नीकी होल्ज़कन के खिलाफ ड्रीम मैच को लेकर उत्साहित हैं जॉन वेन पार

10-time Kickboxing and Muay Thai World Champion John Wayne Parr poses in his ONE Championship gloves

जॉन वेन “द गनस्लिंगर” पार गुरुवार, 22 अप्रैल को “ONE on TNT III” में ड्रीम मैच के लिए तैयार हैं।

ऑस्ट्रेलियाई मॉय थाई लैजेंड, नीकी “द नेचुरल” होल्ज़कन के खिलाफ इस मैच को अपने मार्शल आर्ट्स आइडल रामोन “द डायमंड” डेकर्स के खिलाफ मैच के अलावा दूसरी सबसे अच्छी चीज मानते हैं।

पार, डेकर्स के अच्छे दोस्त तो बने लेकिन कभी रिंग में उनका आमना-सामना नहीं हुआ, लेकिन अब उनका सामना डच लैजेंड के एक शिष्य से होने वाला है।

पार ने कहा, “डेकर्स के साथ रिंग में उतरने एक अच्छा अनुभव होता। ऐसा कभी नहीं हो पाया इसलिए मैं उनके शिष्य में रामोन को देखकर फाइट करूंगा।”

“इसलिए ये मुकाबला मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। थाई स्टार्स के खिलाफ मैचों का अनुभव मेरे लिए शानदार रहा, लेकिन होल्ज़कन को हराने से जैसे मेरी विरासत इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो जाएगी। मैं बहुत उत्साहित हूं और इससे बड़ा मैच मुझे कभी नहीं मिल सकता।”

सच्चाई ये है कि पार ने कभी नहीं सोचा था कि इस तरह वो अपना ONE डेब्यू करेंगे।

हिप सर्जरी के बाद ऑस्ट्रेलियाई स्टार ने शुरुआत में ही ONE Super Series के #1 लाइटवेट किकबॉक्सर के खिलाफ मैच के बारे में नहीं सोचा था, इसके बजाय उन्होंने निचली रैंकिंग के स्टार्स के खिलाफ मैच की उम्मीद जताई थी।

सोशल मीडिया पर “द गनस्लिंगर” और होल्ज़कन ने एक दूसरे से मैच की इच्छा जताई, जिसे ONE Championship के चेयरमैन और CEO चाट्री सिटयोटोंग पूरा भी किया।

पार ने कहा, “मैंने चाट्री को फोन लगाया और कहा, ‘नीकी ने मुझे चुनौती दी, जिसे मैं स्वीकार कर रहा हूं, लेकिन मुझे 20 महीने से कोई किकबॉक्सिंग मैच नहीं मिला है। आखिरी मैच अगस्त 2019 में हुआ था। क्या उससे पहले मुझे कोई वॉर्मअप फाइट मिल सकती है?'”

“चाट्री ने कहा, ‘बिल्कुल, मैं भी एक पूर्व फाइटर रहा हूं और मैं आपकी भावनाओं को समझता हूं। नीकी एक कठिन प्रतिद्वंदी हैं।'”

इस मैच के लिए धीरे-धीरे खबरें सामने आती रहीं, जो अब साल 2021 के सबसे दिलचस्प और यादगार मुकाबलों में से एक बनने जा रहा है।

इसी कारण पार का दिल उनसे इस चुनौती को स्वीकार करने के लिए कह रहा था।

उन्होंने कहा, “मैंने चाट्री को दोबारा फोन लगाया और कहा, ‘ठीक है, मेरी पुरानी बातों को छोड़ो, मैं नीकी से फाइट करूंगा।'”

“इस बात को सुनकर मुझसे ज्यादा उन्हें झटका लगा। उन्होंने पूछा कि क्या मैं वाकई में ऐसा करना चाहता हूं, इस बीच मुझपर बहुत दबाव भी था। सभी सोचने लगते कि मैं डर रहा हूं। इसलिए मैंने डर को खुद से दूर रख कर इस चुनौती को स्वीकार किया।

“मैं इसके लिए ना कहने के बजाय हारना पसंद करूंगा। मैं 44 साल का हो चुका हूं, अभी हिप सर्जरी से उबरा हूं और दुनिया के #1 किकबॉक्सर को चुनौती दे रहा हूं। इसलिए हार मिली, तो भी ज्यादा दुख नहीं होगा और जीत मिली तो खुशी का ठिकाना नहीं होगा।”

पार के लिए खराब बात ये है कि वो Boonchu Gym में अपने किसी पार्टनर के बिना ही सिंगापुर आ गए हैं।

वो नहीं चाहते कि उनके किसी दोस्त या ट्रेनिंग पार्टनर को क्वारंटाइन रहना पड़े। उनके कॉर्नर पर केवल थाई कोच रहेंगे, जो Evolve MMA से आकर पार से जुड़ेंगे।

इसके बावजूद उन्हें मैच से पहले कोई डर महसूस नहीं हो रहा है।

पार ने कहा, “नीकी हॉलैंड से अपनी टीम के साथ आ सकते हैं, लेकिन मैं अकेले ही उनकी चुनौती से पार पाने को तैयार हूं।”

“मुझे लगता है कि मुझे अच्छे कोच का साथ मिला है। थाई स्टार्स को मैचों का बहुत ज्ञान होता है। मुझे केवल ऑस्ट्रेलिया में की गई अपनी कड़ी मेहनत का फल प्राप्त करने पर ध्यान देना होगा।”

John Wayne Parr signs with ONE Championship

पार को भरोसा है कि 4-औंस के ग्लव्स उन्हें फायदा पहुंचाएंगे और अंत में उन्हें ही जीत मिलेगी।

ऐसा इसलिए क्योंकि “द गनस्लिंगर” इस खेल के टॉप प्लेयर रहे हैं। कुछ साल पहले ऑस्ट्रेलिया में उन्होंने अपने प्रोमोशन को लॉन्च किया था, जिसमें उसी तरह के नियम हैं जैसे ONE Super Series में होते हैं।

साल 2018 में ONE द्वारा अपनी मॉय थाई ब्रांच के लॉन्च होने के बाद पूर्व WMC मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन भी अपनी स्किल्स को परखने को बेताब थे। अब समय आ गया है जब पार के पास शानदार और यादगार तरीके से अपने करियर का अंत करने का मौका होगा।

उन्होंने कहा, “ONE Championship को मेरे आइडिया को लेते देखना और उसमें बेस्ट एथलीट्स को शामिल करना मेरे लिए भी सम्मान की बात है।”

“मैं हमेशा से इसे फॉलो करता रहा हूं और सोच रहा था कि, ‘मैं भी उन एथलीट्स से फाइट करना चाहता हूं।’ अगर उन्होंने मुझे उनके खिलाफ मैच नहीं दिया तो ये मेरे साथ नाइंसाफी होगी और ये आइडिया भी तो मेरा ही था।

“अब मुझे मैच मिल चुका है। अगर नीकी को हराने में सफल रहा तो वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच के बारे में सोच सकता हूं। रिटायर होने से पहले चैंपियन बनना मेरे लिए बहुत बड़ी उपलब्धि होगी।”

ये भी पढ़ें: ‘ONE on TNT IV’ में एडी अल्वारेज़ के मैच का ऐलान

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.