ONE: BATTLEGROUND II के स्टार्स द्वारा किए गए 3 सबसे शानदार सबमिशन

Rahul Raju defeats Furqan Cheema at ONE EDGE OF GREATNESS DA 8344 768x511

ONE: BATTLEGROUND II में ऊपर से लेकर नीचे तक टॉप लेवल के मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स स्टार्स शामिल हैं, जिनमें से कुछ एथलीट्स की सबमिशन स्किल्स बहुत शानदार हैं।

शुक्रवार, 13 अगस्त को होने वाले इवेंट में कई अलग-अलग बैकग्राउंड से आने वाले एथलीट्स फाइट करेंगे, जिनमें जबरदस्त BJJ गेम और रेसलिंग स्किल्स वाले एथलीट्स भी मौजूद होंगे।

शो के शुरू होने से पहले यहां देखिए ONE: BATTLEGROUND II के स्टार्स द्वारा किए गए 3 सबसे शानदार सबमिशंस को।

#1 सिल्वा का बेहतरीन नीबार

पूर्व ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड चैंपियन एलेक्स “लिटल रॉक” सिल्वा को अपने आर्मबार लगाने के लिए जाना जाता है। Evolve टीम के स्टार के पास कई अलग तरह के मूव्स भी मौजूद हैं।

दिसंबर 2015 में हुए ONE: SPIRIT OF CHAMPIONS में थर्ड-डिग्री ब्लैक बेल्ट होल्डर ने रुएल कैटलन के खिलाफ जीत दर्ज की, जिसके पिछले और अगले मैच में उन्होंने क्रमशः उनके भाइयों रेने और रॉबिन को भी हराया था।

रुएल के खिलाफ “लिटल रॉक” ने साइड कंट्रोल में बढ़त प्राप्त करने के बाद टॉप पोजिशन हासिल की। हालांकि, वो खुद पूरी तरह से खतरे से बाहर नहीं थे इसलिए उन्होंने आक्रामक रुख अपनाया।

सिल्वा ने हाफ-गार्ड पोजिशन में आकर अपने विरोधी के बाएं पैर को निशाना बनाया। कैटलन ने सिल्वा के अगले मूव को भांपते हुए बच निकलने की कोशिश की, मगर उनका पैर फंस चुका था।

फिलीपीनो एथलीट अपने घुटनों पर आ चुके थे और कुछ पंच भी लगाए, लेकिन सिल्वा ने निरंतर अपने विरोधी के पैर को क्षति पहुंचाते हुए नीबार लगाया।

ONE: BATTLEGROUND II में पूर्व स्ट्रॉवेट किंग का सामना बेहतरीन स्ट्राइकर मियाओ ली ताओ से होने वाला है।



#2 सपुत्रा ने अनोखा सबमिशन मूव लगाकर सिल्वाराजू को फिनिश किया

एको रोनी सपुत्रा ने मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में सफलता प्राप्त करने के दौरान अपने रेसलिंग गेम को बहुत खतरनाक लेवल का बना लिया है।

इसी खतरनाक ग्राउंड गेम की मदद से उन्होंने ONE: REIGN OF DYNASTIES में मुरुगन “वुल्वरिन” सिल्वाराजू को मात दी थी।

मलेशियाई एथलीट पर डबल-लेग टेकडाउन लगाने के बाद सपुत्रा ने अपने सिर को बचाते हुए अंडरहुक लगाया और अपने विरोधी को शॉर्ट एल्बो स्ट्राइक्स से खूब क्षति पहुंचाई।

उसके बाद उन्होंने अनोखा जॉइंट लॉक लगाने की कोशिश की। Evolve के मेंबर ने सिल्वाराजू के दायें हाथ को अपनी पिंडलियों में फंसाया और उसके बाद दर्दनाक सबमिशन मूव लगाने का प्रयास किया।

उन्होंने अपने हिप्स को आगे की ओर पुश किया और “वुल्वरिन” की एल्बो को जकड़ते हुए अनोखे अंदाज में शोल्डर लॉक लगाया।

अब अगले मैच में वो लिउ पेंग शुआई को हराकर ONE Championship में अपनी लगातार पांचवीं जीत दर्ज करना चाहेंगे।

#3 राजू के जबरदस्त ग्रैपलिंग गेम ने उन्हें चीमा पर जीत दिलाई

नवंबर 2019 में हुए ONE: EDGE OF GREATNESS में सिंगापुर का क्राउड फुरकान “द लॉयन” चीमा के खिलाफ जीत के लिए राहुल “द केरल क्रशर” राजू को चीयर कर रहा था।

BJJ ब्राउन बेल्ट होल्डर ने चीमा के खिलाफ अपने शानदार ग्रैपलिंग गेम की मदद से पहले राउंड में अधिकांश समय पर बढ़त बनाए रखी।

राजू ने दूसरे राउंड में भी वही रणनीति अपनाए रखी और डबल-लेग टेकडाउन लगाने के बाद उन्होंने टॉप पोजिशन हासिल की। “द केरल क्रशर” ने पोजिशन बदली और इस दौरान “द लॉयन” अपनी कमर भारतीय एथलीट की तरफ कर बैठे।

एक हुक के प्रभाव से चीमा सर्कल वॉल से जा सटे, वहीं राजू जानते थे कि उनके विरोधी के पास अब बचाव का कोई रास्ता नहीं बचा है। उन्होंने अपना दायां हाथ “द लॉयन” की गर्दन के नीचे घुसाया और दबाव बनाना शुरू कर दिया।

ये रीयर-नेकेड चोक इतना प्रभावी था कि पाकिस्तानी एथलीट के पास टैपआउट के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा था।

अब पिछले मैचों में हार के बाद राजू अगले मैच में ONE Warrior Series के स्टार रहे ओट्गोनबाटर नेरगुई को हराकर जीत की लय वापस प्राप्त करना चाहेंगे।

ये भी पढ़ें: 27 अगस्त को होने वाले ONE: BATTLEGROUND III के बाउट कार्ड का ऐलान

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Chihiro Sawada and Anastasia Nikolakakos lock horns in a World Title duel at ONE SAMURAI 6.
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19
Nazareth “The Northstar” Lalthazuala defeats Jhon “The Protagonist” Brutas via TKO at 4:09 of round one
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Shamil Erdogan readies himself to fight Paul Elliott at ONE Fight Night 48