मेई यामाचुगी ने दुनिया के सामने शेयर की अपनी नई म्यूजिक हॉबी

Japanese mixed martial arts star Mei Yamaguchi is in the Circle

मेई “V.V” यामाचुगी का मानना है कि संगीत की ताकत मुश्किल समय में लोगों की मदद करती है। इसे दुनिया के साथ एक सकारात्मक ऊर्जा स्रोत के तौर पर साझा करना चाहिए।

बचपन से ही विमेंस एटमवेट दावेदार को म्यूजिक पसंद था। इसी जुनून के चलते उन्होंने पांच साल पहले शामीसेन बजाना शुरू किया। शामीसेन तीन तारों वाला पारंपरिक जापानी वाद्य यंत्र है।

हालांकि, ज्यादातर जापानी अपार्टमेंट्स में इसकी प्रैक्टिस करना आसान नहीं है क्योंकि इसकी आवाज बहुत तेज होती है। ऐसे में यामागुची को टोक्यो में COVID-19 की वजह से हुए लॉकडाउन के चलते अपना समय बिताने के लिए संगीत पर नए तरीके से ध्यान लगाने की जरूरत पड़ी।

उन्होंने बताया, “मैं घर में ही थी और बोर हो रही थी। ऐसे में मैंने सोचा कि क्या कर सकती हूं। मैं शामीसेन बजा लेती हूं लेकिन दूसरे वाद्यों को भी ढूंढ़ रही थी, जिन्हें लॉकडाउन के समय बजा सकूं। मैंने एक ऑनलाइन वीडियो देखा, जिसमें उकूलेले बहुत अच्छा बज रहा था।”

वो एक जापानी गायक और सॉन्ग राइटर डाई हिराई से प्रेरित हुईं, जिनकाे स्टाइल में हवाइयन म्यूजिक की झलक दिख रही थी। उन्हें देखकर “V.V” ने उकलेले को शांति देने वाली आवाज के लिए चुना।

उन्होंने चार तार वाले छोटे वाद्य यंत्र को इंटरनेट पर ऑर्डर किया और जैसे ही वो अपार्टमेंट में पहुंचा, उसकी प्रैक्टिस करने लगीं।

शामीसेन में माहिर होने के चलते टोक्यो में रहने वाली मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स दिग्गज एथलीट ने इस पर जल्दी ही हाथ सेट कर लिया।



दो हफ्तों से भी कम समय में उन्होंने लॉकडाउन के दौरान अपनी उकूलेले पॉजिटिविटी को दुनिया के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किया।

37 साल की एथलीट ने बताया, “ये बजाने में आसान है। अगर आपको कॉर्ड्स याद हैं तो एक गाना बजाने के लिए ये काफी है।”

“मुझे गॉसपेल म्यूजिक बजाना अच्छा लगता है, जिसमें ज्यादातर इंग्लिश शामिल होती है। इसके अलावा, मुझे कुछ जापानी गाने बजाना भी पसंद हैं।”

ऐसा पहली बार नहीं है, जब “V.V” ने म्यूजिक के गिफ्ट को अपने दिल से लगाकर दूसरों को दिखाया है।

2019 में यामाचुगी ने अपनी बेस्ट फ्रेंड के साथ गॉसपेल गायक मंडली जॉइन की थी। उस समय वो काफी कठिन समय से गुजर रही थीं।

उन्होंने याद करते हुए बताया, “मेरी दोस्त उस समय काफी कठिन दौर से गुजर रही थी इसलिए मैं उसका उत्साह बढ़ाना चाहती थी। मैंने उससे कहा कि चलो देखते हैं कि इसमें मजा आता है या नहीं। अगर मजा आएगा तो हम इसे जॉइन कर लेंगे।”

“इसने मेरी दोस्त को काफी कुछ बदल दिया। मुझे वहां बहुत सारी अन्य चीजों की अपेक्षा नहीं थी जैसे कि कई तरह की नौकरियों और पृष्ठभूमियों के लोग इसलिए मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा।”

यामाचुगी का गॉसपेल म्यूजिक के प्रति प्यार उनके गानों और ऑनलाइन पोस्ट में देखा जा सकता है।

उन्होंने हाल ही में सिनाच का “वे मेकर” गाना सोशल मीडिया पर #waymakerchallenge के साथ पोस्ट किया।

उन्होंने बताया, “मुझे ये गाना पहले से ही पता था और मुझे ये अच्छा लगता है।”

“मैंने कई ब्राजीलियन एथलीट्स को ये चैलेंज करते हुए देखा है लेकिन वो उकूलेले नहीं बजा रहे थे। मुझे उसके बोल और संदेश बहुत अच्छे लगे। इसमें बताया गया कि चाहे जो कुछ भी हो जाए लेकिन प्रभु आपके साथ हमेशा हैं। ये एक बहुत सकारात्मक चैलेंज रहा और मुझे उम्मीद है कि ये खूब फैलेगा।”

इस जापानी स्टार को उम्मीद है कि दुनिया भर के लोग इस चीज को फॉलो करेंगे। साथ ही एक वाद्य यंत्र को सीखने के आनंद का मजा भी लेंगे। खासकर ऐसे मुश्किल और असाधारण समय में।

उन्होंने बताया, “अगर आपको म्यूजिक पसंद है तो ये आपको खुश कर देगा। इसमें नई चीजें सीखने में मजा आता है। इसमें बहुत खुशी मिलती है और ये मजेदार है।”

Japanese mixed martial arts star Mei Yamaguchi

इसके साथ “V.V” ने अपने साथी ONE Championship एथलीटस के लिए भी प्रोत्साहित करने वाले शब्द बोले हैं, जो इस समय सोशल डिस्टेंसिंग और लॉकडाउन के आदेशों के चलते अपने-अपने देशों में हैं।

उन्होंने कहा, “सकारात्मक बने रहिए और जल्द ही उम्मीद करती हूं कि आप सब फिर से केज में दाखिल होकर फैंस के सामने बढ़िया प्रदर्शन करेंगे। वो दिन फिर से वापस आएंगे। ऐसे में हम सबको बस सकारात्मक बने रहना है।”

ये भी पढ़ें: 5 तरीके जिनसे नींद आपके मार्शल आर्ट्स गेम को अच्छा बनाती है

विशेष कहानियाँ में और

Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Aslamjon Ortikov unleashes an uppercut during The Inner Circle 39 open workout
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Nong O Hama unleashes a kick at The Inner Circle 38 Open Workout
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Jonathan Haggerty
Tyson Harrison celebrates after beating Kendu Irving
Shamil Erdogan and Paul Elliot collide at ONE Fight Night 48
Regian Eersel (L) | George Jarvis (R)
Duangdawnoi Looksaikongdin makes her walks before she faces Kim Townsend at ONE Friday Fights 128
Rambolek Chor Ajalaboon (L) | Yod-IQ Or Pimolsri (R)