ग्रैपलिंग स्पेशलिस्ट सपुत्रा स्ट्राइकिंग गेम में लिउ को मात देना चाहते हैं

Eko Roni Saputra Ramon Gonzales Inside The Matrix II 3 768x512

“डायनामाइट” एको रोनी सपुत्रा ग्लोबल स्टेज पर खुद को टॉप लेवल के ग्रैपलर के रूप में स्थापित कर चुके हैं, लेकिन वो अपनी स्टैंड-अप स्किल्स से भी सभी को प्रभावित करना चाहते हैं।

शुक्रवार, 13 अगस्त को ONE: BATTLEGROUND II के फ्लाइवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मुकाबले में इंडोनेशियाई स्टार का सामना चीनी स्ट्राइकर लिउ पेंग शुआई से होगा और वो अपनी 4 मैचों की विनिंग स्ट्रीक को और भी बेहतर करना चाहते हैं।

इस हालिया इंटरव्यू में सपुत्रा ने अपने स्किल सेट में सुधार, लिउ के खिलाफ मैच और उसे फिनिश करने के तरीके पर भी चर्चा की।

ONE Championship: आपने कहा था कि आप पहले से ज्यादा अच्छा महसूस कर रहे हैं। ऐसा कैसे हुआ?

एको रोनी सपुत्रा: पिछले मुकाबलों की तुलना में इस बार मैं ज्यादा अच्छा महसूस इसलिए कर रहा हूं क्योंकि स्ट्राइकिंग में सुधार करते हुए मैंने अपनी तकनीक को बहुत सुधारा है।

लिउ पेंग शुआई स्ट्राइकिंग पर ज्यादा ध्यान देंगे इसलिए मैं उन्हें उन्हीं के गेम में मात देना चाहता हूं।

ONE: आप अब स्ट्राइकिंग पर अपना ज्यादा फोकस शिफ्ट कर रहे हैं। ऐसा किस वजह से हुआ?

सपुत्रा: मैं स्ट्राइकिंग को अपने लिए बड़ी चुनौती मानता हूं क्योंकि पिछले मैचों में मैंने ग्राउंड गेम पर ज्यादा ध्यान दिया। मगर इस बार मैं स्ट्राइकिंग का ग्रैपलिंग के साथ मिश्रण करते हुए अटैक करूंगा।

ONE: क्या ऐसा करने के लिए आपको Evolve के ट्रेनर्स ने प्रेरित किया या फिर आप खुद ऐसा करना चाहते थे?

सपुत्रा: बदलाव को लेकर मैंने ट्रेनर्स से कोई बात नहीं की।

ये MMA है, जहां हमें ग्राउंड गेम ही नहीं बल्कि स्ट्राइकिंग भी करनी आनी चाहिए। अगर हम केवल ग्राउंड गेम पर फोकस करेंगे तो मैच में पिछड़ते चले जाएंगे इसलिए मैंने स्ट्राइकिंग में भी सुधार का प्रयास किया है। अभी तक स्ट्राइकिंग सीखकर मुझे अच्छा लग रहा है और उम्मीद करता हूं कि अपने गेम पर सही तरीके से अमल कर पाऊंगा।

Indonesia MMA star Eko Roni Saputra fights Ramon Gonzales at ONE: INSIDE THE MATRIX II in Singapore

ONE: लिउ, एलिपिटुआ सिरेगर के रूप में एक अन्य इंडोनेशियाई रेसलर को हरा चुके हैं। आपके हिसाब से उनकी सबसे बड़ी ताकत क्या है?

सपुत्रा: मैंने उनके गेम को परखा है और मेरे ट्रेनर्स ने भी उनकी ताकत और कमजोरियों को परखा। उसी हिसाब से हमने अपना गेम प्लान तैयार किया है और वो इससे पहले Evolve में मेरे टीम मेंबर रोशन मैनम के खिलाफ हार भी झेल चुके हैं। लेकिन मैं जीत की कोई गारंटी नहीं दे सकता क्योंकि सर्कल में कुछ भी हो सकता है।

ONE: क्या इस मैच के लिए मैनम ने आपको कोई सलाह दी है?

सपुत्रा: हम साथ में ट्रेनिंग करते थे, लेकिन उन्होंने मुझे किसी तरह की सलाह नहीं दी क्योंकि मेरा मानना है कि लिउ भी मेरे गेम प्लान को स्टडी कर रहे होंगे। उन्हें मुझसे ग्राउंड फाइटिंग की ज्यादा उम्मीद होगी। रोशन और मेरी तकनीक अलग हैं इसलिए मैं खुद में सुधार पर ज्यादा ध्यान देना चाहता हूं और धैर्य से काम लेकर मैच में बढ़त हासिल करना चाहता हूं।

ONE: इस बाउट में लिउ का सबसे खतरनाक मूव कौन सा होगा?

सपुत्रा: मेरे ख्याल से मैं जब भी अटैक करने के लिए आगे आऊंगा, उसी समय वो नी स्ट्राइक लगाएंगे। अधिकतर स्ट्राइकर्स एक ग्रैपलर के टेकडाउन से बचने के लिए सही मौके की तलाश में होते हैं, लेकिन मैं लापरवाह होकर उनकी स्ट्राइक्स का प्रभाव नहीं झेलना चाहता। मैं धैर्य से काम लेते हुए नई रणनीतियां बनाकर उन्हें मात देने की कोशिश करूंगा।



ONE: क्या आप इन रणनीतियों के बारे में ज्यादा जानकारी दे सकते हैं?

सपुत्रा: बिल्कुल, मैं स्ट्राइकिंग करूंगा (हंसते हुए)।

ONE: आपके हिसाब से आपके स्ट्राइकिंग गेम में सबसे ज्यादा सुधार किस चीज में हुआ है।

सपुत्रा: शुरूआत और अब की तुलना करूं तो मैंने किकिंग स्किल्स में बहुत सुधार किया है। Evolve में वर्ल्ड चैंपियन एथलीट्स के साथ स्पारिंग सेशंस से मुझे बहुत कुछ सीखने को मिला है। फिर भी मुझे अभी काफी कुछ सीखने की जरूरत है। ये एक ऐसा खेल है, जहां ज्यादा बेहतर स्किल्स वाला एथलीट जीतता है।

ONE: आपके पिता बॉक्सिंग ट्रेनर हैं। क्या इस मुकाबले से पहले जिम में आपने उनसे कुछ सीखा?

सपुत्रा: मैं अपने पिता से बॉक्सिंग के गुर सीखने से बहुत खुश हूं। मेरे पंचों में ताकत बढ़ी है इसलिए मेरे हिसाब से मेरी कड़ी मेहनत व्यर्थ नहीं जाएगी। वो चाहे एमेच्योर ट्रेनर हैं, जिनका ट्रेनिंग का तरीका प्रोफेशनल कोचों से अलग है, लेकिन उनसे मुझे बहुत कुछ सीखने को मिला।

Indonesia MMA star Eko Roni Saputra fights Ramon Gonzales at ONE: INSIDE THE MATRIX II in Singapore

ONE: आप लिउ को कैसे फिनिश करना चाहते हैं?

सपुत्रा: मैं ज्यादा भविष्यवाणियां नहीं करना चाहता, जल्दबाजी नहीं दिखाना चाहता। धैर्य बनाए रखते हुए स्ट्राइकिंग का भी जरूर इस्तेमाल करूंगा।

ONE: आप कौन से राउंड में उन्हें फिनिश करना चाहते हैं?

सपुत्रा: मुकाबला मेरी उम्मीद से जल्दी फिनिश हो सकता है। अगर मौका मिला तो मैं पहले राउंड में ही उन्हें फिनिश कर दूंगा।

ONE: इस बाउट के बाद, क्या आपको लगता है कि आप चान रोथाना और गुरदर्शन मंगत को चैलेंज करेंगे?

सपुत्रा: मैं उन मुकाबलों का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा हूं, लेकिन अभी के लिए मैं अपनी अगली फाइट पर ध्यान दे रहा हूं। इस बाउट को जीतने के बाद अगर ONE ने मुझे उनके खिलाफ मैच दिया तो मैं उसके लिए तैयार रहूंगा।

ONE: अपने फैंस को क्या संदेश देना चाहेंगे?

सपुत्रा: मैं इंडोनेशियाई लोगों से इतना ही कहना चाहता हूं कि मुझे ऐसे ही सपोर्ट और प्रोत्साहित करते रहिए क्योंकि मेरा लक्ष्य हमेशा इंडोनेशियाई लोगों का सिर गर्व से ऊंचा करना रहा है।

ये भी पढ़ें: 13 अगस्त को होने वाले ONE: BATTLEGROUND II के बाउट कार्ड का ऐलान

न्यूज़ में और

Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4