एटमवेट वर्ल्ड ग्रां प्री से पहले फोगाट ने गुयेन को हराने का दावा किया

Indian martial artist Ritu Phogat prays before her upcoming bout

साल 2020 में शानदार प्रदर्शन के बाद ऋतु “द इंडियन टाइग्रेस” फोगाट को उम्मीद होगी कि वो नए साल में भी उसी लय को बरकरार रखें।

शनिवार, 15 मई को ONE: DANGAL में अपराजित भारतीय रेसलिंग सुपरस्टार का सामना वियतनामी-अमेरिकी स्टार बी “किलर बी” गुयेन से एटमवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स बाउट में होना है।

फोगाट ने कहा, “मैं इस मैच को लेकर उत्साहित हूं और अपने 2021 के सफर की शुरुआत बड़ी जीत से करना चाहती हूं।”

“मेरा रिकॉर्ड अभी 4-0 का है और इसे ऐसे ही आगे बढ़ाना चाहती हूं। इस साल मैंने कड़ी मेहनत की है और अगले मैच में कुछ नया दिखाना चाहती हूं। मैं फैंस को अपनी नई स्किल्स से भी प्रभावित करने के लिए बेताब हूं।”

कॉमनवेल्थ रेसलिंग चैंपियनशिप की स्वर्ण पदक विजेता के परिवार पर 2016 में बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्म “दंगल” भी बनी और ONE Championship के अगले इवेंट का नाम भी “Dangal” ही है।

वर्ल्ड-क्लास ग्रैपलिंग के अलावा भारतीय सुपरस्टार ने Evolve MMA टीम में टॉप लेवल के कोचों के साथ मिलकर स्ट्राइकिंग और ब्राजीलियन जिउ-जित्सु गेम में बहुत सुधार किया है।

इसी स्किलसेट ने उन्हें ग्लोबल स्टेज पर बड़ी जीत दिलाई हैं, जिनमें उनकी ONE: BIG BANG में जोमारी “द ज़ाम्बोआंगिनियन फाइटर” टोरेस के खिलाफ पहले राउंड में आई तकनीकी नॉकआउट से जीत भी शामिल है।

इस साल भारतीय एथलीट ने कहा था, “मैं परफेक्ट तरीके से इस मैच का अंत चाहती थी। मैंने स्ट्राइकिंग से शुरुआत की, लेकिन जैसे ही उन्होंने मुझ पर अटैक करना शुरू किया तो मेरे लिए भी टेकडाउन करना आसान हो गया। मैंने मैच का कंट्रोल अपने हाथ में रखते हुए उन्हें फिनिश किया।”

“वो मेरे लिए बहुत कठिन चुनौती रही क्योंकि वो एक बेहतरीन फाइटर हैं। शायद उस दिन किस्मत भी मेरे साथ थी। मुझे अपनी मेहनत पर पूरा भरोसा रहा है और जीत प्राप्त करने के बाद मुझे बहुत खुशी मिली।”

ONE: BIG BANG के दौरान भी फोगाट की मुलाकात “किलर बी” से हुई थी, जिन्होंने भारतीय एथलीट की मदद भी की।

फोगाट ने कहा, “बी एक अच्छी इंसान और दोस्त हैं। पिछले मैच से पहले बाल बनाने में उन्होंने मेरी मदद की थी।”

“द इंडियन टाइग्रेस” ने गुयेन को अपनी दोस्त बताया है, लेकिन अगले मैच में वो दोस्ती को भुलाकर केवल जीत हासिल करने पर ध्यान देंगी।

दूसरी ओर, गुयेन का ग्राउंड गेम भी अच्छा है, लेकिन उन्हें अपने स्ट्राइकिंग गेम के लिए ज्यादा जाना जाता है। सितंबर 2019 में उन्होंने पूजा तोमर के खिलाफ स्ट्राइकिंग की मदद से ही जीत प्राप्त की थी।

वहीं स्टैम्प फेयरटेक्स के खिलाफ उनका मैच 3 राउंड्स तक चला था, जो दर्शाता है कि “किलर बी” को हराना फोगाट के लिए बिल्कुल भी आसान काम नहीं होगा।

“द इंडियन टाइग्रेस” भी मानती हैं कि गुयेन का स्टैंड-अप गेम बेहतरीन है, लेकिन उनका ये भी मानना है कि उनकी विरोधी इसके बावजूद उनपर बढ़त नहीं बना पाएंगी।

फोगाट ने कहा, “बी का स्टैंड-अप गेम शानदार है, उनका मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स करियर भी मुझसे बेहतर रहा है और काफी अनुभव प्राप्त है। वो टॉप-5 एथलीट्स का सामना कर चुकी हैं, लेकिन मैंने भी मेहनत में कोई कसर नहीं छोड़ी है।”

“मेरे हिसाब से रेसलिंग इस बार भी स्ट्राइकिंग से बेहतर साबित होगी। आप सभी देख सकेंगे कि रेसलिंग किस तरह स्ट्राइकिंग से बेहतर है और लोगों को मेरी स्ट्राइकिंग भी देखने को मिलेगी।

“मैं इस बात पर ध्यान नहीं देती कि मेरी प्रतिद्वंदी वर्ल्ड चैंपियन है या कितनी बड़ी उपलब्धियां उन्होंने अपने नाम की हैं। मैं केवल अपना 110 प्रतिशत देने का प्रयास करती हूं।”

MMA fighters Ritu Phogat and Jomary Torres fight at ONE: BIG BANG in Singapore

इस मैच में फोगाट के अपराजित रिकॉर्ड के अलावा काफी कुछ दांव पर लगा होगा।

28 मई को होने वाले ONE: EMPOWER में “द इंडियन टाइग्रेस” के पास ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड ग्रां प्री के क्वार्टरफाइनल में जगह मिली है।

फोगाट का सामना #2 रैंक की एटमवेट कंटेंडर मेंग बो से होना है, लेकिन उस मैच से पहले उन्हें “किलर बी” को किसी भी हालत में हराना ही होगा।

भारतीय स्टार ने कहा, “ग्रां प्री जीतने के सपने को पूरा करने के लिए मुझे बी को हराना होगा और मुझे उम्मीद है कि मैं ऐसा करने में सफल रहूंगी।”

“मैं अति आत्मविश्वास की शिकार नहीं हूं, लेकिन मुझे भरोसा है कि इस मैच में जीत मुझे ही मिलेगी क्योंकि फिलहाल हार का विकल्प मेरे पास है ही नहीं।”

इतिहास के सबसे बड़े विमेंस मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स टूर्नामेंट को जीतने और 2021 के अंत में “अनस्टॉपेबल” एंजेला ली के खिलाफ एटमवेट चैंपियनशिप मैच प्राप्त करने की दृष्टि से फोगाट के लिए ये मैच बहुत महत्वपूर्ण होगा।

फिलहाल उनका ध्यान केवल धमाकेदार जीत दर्ज करने पर है।

ये भी पढ़ें: ONE Championship में भारतीय एथलीट्स द्वारा दर्ज की गईं सबसे शानदार जीतों पर एक नजर

न्यूज़ में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)