जिहिन ने कड़े मुकाबले में यामागुची को सर्वसम्मत निर्णय से हराया

Mei Yamaguchi Jihin Radzuan BAD BLOOD 1920X1280 8 768x512

जिहिन “शैडो कैट” राडज़ुआन ने ONE: BAD BLOOD में दो बार की ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर मेई “V.V” यामागुची के खिलाफ एक करीबी मुकाबले में अब तक की अपनी सबसे बड़ी जीत हासिल की।

उभरती हुईं मलेशियाई स्टार ने शुक्रवार, 11 फरवरी को सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में अपनी 53.5 किलोग्राम की कैचवेट बाउट में सर्वसम्मत निर्णय से जीत हासिल करते हुए अपने कौशल और जीत के लिए सहनशक्ति का जबरदस्त परिचय दिया।

Mei Yamaguchi Jihin Radzuan BAD BLOOD 1920X1280 22

जिहिन ने पहले राउंड की शुरुआत में जापानी प्रतिद्वंदी पर हावी होने के लिए लॉन्ग जैब्स और इनसाइड लो किक्स के साथ अपनी पहुंच का फायदा उठाया। हालांकि, इसके उलट यामागुची ने काउंटर करने के लिए अपने चिर-परिचित अंदाज में ओवर हैंड राइट से सीधे मुकाबला करने के मौकों की तलाश कीं।

“शैडो कैट” अपनी प्रतिद्वंदी के मुकाबले ज्यादा अटैक कर रही थीं। लेकिन मामला तब पलट गया, जब 39 साल की अनुभवी एथलीट ने मलेशियाई फाइटर की किक पकड़ ली। आखिरकार, यामागुची ने उनका पैर छोड़ दिया और एक जोरदार टेकडाउन के साथ करारा जवाब देते हुए उनकी पकड़ से बाहर आ गईं। उसके बाद वो टॉप पोजिशन से बाकी बचे राउंड को नियंत्रित करती रहीं।

23 साल की मलेशियाई एथलीट ने दूसरे राउंड में जैब्स और लो किक्स से प्रहार करते हुए अपनी रणनीति पर कायम रहने की कोशिश की, लेकिन यामागुची दूर रहकर रुकने और इंतजार करने के लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं थीं। वो अपनी विरोधी पर ओवरहैंड राइट्स के साथ टूट पड़ीं। इसकी वजह से शैडो कैट थोड़ा लड़खड़ाईं, लेकिन उन्होंने फिर विरोधी को पकड़ते हुए कुछ देर के लिए उन्हें रोक दिया।

जब दोनों एथलीट एक-दूसरे को पटखनी देने के लिए करीब थीं तो सर्कल वॉल पर उनके बीच का मुकाबला काफी करीबी था। दोनों एक-दूसरे पर हावी होने की तलाश में लगी थीं। इस बीच जिहिन ने गिलोटीन चोक का प्रयास किया, लेकिन समझदार जापानी एथलीट ने बाहर निकलने का रास्ता निकाल ही लिया। वहां भी दोनों एथलीट एक-दूसरे पर हावी होने का कोई मौका नहीं निकाल पाईं।

Mei Yamaguchi Jihin Radzuan BAD BLOOD 1920X1280 27

तीसरे राउंड का ज्यादातर मुकाबला सर्कल वॉल की तरफ ही हुआ, जहां दोनों एथलीट एक-दूसरे को पछाड़ने और अपनी स्थिति मजबूत करने की जद्दोजहद में लगी रहीं।

कुछ समय के लिए दोनों के अलग होते ही यामागुची ने डबल लेग टेकडाउन लगाया, लेकिन जिहिन ने तुरंत सबमिशन के साथ उन्हें परास्त करने की भरपूर कोशिश की। Ultimate MMA Academy की एथलीट आखिर में कोई मौका ना छोड़ते हुए हाथ और पैर से लगातार प्रहार करने लगीं। अंतिम राउंड की घंटी बजने तक सर्कल वॉल पर मलेशियाई एथलीट ने जैसा उनकी प्रतिद्वंदी चाह रही थीं, उन्हीं के अंदाज में तेज़ी से उनको जवाब दिए।

Mei Yamaguchi Jihin Radzuan BAD BLOOD 1920X1280 31

मुकाबले के अंत में दोनों के बीच के अंतर को बताने के लिए बहुत कुछ नहीं था, लेकिन जजों ने जिहिन को अधिक बेहतर बताते हुए उन्हें सर्वसम्मत निर्णय से विजेता घोषित कर दिया। इसके साथ जिहिन ने 7-2 के रिकॉर्ड के साथ अपने कदम आगे की ओर बढ़ा दिए। उन्होंने अब तक की सबसे अनुभवी प्रतिद्वंदी के खिलाफ एक बड़ी जीत हासिल करके अपने हौसलों को और मजबूत कर लिया।

ये भी पढ़ें: ONE: BAD BLOOD – सभी फाइट्स के रिजल्ट्स और हाइलाइट्स

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.