इन 5 कारणों से आपको ONE: COLLISION COURSE को मिस नहीं करना चाहिए

Rodlek PK.Saenchaimuaythaigym makes his walk down the ramp at ONE: DAWN OF HEROES.

ONE Championship अब साल 2020 के आखिरी लाइव शो की तैयारियों में जुटी हुई है।

शुक्रवार, 18 दिसंबर को सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में ONE: COLLISION COURSE का आयोजन होगा, जिसके बाउट कार्ड में ऊपर से लेकर नीचे तक धमाकेदार मुकाबले शामिल हैं।

शो को 2 ONE Super Series वर्ल्ड चैंपियनशिप मुकाबले हेडलाइन करेंगे और उनके अलावा कार्ड में 4 धमाकेदार मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मैच भी शामिल हैं।

यहां उन 5 कारणों के बारे में जानिए क्यों आपको ONE: COLLISION COURSE को मिस नहीं करना चाहिए।

#1 क्रीकलिआ लाइट हेवीवेट किकबॉक्सिंग टाइटल को डिफेंड करने के लिए तैयार

ONE Light Heavyweight Kickboxing World Champion Roman Kryklia connects with a knee to the head

रोमन क्रीकलिआ के लिए ये साल उतार-चढ़ाव भरा रहा।

यूक्रेनियाई स्टार को इससे पहले अप्रैल में आंद्रेई “मिस्टर KO” स्टोइका के खिलाफ अपने ONE लाइट हेवीवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल को डिफेंड करना था, लेकिन COVID-19 के कारण प्लान में बदलाव हुआ।

उसके बाद क्रीकलिआ ONE: BIG BANG में मुरात “द बुचर” आयगुन के खिलाफ अपने टाइटल को डिफेंड करने वाले थे। लेकिन COVID-19 संबंधी प्रोटोकॉल की वजह से उन्हें मैच से बाहर होना पड़ा। क्योंकि वो एक ऐसे व्यक्ति के संपर्क में आए जो कोरोनावायरस से पीड़ित था।

आखिरकार, अब यूक्रेनियाई एथलीट वापसी के लिए तैयार हैं और अब उन्हें स्टोइका के खिलाफ अपनी चैंपियनशिप बेल्ट को डिफेंड करना है।

दोनों कुल मिलाकर कुल 49 नॉकआउट जीत प्राप्त कर चुके हैं। उन्हें खतरनाक पंच, किक्स और नी स्ट्राइक्स लगाना काफी पसंद है। इसलिए देखना दिलचस्प होगा कि क्या फैंस को 50वीं नॉकआउट जीत देखने को मिलेगी या नहीं।

#2 मॉय थाई के टॉप बेंटमवेट एथलीट्स की भिड़ंत

Nong-O Gaiyanghadao prays with the belt

मेन इवेंट ही नहीं बल्कि शो का को-मेन इवेंट भी धमाकेदार होगा।

पिछले 4 महीने से फैंस ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन नोंग-ओ गैयानघादाओ और ONE बेंटमवेट मॉय थाई टूर्नामेंट के विजेता “द स्टील लोकोमोटिव” रोडलैक पीके.साइन्चे मॉयथाईजिम के मैच का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।

आखिरकार अब शुक्रवार को फैंस को ये धमाकेदार मैच देखने को मिलेगा।

अप्रैल 2018 में रिटायरमेंट से वापसी के बाद से ही नोंग-ओ शानदार प्रदर्शन करते आए हैं। ONE Super Series में अभी तक 6 जीत दर्ज कर चुके हैं, बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन बने और #1 रैंक के कंटेंडर सैमापेच फेयरटेक्स को भी हराया।

थाई लैजेंड की शानदार तकनीक, खतरनाक स्किल्स और जीत की भूख उन्हें एक दिलचस्प एथलीट बनाती है। अब लंबे आराम के बाद वो पहले से कहीं अधिक फ्रेश महसूस कर रहे हैं।

लेकिन रोडलैक भी हार मानने वाले एथलीट नहीं हैं। “द स्टील लोकोमोटिव” निरंतर फ्रंटफुट पर रहकर नॉकआउट फिनिश के मौके तलाश कर रहे होते हैं। कुछ इसी तरीके से उन्होंने #3 रैंक के कंटेंडर “लेफ्ट मीटियोराइट” कुलबडम सोर. जोर. पिएक उथाई को हराकर वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच हासिल किया था।

2 प्रतिभाशाली और अनुभवी एथलीट्स के बीच ये एक जबरदस्त बेंटमवेट मॉय थाई कॉन्टेस्ट होगा। साल 2020 शायद इससे बेहतर तरीके से समाप्त नहीं हो सकता था।



#3 टायनानेस की लंबे समय बाद हो रही वापसी

American MMA fighter Lowen Tynanes throws ground and pound in January 2019

कई सालों से लोवेन टायनानेस को लाइटवेट डिविजन के सबसे उभरते हुए स्टार्स में से एक कहा जाता रहा है।

हवाई निवासी एथलीट का प्रोफेशनल रिकॉर्ड 10-0 का है। इस दौरान उन्हें पूर्व ONE वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर कोजी “द कमांडर” एंडो और पूर्व लाइटवेट चैंपियन एडुअर्ड “लैंडस्लाइड” फोलायंग के खिलाफ भी जीत मिल चुकी है।

एक तरफ टायनानेस वर्ल्ड चैंपियनशिप की तरफ आगे बढ़ रहे हैं, लेकिन रीढ़ की हड्डी में आई चोट के कारण उन्हें लंबे समय के लिए खेल से ब्रेक लेना पड़ा।

स्वास्थ्य ठीक ना होने के कारण ही पिछले साल उनकी वापसी अच्छी नहीं रही। जनवरी 2019 में उन्हें ONE लाइटवेट वर्ल्ड ग्रां प्री के क्वार्टरफाइनल में होनोरियो “द रॉक” बानारियो के खिलाफ मिली जीत के बाद भी टूर्नामेंट से अपना नाम वापस लेना पड़ा।

टायनानेस अब पहले से स्वस्थ हैं और लाइटवेट रैंकिंग्स #5 के स्थान से ऊपर उठकर क्रिश्चियन “द वॉरियर” ली के खिलाफ चैंपियनशिप मैच हासिल करना चाहते हैं।

लेकिन इस सफर की शुरुआत पूर्व ONE फेदरवेट वर्ल्ड चैंपियन मरात “कोबरा” गफूरोव के खिलाफ मैच से हो रही है, जिन्होंने अपनी ग्रैपलिंग स्किल्स की मदद से कई वर्ल्ड-क्लास एथलीट्स को मात दी है।

दूसरी ओर, रूसी स्टार 2-डिविजन वर्ल्ड चैंपियन भी बनना चाहते हैं, यही चीज उन्हें टायनानेस के खिलाफ मैच में अच्छा प्रदर्शन करने की प्रेरणा दे रहा है।

#4 बेंटमवेट MMA रैंकिंग्स में हो सकता है बड़ा बदलाव

Yusup Saadulaev fights Troy Worthen at ONE: COLLISION COURSE

टायनानेस और गफूरोव का मैच अकेला नहीं है, जिसमें अमेरिकी और रूसी एथलीट्स की भिड़ंत होगी।

दोनों अपने-अपने देश के लिए जीत दर्ज करना चाहते हैं और दोनों ही ग्रैपलिंग में महारथ रखते हैं। BJJ ब्लैक बेल्ट होल्डर और #3 रैंक के बेंटमवेट कंटेंडर युसुप सादुलेव का सामना अपराजित अमेरिकी रेसलर ट्रॉय “प्रीटी बॉय” वर्थेन से होगा।

सादुलेव कई सालों से ONE बेंटमवेट वर्ल्ड चैंपियन बनने का सपना देखते आए हैं। उन्होंने 8 में से 7 मैचों मेन जीत दर्ज की है और ONE में पिछले 5 बेंटमवेट मुकाबलों में भी जीत दर्ज कर चुके हैं।

लेकिन वर्थेन, सादुलेव की स्ट्रीक का अंत करने का सामर्थ्य रखते हैं।

अमेरिकी एथलीट ने अपनी रेसलिंग स्किल्स की मदद से मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में भी काफी सफलता प्राप्त की है और Evolve MMA में अपनी स्किल्स में सुधार करते रहे हैं। Sanford MMA में हेनरी हूफ्ट की निगरानी में ट्रेनिंग करते हुए अब उनके स्ट्राइकिंग गेम में भी सुधार हुआ है।

रैंकिंग्स में टॉप पर पहुंचने के अलावा वो बिबियानो “द फ्लैश” फर्नांडीस को ONE बेंटमवेट वर्ल्ड टाइटल के लिए चुनौती देना चाहते हैं।

#5 तगड़े एक्शन से भरपूर फ्लाइवेट मैच

Cambodian MMA star Chan Rothana

फ्लाइवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स डिविजन ऊपर से नीचे तक बड़े स्टार्स से भरा हुआ है और इस शुक्रवार फ्लाइवेट डिविजन के 4 एथलीट्स बड़ी जीत दर्ज करना चाहेंगे।

जापानी स्टार तत्सुमित्सु “द स्वीपर” वाडा का सामना स्ट्राइकर vs. ग्रैपलर मैच में मॉय थाई चैंपियन योडकाइकेउ “Y2K” फेयरटेक्स से होगा, जो अगस्त में लगातार 2 यादगार जीत दर्ज कर चुके हैं।

वहीं शो की शुरुआत कंबोडियाई सुपरस्टार चान रोथाना और चीनी एथलीट “द हंटर” शी वेई के मैच से होगी। दोनों एथलीट्स को स्ट्राइकिंग करना पसंद है इसलिए फैंस को इनके बीच जबरदस्त मार्शल आर्ट्स एक्शन देखने को मिल सकता है।

ये भी पढ़ें: ONE: BIG BANG II की टॉप हाइलाइट्स

विशेष कहानियाँ में और

Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Nong O Hama unleashes a kick at The Inner Circle 38 Open Workout
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Jonathan Haggerty
Tyson Harrison celebrates after beating Kendu Irving
Shamil Erdogan and Paul Elliot collide at ONE Fight Night 48
Regian Eersel (L) | George Jarvis (R)
Duangdawnoi Looksaikongdin makes her walks before she faces Kim Townsend at ONE Friday Fights 128
Rambolek Chor Ajalaboon (L) | Yod-IQ Or Pimolsri (R)
Seksan Or Kwanmuang battles rival Muangthai PK Saenchai at ONE Friday Fights 114
Yod IQ Or Pimolsri lands a straight right at The Inner Circle 30 open workout