जोशुआ पैचीओ ने एडुअर्ड फोलायंग के मैच की भविष्यवाणी की

ONE Strawweight World Champion Joshua Pacio

एडुअर्ड “लैंडस्लाइड” फोलायंग फिलीपीनो मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स दिग्गद हैं और वो कई युवा स्टार्स के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।

उन्हें प्रेरणा का स्रोत मानने वाले लोगों में से एक नाम ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड चैंपियन जोशुआ “द पैशन” पैचीओ का भी है, जो शुक्रवार, 13 अगस्त को ONE: BATTLEGROUND II में “द वॉरियर” झांग लिपेंग के खिलाफ फोलायंग के मैच पर करीब से नजर बनाए रखेंगे।

पैचीओ ने कहा, “कुया (बड़े भाई) एडुअर्ड फिलीपींस में MMA के बहुत बड़े सुपरस्टार हैं। फिलीपींस में जब भी MMA की बात की जाती है तो उन्हीं का नाम सबसे पहले जुबान पर आता है। वो वाकई में हमारे लिए प्रेरणा स्रोत हैं।”

दूसरी ओर, 2013 में होनोरियो बानरियो Team Lakay से पहले ONE वर्ल्ड चैंपियन बने थे, लेकिन 2016 में फोलायंग ने शिन्या “टोबीकन जुडन” एओकी को हराकर ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियनशिप प्राप्त करने के साथ ही फिलीपीनो MMA जगत को एक नए मुकाम पर पहुंचा दिया था।

ONE उसके बाद बहुत बड़ा प्रोमोशन बन चुका है और फोलायंग की संघर्षपूर्ण कहानी लोगों के लिए बहुत प्रेरणादायक रही है। “द पैशन” मानते हैं कि 37 वर्षीय स्टार ने उनके देश में मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स को बहुत बढ़ावा दिया है।

स्ट्रॉवेट किंग ने कहा, “फोलायंग फिलीपींस में मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स को इसलिए बढ़ावा दे पाए क्योंकि उन्होंने लोगों के MMA के प्रति नजरिए को बदला है।”



“लोग पहले MMA को खून से जोड़कर और हड्डियों के टूटने वाला खेल मानते थे। लेकिन फोलायंग ने दिखाया कि ये खेल अनुशासन, आपकी प्रतिबद्धता जैसे पहलुओं पर आधारित है।”

बढ़ते फैन बेस और टॉप टॉप लेवल के जिम में ट्रेनिंग करने और पूरी तरह से अपने लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्ध रहने से लोग वाकई में सफलता हासिल कर सकते हैं।

इसी तरह Team Lakay से जेहे “ग्रैविटी” युस्ताकियो, केविन “द सायलेन्सर” बेलिंगोन और पैचीओ के रूप में 3 और एथलीट्स वर्ल्ड चैंपियन बनने में सफल रहे हैं।

Team Lakay DC 6999.jpg

फोलायंग ने स्टार्स को राह दिखाई कि वो कैसे मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स के टॉप पर पहुंच सकते हैं। लेकिन पिछले कुछ मैचों में उनके खराब प्रदर्शन के कारण लोग उन्हें रिटायर होने की सलाह देने लगे हैं।

फिर भी “लैंडस्लाइड” मानते हैं कि वो अभी पीछे हटने को तैयार नहीं हैं और उनके इस फैसले का “द पैशन” ने भी समर्थन किया है।

पैचीओ ने कहा, “एडुअर्ड के अपने प्लान हैं और टीम ने भी उनके लिए प्लान बनाए हुए हैं।”

“आलोचनाएं तो होती रहेंगी, लेकिन इन चीजों पर एडुअर्ड ज्यादा ध्यान नहीं देते। लोगों को मार्शल आर्ट्स का अनुभव नहीं है। एडुअर्ड उनकी बातों को नजरंदाज करते हुए अभी आगे बढ़ते रहना चाहते हैं।

“मेरे हिसाब से वो अभी 2 से 4 साल तक इस खेल से जुड़े रहेंगे। लेकिन ये फैसला पूरी तरह उनपर निर्भर करता है क्योंकि वो जानते हैं कि उनकी बॉडी अभी उनका कितना साथ दे रही है।”

Pictures from the fight between Eduard Folayang and Shinya Aoki from "ONE on TNT IV"

इस समय “द पैशन” Team Lakay से अकेले ONE वर्ल्ड चैंपियन हैं।

लेकिन उनका मानना है कि फोलायंग का इस खेल के प्रति जुनून उन्हें दोबारा टॉप पर पहुंचा सकता है और टॉप पर पहुंचने के सफर की शुरुआत ONE: BATTLEGROUND II में झांग के खिलाफ जीत के साथ हो सकती है।

पैचीओ ने कहा, “हम सभी जानते हैं कि उनका लक्ष्य दोबारा वर्ल्ड चैंपियन बनना है इसलिए ये उनके लिए बहुत महत्वपूर्ण मुकाबला होगा।”

“इस मैच में उन्हें हर हालत में जीत दर्ज करनी होगी क्योंकि जीत से ही वो अपने लक्ष्य की ओर एक कदम आगे बढ़ा पाएंगे। मुझे विश्वास है कि वो जरूर जीतेंगे और मैं इस मैच के तीसरे राउंड में स्टॉपेज से खत्म होने की भविष्यवाणी कर रहा हूं।”

ये भी पढ़ें: Team Lakay की अनटोल्ड स्टोरी

न्यूज़ में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)