ONE: BATTLEGROUND II के स्टार्स द्वारा किए गए 3 सबसे शानदार नॉकआउट्स

Alain Ngalani Jakarta Fights Complete 24 768x512

शुक्रवार, 13 अगस्त को ONE: BATTLEGROUND II में फैंस को कई जबरदस्त फिनिश देखे जाने की उम्मीद रखनी चाहिए।

कार्ड में शामिल 5 मैचों में बेहतरीन मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट्स शामिल हैं, जो खतरनाक पंच, किक्स, नी स्ट्राइक्स और एल्बोज़ भी लगाते हैं।

इन दमदार स्ट्राइकर्स के बीच एक्शन से भरपूर मुकाबले देखने को मिल सकते हैं और वो क्षण भर में समाप्त भी हो सकते हैं।

शो के शुरू होने से पहले यहां आप ONE: BATTLEGROUND II के स्टार्स द्वारा किए गए 3 सबसे शानदार नॉकआउट्स को देख सकते हैं।

#1 एओकी को हराकर वर्ल्ड चैंपियन बने फोलायंग

साल 2016 के नवंबर महीने में हुए ONE: DEFENDING HONOR में एडुअर्ड “लैंडस्लाइड” फोलायंग ने शिन्या “टोबीकन जुडन” एओकी को हराकर सबको चौंका दिया था।

उस इवेंट में फिलीपीनो दिग्गज अपने जापानी प्रतिद्वंदी को तीसरे राउंड में नॉकआउट कर पहली बार ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन बने थे।

शुरुआत में “टोबीकन जुडन” के ग्रैपलिंग गेम ने फोलायंग के लिए मुश्किलें जरूर खड़ी कीं, लेकिन अंत में “लैंडस्लाइड” ने अपने प्रतिद्वंदी की आक्रामकता का फायदा उठाया था।

तीसरे राउंड की शुरुआत में एओकी ने टेकडाउन का प्रयास किया, लेकिन ऐसा करते समय उन्हें सिर पर जम्पिंग नी का प्रभाव झेलना पड़ा। इसके बाद Team lakay के स्टार ने उनपर अंडरहुक्स लगाने शुरू कर दिए।

एक दूसरी नी स्ट्राइक जापानी एथलीट के चेहरे पर जा लगी और “लैंडस्लाइड” तब तक पंच और नी लगाते रहे जब तक रेफरी ने मैच समाप्ति की घोषणा नहीं कर दी।

अब ONE: BATTLEGROUND II में “द वॉरियर” झांग लिपेंग को उनके डेब्यू मैच में हराकर फोलायंग जीत की लय वापस प्राप्त करना चाहेंगे।



#2 मियाओ ने डेडामरोंग को चौंकाया

मई 2019 में हुए ONE: ENTER THE DRAGON को मियाओ ली ताओ कभी नहीं भूलेंगे क्योंकि इसी इवेंट में उन्होंने कई बार के मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन को नॉकआउट किया था।

चीनी एथलीट का सामना डेडामरोंग सोर अम्नोयसिरीचोक से हुआ और थाई लैजेंड के खिलाफ उन्होंने बिना डरे स्ट्राइक्स लगाईं।

मियाओ ने स्टैंड-अप स्पेशलिस्ट के खिलाफ पहले रेसलिंग की रणनीति अपनाई, लेकिन स्टैंड-अप गेम में बढ़त बनाने के मौके को भी उन्होंने खाली नहीं जाने दिया।

पूर्व ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड चैंपियन डेडामरोंग ने मियाओ के राइट हैंड के जवाब में एल्बो स्ट्राइक लगाई थी। दोनों की स्ट्राइक्स क्लीन तरीके से लैंड नहीं हो पाईं, लेकिन उसके बाद Sunkin International Fight Club के स्टार ने एक और दमदार स्ट्राइक लगाई।

मियाओ के लेफ्ट हुक को ब्लॉक करने में थाई एथलीट नाकाम रहे, जिससे चीनी एथलीट का हुक उनके विरोधी की चिन (ठोड़ी) पर जाकर लैंड हुआ। डेडामरोंग अगले ही पल मैट पर गिरे हुए नजर आए और मैच को वहीं समाप्त कर दिया गया।

अब ONE: BATTLEGROUND II में मियाई का सामना पूर्व स्ट्रॉवेट किंग और ब्राजीलियन जिउ-जित्सु वर्ल्ड चैंपियन एलेक्स “लिटल रॉक” सिल्वा से होगा।

#3 गलानी का रिकॉर्ड ब्रेकिंग नॉकआउट

ONE Championship के हेवीवेट डिविजन का सबसे तेज नॉकआउट सितंबर 2017 में हुए ONE: TOTAL VICTORY में आया था, जिसमें एलन “द पैंथर” गलानी ने केवल 11 सेकंड में हिडेकी “श्रेक” सकीने को नॉकआउट कर दिया था।

जापानी ग्रैपलर शुरू से ही गलानी के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाना चाहते थे, लेकिन उनकी ये रणनीति असफल रही क्योंकि आगे आते समय उन्हें लगातार पंचों का शिकार होना पड़ा।

गलानी ने “श्रेक” की पकड़ से बचने के लिए शानदार फुटवर्क का इस्तेमाल किया। सकीने आगे आए, गलानी ने लेफ्ट हैंड लगाया जो लैंड नहीं हो पाया, लेकिन एक खतरनाक राइट क्रॉस उनके विरोधी की चिन पर जाकर लैंड हुआ था।

जापानी एथलीट की बॉडी का मोमेंटम आगे की ओर था इसलिए गलानी के अच्छी टाइमिंग के साथ लगे पंच का प्रभाव दोगुना हो गया था, जिसने BJJ और जूडो ब्लैक बेल्ट होल्डर को अगले ही पल मैट पर गिरा दिया और “द पैंथर” ने अपनी जीत सुनिश्चित की।

अब गलानी को अपना डेब्यू कर रहे थॉमस “द लास्ट वाइकिंग” नार्मो की चुनौती से पार पाना होगा।

ये भी पढ़ें: ONE: BATTLEGROUND II के स्टार्स द्वारा किए गए 3 सबसे शानदार सबमिशन

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Chihiro Sawada and Anastasia Nikolakakos lock horns in a World Title duel at ONE SAMURAI 6.
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19