Team Lakay को पूरा भरोसा है कि वो खोई हुई लय वापस हासिल कर पाएंगे

Team Lakay members posing with their belts

Team Lakay के हेड कोच मार्क सांगियाओ ने एक प्लान तैयार किया है जिससे वो बागियो शहर में स्थित इस जिम को पहले की तरह सफल बना पाएंगे।

2018 में इस टीम के स्वर्णिम सफर का अंत हो चला था क्योंकि पिछले साल के पहले 3 महीने में ही टीम के चारों चैंपियंस अपना-अपने टाइटल गंवा चुके थे। फिलीपींस के फैंस ये नहीं समझ नहीं पा रहे थे कि एकदम से इस टीम के साथ क्या गलत हुआ।

आखिरकार, इस टीम ने लय में वापसी तब की, जब जोशुआ “द पैशन” पैचीओ ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड चैंपियन बने और इसे 2 बार सफलतापूर्वक डिफेंड भी कर चुके हैं। उनके अलावा डैनी “द किंग” किंगड ने ONE फ़्लाइवेट वर्ल्ड ग्रां प्री फाइनल में जगह बनाई और कुछ अन्य स्टार कई यादगार जीत अपने नाम कर चुके हैं।

सांगियाओ ने कहा है कि जब तक सभी साथ मिलकर काम करेंगे, अपनी ट्रेनिंग के प्रति प्रतिबद्ध रहेंगे और अपना बेस्ट प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे तो ऐसा कोई कारण नहीं बचा होगा जिससे Team Lakay अपने स्वर्णिम दौर में वापस ना लौट पाए।

उन्होंने कहा, “हमारा आगे का प्लान यही है कि हमें ज्यादा से ज्यादा मैचों में जीत दर्ज करनी है, अपनी कमजोरियों को दूर करना है और खुद में सुधार करना है, जिससे एथलीट्स में कोई कमजोरी ही ना बची हो। फिर चाहे वो ग्राउंड और रेसलिंग गेम की ही बात क्यों ना हो।”

“हम उन्हें सभी क्षेत्रों में निपुण एथलीट बनाना चाहते हैं क्योंकि हमें वो टाइटल वापस चाहिए जो पिछले साल हमें गंवाने पड़े थे।”

फोकस केवल पूर्व वर्ल्ड चैंपियंस पर ही नहीं बल्कि पूरी टीम पर है क्योंकि हमारी टीम में कई उभरते हुए सितारे मौजूद हैं और कुछ ऐसे भी हैं जिन्हें सफलता मिलने लगी है।



डैनी “द किंग” किंगड को फिलहाल ऐसे एथलीट के रूप में देखा जा रहा है जो वर्ल्ड चैंपियन बनने का सामर्थ्य रखते हैं क्योंकि ONE: CENTURY में उनका सामना मौजूदा समय में दुनिया के बेस्ट मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट्स में से एक डिमिट्रियस जॉनसन से हुआ। जॉनसन वही नाम हैं जिन्होंने कड़े मुकाबले में किंगड की विनिंग स्ट्रीक का अंत किया था।

“द किंग” ने उस हार के बाद जनवरी में शानदार वापसी की और दूसरे एथलीट्स के लिए मानक तैयार किया जिसने सांगियाओ को भरोसा दिलाया है कि उनकी टीम एक बार फिर टॉप पर पहुँच सकती है।

उन्होंने कहा, “सब चीजों से पहले हम डैनी को जीतते देखना चाहते हैं और साथ ही साथ मुझे उम्मीद है कि केविन बेलिंगोन भी अपनी खोई हुई फॉर्म में वापसी कर सकेंगे। इनके अलावा एडुअर्ड फोलायंग भी अपना टाइटल वापस हासिल कर सकते हैं।”

जब टीम इतनी सफलता हासिल कर लेगी तो भी ये इस स्वर्णिम सफर का अंत नहीं होगा।

सांगियाओ को भरोसा है कि उनकी टीम एक लंबी विरासत बना सकती है और इसका स्पष्ट मतलब ये है कि उन्हें टाइटल ना केवल जीतने हैं बल्कि उन्हें डिफेंड भी करना है। ये सब हासिल करने के लिए उन्हें लगातार अपने लक्ष्य को ध्यान में रख प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ना है, जिससे वो अपने प्रतिद्वंदियों पर जीत हासिल कर सकें।

उन्होंने आगे कहा, “हमें लगातार सीखते रहना होगा और सफलता प्राप्त करने के रास्ते ढूंढते रहने होंगे। इस सफर में हमें एक चीज हासिल होगी तो हमें वहाँ ना रुककर लगातार आगे बढ़ते रहना है।”

“ये ध्यान रखना होगा कि एथलीट्स को किस चीज की सबसे ज्यादा जरूरत है। आखिरकार वो ही केज में फाइट करने जाते हैं और हमें उन्हें शारीरिक और मानसिक तौर पर भी वो सभी चीजें मुहैया करानी होंगी जिनकी उन्हें जरूरत है।

“जब बात मैच की आती है तो उन्हें हमेशा अपना बेस्ट प्रदर्शन करने के लिए तैयार रहना है और इसी कारण हमें एक टीम के रूप में आगे बढ़ते रहना होगा।”

ये भी पढ़ें: हाइलाइट-रील फिनिश के बाद टॉप प्रतिद्वंदियों से बाउट करना चाहते हैं लिटो आदिवांग

न्यूज़ में और

Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4