एडुअर्ड फोलायंग Vs. झांग लिपेंग: जीत के 4 तरीके

210813 SG AthleteMU 1920x1080 ZhangVSFolayang 768x432

शुक्रवार, 13 अगस्त को ONE: BATTLEGROUND II में एडुअर्ड “लैंडस्लाइड” फोलायंग और “द वॉरियर” झांग लिपेंग के रूप में दो बेहतरीन एथलीट्स आमने-सामने होंगे।

3 बार के ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन रह चुके फोलायंग को डिविजन में दोबारा अपना रुतबा कायम करने के लिए एक बड़ी जीत की जरूरत है। दूसरी ओर, उभरते हुए स्टार झांग अपने ग्लोबल स्टेज पर डेब्यू को यादगार बनाना चाहेंगे।

यहां जानिए कि ये दिलचस्प मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मुकाबला किन 4 तरीकों से समाप्त हो सकता है।

#1 फोलायंग का फेमस वुशु गेम

हर बार की तरह फोलायंग की वर्ल्ड-क्लास वुशु स्किल्स इस मैच में बहुत बड़ा अंतर पैदा कर सकती हैं।

उन्हें झांग को बैकफुट पर धकेलने के लिए अपनी पूरी ताकत लगानी होगी और ऐसा करने के लिए उनके पास कई तरह के मूव्स हैं।

“लैंडस्लाइड” का जैब प्रभावशाली होता है, जो एक ऐसी तकनीक है जिसका उन्हें ज्यादा इस्तेमाल करना चाहिए। इसके साथ उनका लीड हैंड और किकिंग स्किल्स उन्हें दूर रहकर अटैक करने के दौरान बढ़त दिला सकती हैं।

वहीं उनकी साइड किक्स झांग को फ्रंटफुट पर रहकर अटैक करने से रोक सकती हैं।

Team Lakay दूर रहकर प्रभावशाली लो किक्स लगाते हैं, जिनसे उनके प्रतिद्वंदी कमजोर पड़ने लगते हैं। इसके अलावा उनके पास स्पिनिंग अटैक्स भी हैं, जिनमें उनकी बैक किक्स और बैकफिस्ट्स सबसे अधिक प्रभावशाली होती हैं।

#2 झांग का जबरदस्त क्लिंच गेम

“द वॉरियर” को फोलायंग के करीब आकर अटैक करने के लिए संघर्ष करना पड़ सकता है, लेकिन ऐसा करने के दौरान वो फिलीपीनो एथलीट के मूव्स को काउंटर कर मैच का रुख अपनी ओर मोड़ सकते हैं।

फोलायंग की आक्रामकता और दमदार अंडरहुक्स के कारण उनके लिए आउटसाइड अटैक्स के जरिए टेकडाउन करना बहुत मुश्किल है।

झांग को डबल अंडरहुक्स लगाना बहुत पसंद है और वो मानते हैं कि इससे वो अपने विरोधी को सर्कल वॉल की तरफ धकेल सकते हैं। ठीक उसी तरह जिस तरह एंटोनियो “द स्पार्टन” कारुसो और शिन्या “टोबीकन जुडन” एओकी इस मूव का इस्तेमाल करते हैं।

चीनी एथलीट के लेफ्ट हुक और ओवरहैंड राइट में इतनी ताकत है कि वो “लैंडस्लाइड” को बैकफुट पर धकेल सकते हैं। इस तरह की परिस्थिति में फोलायंग को टेकडाउन कर झांग ग्राउंड गेम में बढ़त बना सकते हैं।



#3 फोलायंग बहुत जल्दी ग्राउंड से स्टैंड-अप गेम में वापस आ जाते हैं

Eduard Folayang stuffs a takedown attempt

फोलायंग आमतौर पर जब भी टेकडाउन होते हैं, उसके बाद अपनी शानदार शारीरिक क्षमता की मदद से बहुत जल्दी दोबारा खड़े हो जाते हैं। इसलिए अगर झांग क्लिंच करते हुए फोलायंग को ग्राउंड गेम में लाने में सफल रहे तो भी उनके लिए बढ़त बनाना आसान नहीं होगा।

“लैंडस्लाइड” अपने शरीर के ऊपरी हिस्से का अच्छे से इस्तेमाल कर अंडरहुक लगाते हैं, जिससे वो स्टैंड-अप गेम में वापसी कर सकें। इसके अलावा वो मौका मिलते ही गिलोटीन चोक लगाने के मौके को खाली नहीं जाने देते।

हालांकि ग्राउंड गेम में झांग ही बेहतर साबित होंगे, लेकिन फोलायंग हमेशा धैर्य बनाए रखते हैं इसलिए स्कोरकार्ड्स में उनपर बढ़त बनाना बहुत मुश्किल होता है।

“लैंडस्लाइड” ONE के केज में सबसे ज्यादा समय बिताने वाले एथलीट हैं और लाइटवेट डिविजन के बेस्ट एथलीट्स से भिड़ चुके हैं। उनका स्टैमिना भी जबरदस्त है, जो उन्हें हार से बचाए रखता है।

मैच के अंतिम क्षणों में भी फिलीपीनो पूरी ताकत से स्ट्राइक्स लगाने की काबिलियत रखते हैं।

#4 झांग का मजबूत ग्राउंड-एंड-पाउंड गेम

फोलायंग का ग्राउंड गेम ज्यादा अच्छा नहीं है इसलिए झांग को ये सुनिश्चित करना होगा कि वो टॉप पोजिशन में रहकर दमदार ग्राउंड-एंड-पाउंड अटैक भी करें।

GP Mixed Martial Arts टीम के स्टार टॉप पोजिशन में रहकर जबरदस्त अटैक करते हैं और अगर उन्होंने आक्रामकता के साथ स्ट्राइक्स लगाईं तो स्टैंड-अप गेम में वापसी की कोशिश के समय फोलायंग के पास खुद को डिफेंड करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा होगा।

“द वॉरियर” के दमदार पंच और एल्बोज़ फिलीपीनो स्टार को डिफेंसिव रहने के लिए मजबूर करेंगे और झांग एक अन्य तरीके से भी मैच को फिनिश कर सकते हैं।

झांग ग्राउंड स्ट्राइक्स या फिर खतरनाक सबमिशन मूव्स के जरिए भी बाउट को फिनिश कर सकते हैं।

“लैंडस्लाइड” को ग्राउंड गेम में बनाए रखना असंभव नहीं है इसलिए झांग को सुनिश्चित करना होगा कि ग्राउंड गेम में रहकर वो अपने विरोधी को ज्यादा से ज्यादा क्षति पहुंचाकर जीत दर्ज करें।

ये भी पढ़ें: ONE: BATTLEGROUND II के स्टार्स द्वारा किए गए 3 सबसे शानदार सबमिशन

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Chihiro Sawada and Anastasia Nikolakakos lock horns in a World Title duel at ONE SAMURAI 6.
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19