जॉन वेन पार ने ONE Championship जॉइन की

John Wayne Parr signing 768x512

जॉन वेन “द गनस्लिंगर” पार ONE Super Series के रोस्टर का हिस्सा बन गए हैं।

10 बार के किकबॉक्सिंग और मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन पिछले दो दशकों से दुनिया के सबसे बड़े प्रोमोशन्स में हिस्सा ले चुके हैं और वो मार्शल आर्ट्स के बड़े सितारे हैं।

अब वो दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में अपनी 100वीं प्रोफेशनल जीत हासिल करने का लक्ष्य बनाएंगे।

ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने बताया था कि पिछले महीने ONE: KING OF THE JUNGLE में उनके शागिर्द रॉकी ओग्डेन के सैम-ए गैयानघादाओ के साथ मुकाबले से पहले उन्हें ONE काफी पसंद आया।

पार देखकर प्रभावित हुए कि कैसे संगठन ने दुनिया के टॉप किकबॉक्सिंग और मॉय थाई एथलीट्स को रोचक नियमों के अंदर मुकाबला करने के लिए आकर्षित किया है।

इस दौरान उन्होंने अपने पुराने प्रतिद्वंदी के साथ एक मैच के बारे में बात की और बताया कि वो उनके साथ एक बार जरूर मिलना चाहेंगे।

उन्होंने कहा, “मेरे करियर में, मैं सौभाग्यशाली हूँ कि मुझे योडसंकलाई [IWE फेयरटेक्स] के साथ तीन बार बाउट करने का मौका मिला और योडसंकलाई के साथ केज के अंदर ग्लव्स पहनकर मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में मुकाबला काफी किलर फाइट साबित होगी।”

“मैं मानता हूँ कि हम सारी चीज़ें रोक देंगे। मैं मानता हूँ कि सारे लोग जो भी काम कर रहे हैं वो बंद कर देंगे और ONE Championship की ऐप पर जाएंगे और अपने जीवन की सबसे खास फाइट देखेंगे। ये काफी रोचक होगा।

“योडसंकलाई काफी कठोर पंच लगाते हैं इसलिए मैं उनके साथ मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स के ग्लव्स पहनकर फाइट के बारे में सोचता हूँ, भले ही इससे मेरा पेट मुड़ जाए और शायद डारिया हो जाए लेकिन इसी समय सोचो अगर मैं जीत गया तो ये काफी शानदार होगा।

“मुझे मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स ग्लव्स के साथ अपनी पंचिंग पावर पर भरोसा है। मैं मानता हूँ कि योडसंकलाई को नॉकआउट करने वाला बन सकता हूँ और ये मेरी विरासत को मजबूत करने में जरूर मदद करेगा।”

पार ने कई सारे एथलीट्स को ग्लोबल स्टेज पर देखकर उनकी तारीफ की।

हालांकि, “द गनस्लिंगर” ने खास तौर पर ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड ग्रां प्री चैंपियन की तारीफ की और बताया कि वो इटली के किकबॉक्सिंग स्टार के खिलाफ मुकाबला करना पसंद करेंगे।

ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने कहा, “ONE Championship के जियोर्जियो पेट्रोसियन मेरे पसंदीदा फाइटर्स में से एक है।”

“वो टैलेंटेड हैं। मुझे कई अलग-अलग मौकों पर उनकी फाइट लाइव देखने का मौका मिला है। वो हमेशा ऐसे आदमी रहे हैं जिनके बारे में मैंने सोचा है कि एक बार हमारा सामना होगा लेकिन ऐसा कभी नहीं हुआ। वो काफी अच्छे एथलीट हैं और उनका करियर ही उनके लिए बोलता है। मैं मानता हूँ कि उन्होंने सौ के आसपास फाइट की हैं और उन्हें एक से दो हार मिली है इसलिए ये आदमी दिग्गज है।”

“हार, जीत या ड्रॉ, एक बार अगर मुझे उनके साथ रिंग शेयर करने का मौका मिला तो जब मैं सालों बाद पीछे मुड़कर देखूंगा तो मुझे गर्व होगा। वो रमोन डेकर्स की तरह हैं, वो कुछ ऐसे लोगों में से थे जिनके खिलाफ जीत, हार या ड्रॉ महत्वपूर्ण नहीं था, बल्कि दिग्गज के साथ रिंग शेयर करने का मौका अहम था।”

“दिग्गज बनने का एक तरीका है और वो है दिग्गजों के साथ लड़ना और पेट्रोसियन इतिहास के सबसे महान स्टार्स शामिल होंगे।”

ये भी पढ़ें: थाईलैंड में महिलाओं की मॉय थाई ट्रेनिंग के लिए बेहतरीन टिप्स

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.