जिहिन राडज़ुआन की नजरें बी गुयेन से यादगार मुकाबले पर टिकीं

Malaysia's Jihin Radzuan is ready for battle

जिहिन “शैडो कैट” राडज़ुआन बहुत धैर्य के साथ मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में वापसी के लिए इंतजार कर रही हैं।

पूरी दुनिया में कोविड-19 के खतरनाक स्थिति में पहुंच जाने के बाद ONE Championship को अपने कुछ शो टालने पड़े और हाल के कुछ हफ्तों के कैलेंडर इवेंट में भी बदलाव करने पड़े। ऐसे में 21 साल की मलेशियाई एथलीट इस मौके का बुद्धिमानी से फायदा उठाते हुए अपनी विमेंस ऐटमवेट डिविजन की एथलीट्स को समझने में अपना वक्त गुजार रही हैं।

पिछले कुछ सप्ताह के परिदृश्य को गौर से देखने के बाद, उन्होंने अपने लिए एकदम सही विरोधी की पहचान कर ली है और वो उनसे सर्कल में अगला मुकाबले करना चाहती हैं।

जोहर बेहरू की रहने वाली एथलीट जानी-मानी वियतनामी अमेरिकन स्टार बी “किलर बी” गुयेन को चुनौती देना चाहती हैं, जिनके साहसिक प्रदर्शन ने दुनियाभर में फैंस का नया ग्रुप तैयार कर दिया है।

जिहिन ने बताया, “मैं बी को ऐसी शख्सियत के तौर पर देखती हूं, जिन्हें आगे बढ़ना अच्छा लगता है। फिर चाहे मैच में हावी होना हो या अपनी मौजूदगी दिखानी की कोशिश करनी हो, वो कभी हार नहीं मानती हैं।”

“अब तक उन्होंने अपनी सभी बाउट्स में काबिल-ए-तारीफ साहस दिखाया और पूरे मन से मैच में प्रदर्शन किया है। मैं किसी ऐसी ही विरोधी के साथ मैच करना चाहती हूं।”

जिहिन ने अपनी एटमवेट विरोधी का विश्लेषण बहुत सटीक किया है। पिछले साल जब से गुयेन The Home Of Martial Arts में आई हैं, तब से उनकी अपने विरोधियों से जीतने की इच्छा और दृढ़ संकल्प साफ तौर पर दिखाई दे रहा है।



30 साल की वियतनामी-अमेरिकी एथलीट एक हिट रियलिटी शो सर्वाइवर का हिस्सा रह चुकी हैं। उन्होंने पिछले साल अप्रैल महीने में ONE में डेब्यू किया था।

फिलीपींस के मनीला में दर्शकों के सामने उन्होंने इंडोनेशिया की इवी ऐनी रेटनो वुलान को पहले ही राउंड में तकनीकी नॉकआउट के जरिए रोक दिया था।

हालांकि, वो जुलाई में म्यांमार की बोजेना “टोटो” अटोनियर से बाउट में सर्वसम्मत निर्णय के जरिए हार गई थीं। इसके दो महीने बाद “किलर बी” ने वापसी करते हुए पूजा “द साइक्लोन” तोमर को ONE Super Series मॉय थाई बाउट में हरा दिया था।

दो खेलों में ONE वर्ल्ड चैंपियन स्टैम्प फेयरटेक्स को हराने के लिए गुयेन ने मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में वापसी की। हालांकि, वो एक सर्वसम्मत निर्णय में हार गई थीं।

इन प्रदर्शनों के चलते “शैडो कैट” का ध्यान उनकी ओर गया। वो ये मानती हैं कि अगर दोनों एथलीट्स को मौका दिया गया तो दुनियाभर के दर्शकों को सर्कल में धमाकेदार बाउट देखने को मिल सकेगी।

मलेशियाई एथलीट ने कहा, “मुझे लगता है कि अगर हमारी बाउट होती है तो ये काफी धमाकेदार होगी। उन्हें धांसू परफॉर्मेंस देना पसंद है और मुझे भी।”

“हम इस तरह से अपना बेहतरीन प्रदर्शन कर पाएंगे। हो सकता है कि मैच थोड़ा अलग हो, लेकिन अभी तक जो मैंने देखा है, उसके आधार पर मुझे भरोसा है कि ये एक यादगार फाइट होगी।”

ऐसा लगता है कि वुशु वर्ल्ड चैंपियन और ब्राजीलियन जिउ-जित्सु पर्पल बेल्ट धारी जिहिन केवल यादगार रहने वाले मैचों में ही हिस्सा लेती हैं।

जुलाई 2017 में मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में अपना प्रोफेशनल डेब्यू करने वाली एथलीट का फिनिशिंग रेट 60 प्रतिशत और रिकॉर्ड 5-2 था।

इसमें उनकी ONE वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर जेनी “लेडी गोगो” हुआंग और टॉप इंडोनेशियाई दावेदार प्रिसिला हरटाटी लुम्बन गॉल पर हासिल शानदार जीत भी शामिल हैं।

Malaysia's Jihin Radzuan cracks Jomary Torres with a jab

अगर उनको गुयेन के साथ मैच खेलने को मिलता और वो वियतनामी-अमेरिकी एथलीट को हरा देती हैं, तो वो मलेशिया की पहली मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स वर्ल्ड चैंपियन बनने के सपने के एक कदम और करीब पहुंच जाएंगी।

लेकिन अभी “शैडो कैट” धैर्य के साथ इंतजार कर रही हैं और उम्मीद है कि जल्दी ही संगठन की मैचमेकिंग कमेटी उन्हें इस बाउट का मौका देगी।

उन्होंने कहा, “जितनी जल्दी मैं वापसी कर सकूंगी, मुझे उतना अच्छा लगेगा। ONE ने कोविड-19 से बचाव के लिए जो किया, वो सम्मान के लायक है। जब ये सब ठीक हो जाएगा, तब वापसी करने का सही समय होगा।”

ये भी पढ़ें: ONE Championship के इतिहास के सबसे प्रभावशाली सबमिशन मूव्स

न्यूज़ में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.