ONE: BAD BLOOD में मालिकिन, हैगर्टी, वू ने बोनस जीते

Anatoly Malykhin Kirill Grishenko BAD BLOOD 1920X1280 15 768x512

शुक्रवार, 11 फरवरी को ONE: BAD BLOOD में शानदार प्रदर्शन कर 3 सुपरस्टार्स ने बोनस जीते हैं।

ONE Championship के चेयरमैन और CEO चाट्री सिटयोटोंग ने #2 रैंक के फ्लाइवेट मॉय थाई कंटेंडर जोनाथन “द जनरल” हैगर्टी और अपना प्रोमोशनल डेब्यू करने वाले “डायनामिक” वू सुंग हूं को 50 हजार यूएस डॉलर्स का बोनस दिया।

सिटयोटोंग ने इसके अलावा ONE अंतरिम हेवीवेट वर्ल्ड चैंपियन एनातोली” स्लेदकी” मालिकिन को एक लाख यूएस डॉलर्स का बोनस दिया है।

मालिकिन ने ONE: BAD BLOOD के मेन इवेंट में खतरनाक राइट हुक से किरिल ग्रिशेंको को नॉकआउट कर बोनस अपने नाम किया।

इस जीत के साथ ही अपराजित रूसी एथलीट ONE अंतरिम हेवीवेट वर्ल्ड चैंपियन भी बन गए हैं।

वहीं हैगर्टी ने #4 रैंक के कंटेंडर मोंग्कोलपेच पेटयिंडी पर करीबी मुकाबले में सर्वसम्मत निर्णय से जीत हासिल की।

ब्रिटिश स्टार ने स्टैंड-अप गेम में निरंतर अपने विरोधी पर दबाव बनाए रखा और लगातार फाइट को फिनिश करने के मौके तलाशते रहे।इसी शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें बोनस मिला है।

वहीं वू सुंग हूं को डेब्यू मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए प्राइज़ दिया गया।

दक्षिण कोरियाई स्टार ने थाई स्ट्राइकिंग सनसनी योडकाइकेउ “Y2K” फेयरटेक्स को केवल 18 सेकंड में फिनिश कर दिया। ये ONE फ्लाइवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स डिविजन के इतिहास का दूसरा सबसे तेज फिनिश रहा।

आप ONE: BAD BLOOD के सभी रिजल्ट्स को यहां देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें: ONE X में अकिमोटो के खिलाफ अपना टाइटल डिफेंड करेंगे कैपिटन

न्यूज़ में और

Panpayak Jitmuangnon and Lamnamoonlek Torfunfarm face off ahead of The Inner Circle 32
Photo collage of featherweight submission grapplers Shoya Ishiguro and Ruan Alvarenga.
Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon Felipe Lobo ONE Fight Night 43 7
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Freddie Haggerty and Jonathan Haggerty at The Inner Circle 30.
Helena Crevar (L) and Pawel Jaworski dominate in the 2026 ADCC World Championships
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Rambolek vs Yod IQ at The Inner Circle 30
Muay Thai fighters Rambolek Chor Ajalaboon faces off with Yod-IQ Or Pimolsri ahead of The Inner Circle 30
Rambolek Chor Ajalaboon (L), Yod-IQ (R)