‘ONE On TNT III’ में स्टार्स के लिए क्या-क्या चीजें दांव पर लगी होंगी

Troy Worthen ONE KING OF THE JUNGLE DC IMGL2177 768x512

2 धमाकेदार इवेंट्स के बाद ONE Championship, “ONE on TNT” सीरीज के तीसरे शो के लिए तैयार है।

गुरुवार, 22 अप्रैल को “ONE on TNT III” के रूप में यूएस प्राइम-टाइम पर ONE की वापसी हो रही है।

बाउट कार्ड में ऐसा मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मैच शामिल है, जिसके विजेता को वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच मिल सकता है, लैजेंड्स अपनी विरासत को बरकरार रख सकते हैं, एथलीट्स ONE एथलीट रैंकिंग्स में जगह बनाना चाहेंगे और कई टॉप कंटेंडर्स अच्छी लय प्राप्त करना चाहेंगे।

यहां जानिए “ONE on TNT III” में स्टार्स के लिए क्या-क्या चीजें दांव पर लगी होंगी।

जॉन लिनेकर और ट्रॉय वर्थेन

2104 TNT3 MU 1920x1080pxLinekerVsWorthen.jpg

मेन इवेंट का विजेता अगले मैच में ONE बेंटमवेट वर्ल्ड चैंपियन बिबियानो “द फ्लैश” फर्नांडीस को चैलेंज कर सकता है।

ONE को जॉइन करने के बाद से ही जॉन “हैंड्स ऑफ स्टोन” लिनेकर अपराजित रहे हैं। अपने प्रोमोशनल डेब्यू में मुईन “ताजिक” गफूरोव और उसके बाद डिविजन के पूर्व चैंपियन केविन “द सायलेन्सर” बेलिंगोन को हराया।

लिनेकर अभी #1 रैंक के बेंटमवेट कंटेंडर हैं और एक बड़ी जीत के बाद उन्हें वर्ल्ड संभव ही वर्ल्ड टाइटल शॉट मिलने वाला है, लेकिन जीत हासिल कर पाना उनके लिए आसान नहीं होगा।

ट्रॉय “प्रीटी बॉय” वर्थेन का मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स करियर भी शानदार रहा है। करियर की शुरुआत में उन्होंने लगातार 7 जीत दर्ज की थीं, जिनमें “द घोस्ट” चेन रुई, “रॉक मैन” चेन लेई और मार्क “टायसन” फेयरटेक्स एबेलार्डो के खिलाफ धमाकेदार जीत भी शामिल रही।

वर्थेन को पिछले साल दिसंबर में #3 रैंक के कंटेंडर युसुप सादुलेव के खिलाफ अपने करियर की पहली हार झेलनी पड़ी थी।

अमेरिकी स्टार जीत की लय वापस प्राप्त कर ONE एथलीट रैंकिंग्स में जगह बनाकर फर्नांडीस के लिए बड़ा खतरा बनना चाहेंगे।

रीस मैकलेरन और युया वाकामत्सु

2104 TNT3 MU 1920x1080pxMclarenVsWakamatsu.jpg

को-मेन इवेंट में 2 फ्लाइवेट कंटेंडर्स के बीच मैच के विजेता को ONE वर्ल्ड टाइटल शॉट मिल सकता है।

युया “लिटल पिरान्हा” वाकामत्सु #4 रैंक के कंटेंडर हैं और उन्हें अच्छा मोमेंटम प्राप्त है।

जापानी स्टार 3 मैचों की विनिंग स्ट्रीक पर चल रहे हैं, इस दौरान पूर्व ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड चैंपियन जेहे “ग्रैविटी” युस्ताकियो और उभरते हुए स्टार किम क्यु सुंग को हरा चुके हैं। साथ ही उन्हें पूर्व ONE बेंटमवेट वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर “ओट्टोगी” डे ह्वान किम के खिलाफ जीत मिली।

वो #5 रैंक के कंटेंडर रीस “लाइटनिंग” मैकलेरन के खिलाफ जीत दर्ज कर टॉप कंटेंडर या चैंपियन एड्रियानो “मिकीन्यो” मोरेस के खिलाफ मैच प्राप्त कर सकते हैं। लेकिन ये भी संभावना है कि चैंपियन के खिलाफ मैच से पहले उन्हें #1 रैंक के कंटेंडर डिमिट्रियस “माइटी माउस” जॉनसन या #2 रैंक के कंटेंडर डैनी “द किंग” किंगड की चुनौती से पार पाना पड़ सकता है।

वहीं मैकलेरन भी रैंकिंग्स में ऊपरी स्थानों पर पहुंचना चाहते हैं। वाकामत्सु के खिलाफ जीत उन्हें काफी फायदा पहुंचा सकती है। मोरेस और जॉनसन पर अपनी नजरें बनाए हुए हैं और उन्हें अपने पुराने प्रतिद्वंदियों किंगड और #3 रैंक के कंटेंडर काइरत “द कज़ाख” अख्मेतोव से भी अपना बदला पूरा करना है।



मरात गफूरोव और ओक रे यूं

2104 TNT3 MU 1920x1080pxGafurovVsOk 1.jpg

Bleacher Report लीड कार्ड के मेन इवेंट में लाइटवेट रैंकिंग्स में फायदा और एडी “द अंडरग्राउंड किंग” अल्वारेज़ के खिलाफ मैच मिलने का मौका दांव पर लगा होगा।

पूर्व ONE फेदरवेट वर्ल्ड चैंपियन मरात “कोबरा” गफूरोव अब लाइटवेट डिविजन में आकर वर्ल्ड चैंपियन बनना की चाह रखते हुए आगे बढ़ रहे हैं।

दागेस्तानी स्टार की शुरुआत अच्छी नहीं रही, उन्हें अपने लाइटवेट डेब्यू में #2 रैंक के कंटेंडर यूरी लापिकुस के खिलाफ हार झेलनी पड़ी, लेकिन उसके बाद उन्होंने लोवेन टायनानेस को हराकर जीत की लय में वापसी की थी।

अब #5 रैंक के कंटेंडर बन चुके गफूरोव दक्षिण कोरियाई स्टार ओक रे यूं के खिलाफ जीत दर्ज कर रैंकिंग में ऊपरी स्थानों पर पहुंचना चाहेंगे। यूं Team MAD के बड़े स्टार्स में से एक हैं और अपने डेब्यू को यादगार बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

इस मैच का विजेता #5 रैंक का लाइटवेट कंटेंडर होगा और उन्हें अगले ही हफ्ते “ONE on TNT IV” में एडी अल्वारेज़ के खिलाफ मैच मिलेगा।

चूंकि ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन क्रिश्चियन “द वॉरियर” ली अभी तक डिविजन के 4 टॉप कंटेंडर्स को हरा चुके हैं। इसलिए “ONE on TNT IV” में जिसे भी जीत मिलेगी, उसे वर्ल्ड टाइटल शॉट मिल सकता है।

रयूटो सवाडा और मियाओ ली ताओ

2104 TNT3 MU 1920x1080pxSawadaVsMiao 1.jpg

2 बेहतरीन स्ट्रॉवेट एथलीट्स के बीच मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मुकाबले में तगड़ा एक्शन देखे जाने की उम्मीद होगी।

ONE: REIGN OF DYNASTIES II में रयूटो “ड्रैगन बॉय” सवाडा ने मियाओ ली ताओ के खिलाफ अपने ग्रैपलिंग गेम की मदद से सर्वसम्मत निर्णय से जीत हासिल की थी।

पहले 2 राउंड्स में सवाडा अच्छी बढ़त प्राप्त कर चुके थे, लेकिन आखिरी राउंड में मियाओ ने दमदार शॉट्स लगाते हुए “ड्रैगन बॉय” को खूब क्षति पहुंचाई थी।

अब 6 महीने बाद दोनों दोबारा आमने-सामने होंगे। सवाडा साबित करना चाहेंगे कि उन्हें जीत अच्छी किस्मत की वजह से नहीं मिली थी। वहीं चीनी स्ट्राइकर अपने जापानी प्रतिद्वंदी को ग्लोबल स्टेज पर स्टॉपेज से हराने वाले पहले एथलीट बनना चाहेंगे।

जॉन वेन पार और नीकी होल्ज़कन

“ONE on TNT III” की शुरुआत 2 स्ट्राइकिंग लैजेंड्स के बीच ड्रीम मुकाबले से होगी।

जॉन वेन “द गनस्लिंगर” पार अपने करियर में लगभग सबकुछ हासिल कर चुके हैं, लेकिन ONE वर्ल्ड टाइटल से अभी तक वंचित रहे हैं।

ऑस्ट्रेलियाई लैजेंड इस उपलब्धि को भी अपने नाम करना चाहते हैं और उनके इस सफर की शुरुआत नीकी “द नेचुरल” होल्ज़कन के खिलाफ मैच से हो रही है। होल्ज़कन, जिन्हें खुद एक महान लाइटवेट किकबॉक्सर का दर्जा प्राप्त है। वहीं जॉन उन्हें अपने मार्शल आर्ट्स आदर्श रामोन “द डायमंड” डेकर्स का दूसरा रूप मानते हैं।

होल्ज़कन भी “द गनस्लिंगर” का सम्मान करते हैं और हमेशा से उनके खिलाफ मैच चाहते थे।

फैंस को इस ONE Super Series मॉय थाई बाउट में 4-औंस के ग्लव्स पहने डच सुपरस्टार से खतरनाक बॉक्सिंग की उम्मीद होगी।

ये जीत “द नेचुरल” को इतिहास के सबसे महान स्ट्राइकर्स में से एक बना देगी। साथ ही वो #1 रैंक के लाइटवेट किकबॉक्सर भी बन जाएंगे और हो सकता है कि आगे भी वो ONE Super Series मॉय थाई बाउट्स का हिस्सा बनने में दिलचस्पी दिखाएं।

ये भी पढ़ें: ‘ONE on TNT III’ के स्टार्स द्वारा किए गए 5 सबसे शानदार नॉकआउट्स

किकबॉक्सिंग में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34