कैसे योडसंकलाई IWE फेयरटेक्स अपनी होने वाली पत्नी से मिले

Muay Thai legend Yodsanklai IWE Fairtex and his fiancee's photo shoot

“द बॉक्सिंग कंप्यूटर” योडसंकलाई IWE फेयरटेक्स भले ही काफी व्यस्त रहते हों लेकिन कुछ सालों पहले, छुट्टी के दिन उन्होंने अपनी जीवन साथी को पहली बार देखा। 

थाईलैंड के इस 34 वर्षीय स्टार को मॉय थाई का दिग्गज माना जाता है और उनकी लेफ्ट किक पूरी दुनिया मे सबसे ज्यादा प्रसिद्ध है।

हालांकि, उनकी होने वाली पत्नी प्यूपी शुरुआत में उनकी मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियनशिप जीत या उनकी लोकप्रियता को देखकर आकर्षित नहीं हुई थी। बल्कि वो योडसंकलाई की पर्सनैलिटी से प्रभावित हुई थीं।

2018 में दोनों किस्मत से मिले। योडसंकलाई अपने दोस्त के साथ हाई-स्कूल के दोस्तों की पार्टी में गए थे और वहां प्यूपी भी मौजूद थीं।

प्यूपी काफी शांत रहती थीं और वो किसी अनजान व्यक्ति से ज्यादा बात नहीं करती थीं लेकिन उनकी “द बॉक्सिंग कंप्यूटर” से थोड़ी बात हुई और दोनों को ये चीज़ पसंद आई।



अगले दिन मॉय थाई दिग्गज फिर अपने दोस्त के साथ डिनर करने गए। संयोग से प्यूपी भी वहां मौजूद थीं।

भोजन के बाद योडसंकलाई ने अपने फोन से एक ग्रुप फोटो ली और उन्होंने मौके का फायदा उठाया और प्यूपी से उनके LINE अकाउंट की जानकारी पूछी, ताकि वो उन्हें फोटो भेज सकें।

प्यूपी ने जल्द ही महसूस किया कि फेयरटेक्स में नेतृत्व और दूसरों की चिंता करने की आदत है और उन्हें इन्हीं दो चीज़ों की जरूरत थी। इसी वजह से दोनों में प्यार बढ़ने लगा।

24 वर्षीय ने बताया, “उन्होंने अपने इरादे साफ कर दिए थे और वो मुझे दोस्त की तरह मैसेज नहीं कर रहे थे।”

Muay Thai legend Yodsanklai IWE Fairtex and his fiancee's photo shoot

उस समय राजमंगला यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी से ग्रेजुएट हुईं प्यूपी बैंकॉक में सरकार के लिए काम कर रही थी और उन्हें मॉय थाई के बारे में कोई जानकारी नहीं थी।

18 मई को सिंगापुर में आयोजित हुए ONE: UNSTOPPABLE DREAMS में क्रिस “द अफ्रीकन वॉरियर” गिम्बी के खिलाफ अपने प्रोमोशनल डेब्यू के लिए योडसंकलाई को पटाया में स्थित फेयरटेक्स ट्रेनिंग सेंटर में बाउट के लिए तैयारी करनी थी।

इसने दोनों के बढ़ते रिश्तों में तनाव ला दिया।

योडसंकलाई ने कहा, “मैंने उनसे कहा कि वो ट्रेनिंग के दौरान मुझसे मिलने नहीं आ सकती और हमें फाइट तक एक-दूसरे से मिलने का इंतजार करना होगा। शुरुआत में उन्हें समझ नहीं आया और लगा कि मेरे साथ कोई और है।”

हालांकि, उस समय उनके साथ कोई नहीं थी। “द बॉक्सिंग कंप्यूटर” का ध्यान ONE Super Series में अपने डेब्यू पर था जहां उन्हें सर्वसम्मत निर्णय से जीत मिली।

बड़ी जीत के एक दिन बाद दोनों ने डेट करना शुरू किया।

Muay Thai legend Yodsanklai IWE Fairtex and his fiancee's photo shoot

“द बॉक्सिंग कंप्यूटर” को बहुत कम समय में प्यूपी से प्यार हो गया था और जब प्यूपी को मार्शल आर्टिस्ट के जीवन और उनके बलिदानों के बारे में पता चला तो उन्होंने अपने साथी को ज्यादा से ज्यादा सपोर्ट किया।

उन्होंने कहा “वो मेरा और मेरे दिल का काफी ध्यान रखती है। वो सामान पैक करने से लेकर खाना और मेरी सारी निजी चीज़ों को ध्यान रखने तक हर चीज़ में मदद करती है। वो मेरी हर चीज़ का ध्यान रखती हैं।”

मुकाबलों के बीच दोनों को कभी-कभी एक दूसरे से मिलने का समय मिलता है, भले ही वो महीने में दो बार मिलें।

दोनों पार्क में घूमने जाते हैं, थिएटर में नई फिल्में देखने जाते हैं या डिनर पर जाते हैं।

प्यूपी ने सपने में भी नहीं सोचा था कि उन्हें मॉय थाई दिग्गज के रूप में अपना साथी मिलेगा। उन्होंने अपने साथी से बहुत कुछ सीखा है।

प्यूपी ने कहा, “योड के बारे में जानने से मेरे जीवन का दृष्टिकोण बदला है।”

“आप असल परिस्थिति में जीना सीखते हैं, TV के नाटकों की तरह नहीं। हम एक सुंदर दुनिया में रहना चाहते हैं लेकिन योड ने अलग-अलग प्रकार की दुनिया देखी है। वो मेरे साथी और शिक्षक दोनों है।”

Muay Thai legend Yodsanklai IWE Fairtex and his fiancee's photo shoot

जल्द ही योडसंकलाई ने निर्णय लिया कि वो प्यूपी को अपनी पत्नी बनाने चाहते हैं।

अपने से 10 साल छोटी महिला से इतनी बड़ी बात कहने से पहले उन्होंने अपने जीवन की दूसरी सबसे अहम महिला से इस बारे में बात की।

वो महिला बचपन से उनके साथ है और उन्होंने ही योडसंकलाई को वर्ल्ड चैंपियन बनने के लिए आगे बढ़ने की राय दी और वो महिला उनकी माँ है।

उन्होंने कहा, “मैंने सबसे पहले अपनी माँ से कहा। मेरी तरह ही मेरी माँ को भी वो काफी पसंद आईं। अगर मेरी माँ को पसंद हैं तो मुझे भी पसंद हैं।”

इसके बाद दोनों के परिवारों ने शादी के सिलसिले में एक दूसरे से मुलाकात की। यहां प्रोपोज करने की कोई रोचक स्टोरी नहीं थी, सिर्फ प्यार था और इस भावना ने उनके निर्णय को सही साबित किया।

दोनों की शादी 10 मई 2020 के लिए तय की गई थी क्योंकि उस तारीख से 9 दिन पहले दोनों को मिले दो साल हो गए थे।

फेटचबूरी में दोनों की शादी में 500 से ज्यादा लोग आने वाले थे लेकिन COVID-19 महामारी के चलते शादी का कार्यक्रम बदल दिया गया।

वे दोनों फिर भी बहुत कम लोगों के साथ थाई के सांस्कृतिक तरीके से शादी करेंगे। बाद में इसका बड़ा जश्न मनाया जाएगा।

Yodsanklai and his fiancee pose for their wedding party photo shoot

अब योडसंकलाई अपनी सबसे अच्छी दोस्त के साथ शादी करने से कुछ दिन दूर हैं और वो अपने भविष्य के लिए उत्साहित हैं।

उन्होंने कहा, “मैंने अपना पूरा जीवन उस महिला के साथ बिताने का निर्णय लिया है जिसे मैं प्यार करता हूँ। मैं प्यूपी के साथ अपने परिवार की शुरुआत करने के लिए उत्साहित हूँ।”

ये भी पढ़ें: क्रिश्चियन ली ने अपनी शादी की यादगार चीजों के बारे में बताया

मॉय थाई में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Aslamjon Ortikov unleashes an uppercut during The Inner Circle 39 open workout
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nong O Hama unleashes a kick at The Inner Circle 38 Open Workout
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.