बी गुयेन की ऋतु फोगाट को चेतावनी: ‘मैं किसी का आसान शिकार नहीं हूं’

Jihin Radzuan Bi Nguyen BIG BANG 2 1 768x512

बी “किलर बी” गुयेन जानती हैं कि उनके लिए अगली चुनौती से पार पाना आसान नहीं होगा।

वियतनामी-अमेरिकी मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट को ग्लोबल स्टेज पर अच्छा अनुभव हासिल है, लेकिन वो खुद को एक टॉप कंटेंडर साबित करते हुए अच्छी लय प्राप्त करना चाहती हैं।

शनिवार, 15 मई को ONE: DANGAL में 31 वर्षीय स्टार को भारतीय रेसलिंग मेगास्टार ऋतु “द इंडियन टाइग्रेस” फोगाट की चुनौती से पार पाना होगा।

गुयेन ने कहा, “जाहिर तौर पर, मैं दबाव महसूस कर रही हूं।”

“मुझे और मेरे फैंस को मुझ पर पूरा भरोसा है और अब उनके भरोसे पर खरा उतरने का समय आ गया है। मुझे चतुराई से काम लेकर जीत दर्ज करनी होगी। जीत हासिल कर ही मैं खुद से संतुष्ट हो पाऊंगी।”

अपने प्रोमोशनल डेब्यू में गुयेन ने पहले राउंड में ड्वी एनी रेटनो वुलान को पहले राउंड में तकनीकी नॉकआउट से हराया था।

मगर उसके बाद उन्हें लगातार 3 हार झेलनी पड़ी हैं। पहले उस समय की #4 रैंक की कंटेंडर रहीं स्टैम्प फेयरटेक्स, उसके बाद म्यांमार की बॉक्सिंग चैंपियन बोजेना “टोटो” अँटोनियर के खिलाफ और अंत में वुशु वर्ल्ड चैंपियन जिहिन “शैडो कैट” राडज़ुआन के खिलाफ।

पिछले साल दिसंबर में जिहिन के खिलाफ हार के बाद गुयेन को खुद में सुधार करना पड़ा और ये पता लगाने की जरूरत थी कि वो कहां गलती कर रही हैं।

“किलर बी” जानती हैं कि वो डिविजन की किसी भी एथलीट को कड़ी चुनौती देने में सक्षम हैं, लेकिन बाद में उन्हें अहसास हुआ कि ट्रेनिंग के दौरान उनका ध्यान अन्य चीजों पर भी लगा होता था।

उन्होंने स्वीकार करते हुए कहा, “पिछले 2 मैचों के लिए ट्रेनिंग के दौरान मैं खुद पर काबू नहीं रख पा रही थी।”

“इस तरह की समस्या से निजात पाना बहुत मुश्किल होता है, लेकिन कठिनाइयां ही तो हमें अंदर से मजबूत बनाती हैं।

“मेरी ट्रेनिंग बहुत अच्छी रही है और इस मैच में मेरे कंधों के ऊपर बहुत भार होगा और उस भार को उतारने के लिए मुझे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की जरूरत है। लगातार हार से उबरना मुश्किल होता है, मगर अब मैं एक नए सफर पर निकलने को तैयार हूं।”



इसके अलावा भी “किलर बी” इस मैच में बहुत कुछ साबित करना चाहती हैं।

इसी महीने ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड ग्रां प्री में नाम होने के बावजूद फोगाट ने पूरे आत्मविश्वास के साथ उससे पहले गुयेन की चुनौती का सामना करने का निर्णय लिया।

इस मैच के होने से “किलर बी” पर भी गहरा प्रभाव पड़ा है।

उन्होंने कहा, “अपनी प्रतिद्वंदी और इस मैच की टाइमिंग के कारण मेरे ऊपर अभी बहुत दबाव है।”

“वो मुझे अपने ग्रां प्री के मैच से पहले आसान प्रतिद्वंदी समझ रही हैं और मुझे उनकी धारणा को गलत साबित करना होगा।”

“मैं खुद को किसी के लिए आसान शिकार नहीं समझती। अगर तुम इसे ग्रां प्री से पहले वॉर्मअप फाइट समझ रही हो, तो तुमने गलत विरोधी को चुना है और जल्द ही तुम्हें इस बात का अहसास भी हो जाएगा।”

गुयेन Xtreme Couture में वर्ल्ड-क्लास एथलीट्स के साथ ट्रेनिंग कर रही हैं, भारतीय स्टार की रेसलिंग और फिनिशिंग स्किल्स से प्रभावित भी हुई हैं। मगर उन्हें फोगाट के गेम में कई खामियां भी नजर आई हैं।

गुयेन का मानना है कि उनकी प्रतिद्वंदी को स्ट्राइकिंग गेम में रहते टेकडाउन करने में परेशानी होती है। साथ ही गुयेन ये भी मानती हैं कि वो अभी तक फोगाट की सबसे कठिन प्रतिद्वंदी साबित होंगी।

इसी प्रतिबद्धता के दम पर “किलर बी” को उम्मीद है कि वो शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज कर राहत की सांस ले पाएंगी और “द इंडियन टाइग्रेस” को उनकी पहली हार का स्वाद भी चखाना चाहेंगी।

उन्होंने कहा, “इस मुकाबले में मुझे जीत मिलेगी क्योंकि मैं एक टॉप कंटेंडर बनने में पूरी तरह सक्षम हूं।”

“मैं कई बार खुद के प्रदर्शन से खुश नहीं रही क्योंकि मैं कड़ी मेहनत नहीं कर पा रही थी। इसी कारण मुझे कई करीबी मुकाबलों में हार झेलनी पड़ी है और मुझे उन मैचों में हार से भावनात्मक क्षति भी पहुंची है। मुझे लगता है कि अब मैं उस बुरे दौर से उबर चुकी हूं और फोगाट का बुरा समय अब शुरू होने वाला है।”

ये भी पढ़ें: ONE: DANGAL के सुपरस्टार्स द्वारा किए गए सबसे शानदार नॉकआउट्स

न्यूज़ में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)