एक मेंटेनेंस वर्कर से मार्शल आर्टिस्ट बनने तक दाइची ताकेनाका का पूरा सफर

Daichi Takenaka

दाइची ताकेनाका जापानी मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स के सबसे अच्छे बेंटमवेट स्टार्स के रूप में सामने आए हैं।

इस 30 वर्षीय स्टार ने Shooto और Vale Tudo Japan में काम किया और फिर फरवरी 2018 में उन्होंने ONE Championship में कदम रखा और यहां वो अब तक शानदार प्रदर्शन कर पाए हैं।

ताकेनाका ने कई सारे अच्छे प्रतिद्वंदियों के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज की है और इस वजह से ONE Championship की ऑफिशियल एथलीट रैंकिंग में उनका नाम 5वें स्थान पर आया। कुछ और जीत दर्ज करते हुए वो इस सूची के शीर्ष पर पहुंच सकते हैं।

जानें इस जापानी सुपरस्टार और मार्शल आर्ट्स में उनके सफर के बारे में।

साधारण जीवन

Daichi Takenaka in his corner before his match begins at ONE: DAWN OF HEROES.

ताकेनाका का जन्म पश्चिमी जापान के ओसाका में हुआ और वो वहीं पर पले-बढ़े।

तीन बच्चों में वो सबसे छोटे थे और उनके पिता की एक साधारण नौकरी थी। इस उभरते हुए स्टार ने बताया कि उनका बचपन मामूली रहा था।

बचपन में शारीरिक रूप से वो दूसरों से काफी आगे थे और उन्हें सॉकर खेलने का बहुत शौक था।

उन्होंने कहा, “मैंने प्राथमिक स्कूल से लेकर माध्यमिक स्कूल तक सॉकर खेला और इस वजह से जवानी में सॉकर मेरी पहली पसंद था।”

हाई स्कूल पास करने के बाद ताकेनाका ने खेल को छोड़ा और उन्हें फिर बिल्डिंग मेंटेनेंस कंपनी में नौकरी मिली।

वो अपने जीवन की अच्छी राह पर थे क्योंकि उन्हें पैसा भी मिल रहा था। जल्द ही उन्हें एक ऐसी चीज़ मिली जिसने उनका जीवन बदल दिया।

वीडियो गेम से प्रेरणा मिली

Daichi Takenaka locks in a rear-naked-choke on Dae Hwan Kim

19 साल की उम्र में ताकेनाका ने नोटिस किया कि सॉकर से दूर रहने से उनकी शारीरिक फिटनेस पर असर पड़ा है।

उन्होंने कहा, “मैंने कुछ समय के लिए एक्सरसाइज नहीं की और मैं एक तरीके की तलाश में था जिससे फिर शारीरिक रूप से फिट बन पाऊं।”

उन्हें मार्शल आर्ट्स के लिए वीडियो गेम ने प्रेरित किया।

एक दिन वो अपने दोस्त के घर में थे। वो बोरियत को दूर करना चाहते थे और उनके दोस्त ने प्लेस्टेशन को शुरू किया और दोनों ने मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स का वीडियो गेम खेला।

ताकेनाका को कंट्रोलर से स्ट्राइक्स और टेकडाउन लगाने में आनंद आ रहा था और उन्होंने महसूस किया कि ये एक अच्छा खेल है।

उन्होंने बताया, “वीडियो गेम ने मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में मेरी रुचि बढ़ाई और इस बारे में पहले कुछ भी पता नहीं था। मैंने मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स से जुड़ी हर चीज़ के बारे में ऑनलाइन जानकारी निकालने का प्रयास किया और मुझे इसमें रुचि आई।”

ताकेनाका को जवानी में खेल के प्रति कुछ खास रुचि नहीं थी लेकिन वीडियो गेम से उन्हें रुचि आई। इसने उन्हें ट्रेनिंग करने के लिए प्रेरणा दी।

नई चीज़ को अपनाया

Daichi Takenaka makes his walk to the ring at ONE: DAWN OF HEROES.

एक साल बाद ताकेनाका ने अपनी ट्रेनिंग की शुरुआत करने के लिए Paraestra Izumi में कदम रखा।

वो जल्द ही आगे बढ़े और इस दौरान उन्होंने जाना कि ये खेल वीडियो गेम से कई गुना ज्यादा मुश्किल और तेज़ है।

उन्होंने बताया, “जब मैंने पहली बार मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में ट्रेनिंग शुरू की तो जिम के अन्य फाइटर्स मुझ पर हावी हुए। इसके बावजूद मैं डटा रहा और मैंने जाना कि उनके खिलाफ खुद का बचाव कर पा रहा हूँ और मुझमें स्फूर्ति है।”

इसने ताकेनाका को हाल ही में सीखी गई स्किल्स को एक टूर्नामेंट में आजमाने के लिए प्रेरित किया और फिर उन्होंने जून 2012 में प्रोफेशनल स्तर पर हिस्सा लेना शुरू किया।

साथ ही उनके एक ट्रेनिंग पार्टनर ने उन्हें अपने सपने पूरे करने के लिए प्रेरित किया।

ताकेनाका ने हँसते हुए कहा, “जिउ-जित्सु क्लास में जिस व्यक्ति के पास मदद के लिए जाता था, उसने मुझे कहा था कि तुम प्रोफेशनल बन सकते हो। हम अभी भी अच्छे दोस्त है लेकिन उसे याद नहीं कि उसने मुझे ऐसा कब कहा था।”

“साथ ही मैंने अपने जीवन पर नजर डाली और सोचा कि क्या मैंने किसी एक चीज़ पर पूरी तरह ध्यान लगाया है। मेरे मन में इच्छा थी कि मैं एक बार खुद की परीक्षा लूं और जान पाऊं कि मैं किस चीज़ के लिए बना हुआ हूँ।”

साथी मार्शल आर्टिस्ट की वजह से वो अपनी रुचि को लेकर उत्सुक हुए और उन्हें अपनी मेहनत का फल मिला।

उन्होंने Shooto और Vale Tudo Japan में काम किया और 10-0-1 का शानदार रिकॉर्ड कायम किया। इस दौरान वो Shooto Pacific Rim फेदरवेट चैंपियनशिप पर कब्जा करने में सफल रहे।



सफल करियर में लगा बड़ा धक्का

Daichi Takenaka drops ground and pound

उनका करियर एक सही मोड़ पर था लेकिन इस दौरान Shooto चैंपियन के शानदार करियर में अचानक एक रोड़ा आ गया।

2016 के मध्य में उन्हें अभ्यास के दौरान घुटने में चोट लगी और इस वजह से उन्हें खेल से दूर रहना पड़ा। मेडिकल क्लियरेंस न मिलने तक उन्हें प्रतियोगिता और ट्रेनिंग से दूर रहना पड़ा।

जैसे-जैसे समय निकलता गया, ये उभरता हुआ स्टार ठीक होने लगा।

उन्होंने बताया, “भले ही मुझे पता था कि इस दुनिया में लोगों को काफी ज्यादा मुश्किल आती है लेकिन फिर भी मेरे लिए 2016 और 2017 में घुटने की चोट से उभरना मानसिक रूप से काफी बड़ी चुनौती थी।”

मुश्किल वक्त के दौरान ताकेनाका को लगा कि जीवन उन्हें साइड करके पीछे छोड़ते जा रहा है।

उन्होंने कहा, “न सिर्फ मैं दूसरे फाइटर्स को सफल होते देख रहा था बल्कि मैंने अपने दोस्तों के करियर में तनाव आते देखा, कुछ ने शादी की और अपने जीवन में बड़ी सफलता हासिल की।”

“जब मेरे जीवन में स्थिरता थी तब मैंने दूसरों को उनके कार्य में सफलता हासिल करते हुए देखा और इसने मुझे काफी निराश किया।”

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में उनकी प्रतिज्ञा की परीक्षा ली गई, ताकेनाका ने अपने गेम को सुधारने पर ध्यान दिया और खुद को उस पल के लिए तैयार किया जहां से उन्होंने अपने करियर को छोड़ा था।

ONE Championship में कदम

Daichi Takenaka throws a kick as Yusup Saadulaev

ताकेनाका को धीरज और दृढ़ता की वजह से फायदा हुआ।

जैसे ही उनकी चोट सही हुई, उन्होंने ONE Championship के साथ साइन किया और दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में अपनी शानदार वापसी की तैयारी की।

उन्होंने फरवरी 2018 में ONE बेंटमवेट वर्ल्ड टाइटल के पूर्व दावेदार “ओट्टोगी” डे ह्वान किम को हराया।

इसके बाद उन्हें परेशानियों का अनुभव हुआ।

अगले साल जापानी एथलीट ने Paraestra Izumi में अपनी स्किल्स को वापसी से पहले अच्छा किया लेकिन उनकी पहले से तय बाउट रद्द हो गई।

ताकेनाका ने फरवरी 2019 में मार्क “टायसन” फेयरटेक्स एबेलार्डो के खिलाफ बाउट में अपने सुधार को दर्शाया और वो उस स्टार को हराने की राह पर थे लेकिन प्रतिद्वंदी की कोहनी से उनका घाव खुल गया। इस वजह से डॉक्टर ने मैच रोक दिया और उन्हें अपनी पहली हार मिली।

अभी भी वो जबरदस्त तरीके से प्रभावित कर रहे हैं और इस चीज़ ने उन्हें रुकने नहीं दिया। उन्हें चोट को प्रेरणा के रूप में उपयोग किया और अपने करियर में सबसे बड़ी जीत हासिल करने के लिए घाव को प्रेरणा बनाया।

Dangerous Daichi Takenaka finishes BJJ World Champion Leandro Issa with HEAVY ground and pound in Round 3!

Dangerous Daichi Takenaka finishes BJJ World Champion Leandro Issa with HEAVY ground and pound in Round 3!📺: Check local listings for global TV broadcast📱: Watch on the ONE Super App 👉http://bit.ly/ONESuperApp

Posted by ONE Championship on Friday, August 2, 2019

अगस्त 2019 में ताकेनाका का सामना ONE बेंटमवेट वर्ल्ड टाइटल के पूर्व दावेदार लिएंड्रो “ब्रोडिंयो” इस्सा से हुआ।

जापानी एथलीट ने अपनी स्ट्राइक्स को दर्शाया और तीसरे राउंड में ब्राजिलियन स्टार पर सुपरमैन पंच लगाया। इसके बाद उन्होंने ग्राउंड पर शानदार TKO से इस्सा को हराया।

भले ही ताकेनाका के मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स सफर की शुरुआत देर से हुई हो लेकिन उन्होंने काफी जल्द सुधार किया है और अब बिल्डिंग मेंटेनेंस में काम करने वाला व्यक्ति फैंस को सर्कल में अपने प्रदर्शन से प्रभावित कर रहा है।

उन्होंने कहा, “मुझे मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स पसंद है क्योंकि जिस प्रकार फाइटर अपने करियर में आगे बढ़ता है, उसी प्रकार उसका कैरेक्टर बनता है और वैसे वो खुद को करियर में आगे लेकर जाता है।”

“भले ही मैं सबसे तेज़ फाइटर नहीं हूँ या न मेरे पास अलग प्रकार के फिनिशेज़ हैं, मैं उम्मीद करता हूँ कि मैं ऐसी फाइट्स दूँ जिससे प्रशंसकों को प्रेरणा मिले और उन्हें मजबूत बनाने में मदद मिले।”

ये भी पढ़ें: इत्सुकी हिराटा के रेडार पर हैं 3 संभावित प्रतिद्वंदी

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.