ONE: BAD BLOOD में अब जिहिन राडज़ुआन का सामना करेंगी मेई यामागुची

Mei Yamaguchi makes her entrance at ONE: CENTURY

बदलते घटनाक्रमों के बाद अब ONE: BAD BLOOD में अपने अगले मुकाबले में जिहिन “शैडो कैट” राडज़ुआन की टक्कर दो बार की ONE वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर से होगी।

मलेशियाई स्टार का सामना शुक्रवार, 11 फरवरी को सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में होने वाले इवेंट में जेनेलिन “द ग्रेसफुल”ओलसिम से होना था, लेकिन अब उनकी जगह लीड कार्ड में मेई “V.V” यामागुची ने ले ली है।

तेजी से उभरती हुईं फिलीपीनो एथलीट ओलसिम को चोट के कारण मुकाबले से पीछे हटना पड़ा है। ऐसे में जापानी एथलीट यामागुची ने इस चुनौती को स्वीकारते हुए एटमवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मुकाबले के लिए कदम बढ़ा दिए हैं।

35 प्रोफेशनल MMA बाउट्स के अनुभव के साथ “V.V” उनके करियर की सबसे कठिन विरोधी होंगी और 23 साल की मलेशियाई एथलीट को अपने डिविजन में शिखर तक पहुंचने के लिए ऐसी चुनौतियों का सामना करने जरूरत होगी।

Jihin Radzuan Bi Nguyen BIG BANG 45

“शैडो कैट” ने अपने पिछले मुकाबले में कड़ी प्रतिद्वंदी बी “किलर बी” गुयेन को हराया था और अब वो अपनी उस जीत की लय को इस डिविजन में आगे जारी रखना चाहती हैं, जिसमें हाल ही में यादगार ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड ग्रां प्री ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं।

वहीं, यामागुची को इस बार ये दिखाने का बेहतरीन मौका मिला है कि अनुभवी दिग्गज एथलीट ग्लोबल स्टेज पर नई पीढ़ी की उभरती सितारों को टक्कर देने के लिए किसी भी स्तर पर कम नहीं है।

Pictures from the match between Julie Mezabarba and Mei Yamaguchi from ONE: EMPOWER

मौजूदा एटमवेट क्वीन “अनस्टॉपेबल” एंजेला ली के खिलाफ उनके पांच रांउड वाले दो वर्ल्ड टाइटल मुकाबले अब तक ONE के इतिहास में सबसे शानदार मैचों में से रहे हैं और वो ये साबित करना चाहती हैं कि उनमें अब भी काफी दमखम बाकी है।

लेकिन 39 साल की उम्र में अगर परिस्थिति उनके विपरीत जाती है तो उन्हें काफी नुकसान हो सकता है। ऐसे में जापानी स्टार “द लॉयन सिटी” में अपनी पूरी ताकत झोंकना चाहेंगी।

ONE: BAD BLOOD में दो बेहतरीन वर्ल्ड टाइटल बाउट्स शामिल हैं, जिसमें बिबियानो “द फ़्लैश” फर्नांडीस और जॉन “हैंड्स ऑफ़ स्टोन” लिनेकर बेंटमवेट टाइटल के लिए मुकाबला करेंगे और एनातोली “स्लेदकी” मालिकिन का सामना किरिल ग्रिशेंको से ONE अंतरिम हेवीवेट वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए होगा।

ज्यादा जानकारी पाने के लिए ONEFC.com को फॉलो करते रहिए।

ये भी पढ़ें: ONE: BAD BLOOD के 3 उभरते हुए स्टार्स जिनपर सभी का ध्यान होगा

न्यूज़ में और

Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4