ONE Championship के हेवीवेट MMA डिविजन पर एक नजर

Brandon Vera COC_0964 768x512

पिछले कुछ महीनों से मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स हेवीवेट डिविजन ONE Championship के सबसे दिलचस्प डिविजंस में से एक बना हुआ है।

कई उभरते हुए और नामी एथलीट्स ने हेवीवेट डिविजन को जॉइन किया है इसलिए फैंस को कई धमाकेदार एक्शन से भरपूर मुकाबले देखने को मिल रहे हैं।

अब शनिवार, 15 मई को ONE: DANGAL के मेन इवेंट में ONE हेवीवेट वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच से पहले यहां डालिए एक नजर प्रोमोशन के सबसे दिलचस्प डिविजन पर।

मौजूदा चैंपियन और अगले चैलेंजर

ब्रेंडन “द ट्रुथ” वेरा ONE Championship के इतिहास के सबसे सफल हेवीवेट वर्ल्ड चैंपियन रहे हैं।

दिसंबर 2014 में अपने प्रोमोशनल डेब्यू के बाद से ही फिलीपीनो-अमेरिकी स्टार इस डिविजन में सभी को हराते आए हैं। उन्होंने अपने सभी हेवीवेट प्रतिद्वंदियों को पहले राउंड में नॉकआउट किया है और आज भी सबसे पहले ONE हेवीवेट वर्ल्ड चैंपियन बने हुए हैं।

वेरा ने खुद को ONE के सबसे खतरनाक एथलीट्स में से एक के रूप में स्थापित किया है, लेकिन ONE: DANGAL में ना केवल उनकी बेल्ट बल्कि उनकी महानता भी दांव पर लगी होगी।

उनका सामना अर्जन “सिंह” भुल्लर से होना है, जो अब ONE में छाने को तैयार हैं।

भुल्लर ओलंपिक रेसलर रहे हैं, खुद पर पूरा भरोसा है। उन्होंने अपनी बॉक्सिंग में काफी सुधार किया है और इसी की मदद से उन्हें ONE: CENTURY PART II में इटालियन स्टार मॉरो “द हैमर” सेरिली पर जीत मिली थी।

उनकी रेसलिंग और स्ट्राइकिंग का मिश्रण उन्हें बहुत खतरनाक एथलीट बना रहा है और यही स्किल्स उन्हें 15 मई को वेरा के खिलाफ जीत से भारत का सबसे पहला मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स वर्ल्ड चैंपियन बना सकती हैं।

अन्य बड़े स्टार्स

Anatoly Malykhin and Kang Ji Won

पिछले कुछ महीनों में कई हेवीवेट स्टार्स ग्लोबल स्टेज पर उभरकर सामने आए हैं।

अपराजित रूसी स्टार एनातोली मालिकिन अपनी अनोखी पर्सनैलिटी, अजीब से क्रिसमस स्वेटर और अपने जबरदस्त ग्राउंड गेम के कारण सुर्खियों में बने रहे हैं।

ONE: FISTS OF FURY II में उन्होंने पूर्व ONE वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर अलेक्सांद्रे “बेबेज़ाओ” मशाडो को हराकर सभी को चौंका दिया था। वो ब्राजीलियन जिउ-जित्सु ब्लैक बेल्ट होल्डर को आसानी से ग्राउंड में लाए और तगड़ा ग्राउंड-एंड-पाउंड अटैक करते हुए पहले राउंड में तकनीकी नॉकआउट से जीत दर्ज की।

मालिकिन के दोस्त “माइटी वॉरियर” कांग जी वॉन भी अभी तक सभी को प्रभावित करते आए हैं।

दक्षिण कोरियाई स्टार 2021 में लगातार 2 बड़ी जीत दर्ज कर चुके हैं। अभी तक मेहदी बार्घी और अमीर अलीअकबरी जैसे बड़े ईरानी रेसलिंग सुपरस्टार्स को पहले राउंड में फिनिश कर चुके हैं।

मालिकिन और कांग चाहे दोस्त हों, लेकिन हेवीवेट टाइटल शॉट की तलाश में दोनों कभी ना कभी एक-दूसरे से जरूर भिड़ेंगे।



उभरते हुए स्टार्स

MMA heavyweight fighters Mauro Cerilli and Abdulbasir Vagabov compete at ONE: UNBREAKABLE II in January 2021

उनके अलावा भी कई हेवीवेट सुपरस्टार्स को जबरदस्त लय प्राप्त है।

सेरिली अभी तक वेरा और भुल्लर के खिलाफ हार झेल चुके हैं, लेकिन इटालियन सुपरस्टार अब जीत की लय वापस प्राप्त कर चुके हैं।

ONE: UNBREAKABLE II में “द हैमर” ने अब्दुलबसीर “दागेस्तान मशीन” वागाबोव का शानदार अंदाज में ग्लोबल स्टेज पर स्वागत किया था। रूसी स्टार भी 12-1 के प्रोफेशनल रिकॉर्ड, 92 प्रतिशत फिनिशिंग रेट के साथ ONE में एंट्री कर रहे थे और उनकी 83 प्रतिशत जीत पहले राउंड में स्टॉपेज से आई हैं।

इस शानदार रिकॉर्ड से भी सेरिली घबराए नहीं और मैच पर अपनी बढ़त बनाए रखते हुए वागाबोव को फिनिश करने वाले पहले एथलीट बने।

किरिल ग्रिशेंको भी “ONE on TNT IV” में “रग रग” ओमार केन को हराकर अच्छी लय प्राप्त कर चुके हैं।

अपराजित बेलारूसी स्टार ने केन के सेनेगली रेसलिंग गेम को दमदार नी-स्ट्राइक्स और दूसरे राउंड के अंतिम क्षणों में खतरनाक शॉर्ट राइट हैंड लगाकर तकनीकी नॉकआउट से मात दी थी।

टॉप लेवल के ग्रैपलर्स जबरदस्त वापसी को हैं तैयार

MMA Fight: Kang Ji Won fights Amir Aliakbari at ONE: FISTS OF FURY II

ऐसे 4 हेवीवेट एथलीट्स हैं जो अपने अगले मैच में बड़ी जीत दर्ज कर टॉप कंटेंडर्स में शामिल हो सकते हैं।

अलीअकबरी ने बड़े स्टार के रूप में ONE में एंट्री ली है और उन्हें कांग के खिलाफ मैच में शुरुआती बढ़त भी मिली, मगर एक प्रभावशाली लेफ्ट हुक के कारण वो मैच हार बैठे थे।

AAA Team में उनके टीम पार्टनर बार्घी भी उनसे कुछ हफ्ते पहले इसी तरह की स्थिति में दिखाई दिए थे क्योंकि उन्हें भी “माइटी वॉरियर” के खिलाफ ही हार झेलनी पड़ी।

ONE में आने से पहले ईरानी स्टार्स शानदार प्रदर्शन करते आए थे इसलिए अगले मैचों में सुधार करते हुए वो जीत प्राप्त करने में सफल रहे तो संभव ही उन्हें टॉप पर पहुंचने में आसानी होगी।

दूसरी ओर, “रग रग” के सीजन 2021 की शुरुआत शानदार रही, पहले दिग्गज स्ट्राइकर एलन “द पैंथर” गलानी और फिर किकबॉक्सिंग स्टार पैट्रिक “बिग स्विस” श्मिड को पहले राउंड में तकनीकी नॉकआउट से हराया। मगर पिछले मैच में ग्रिशेंको उनकी रेसलिंग स्किल्स को मात देने में सफल रहे थे और अब उस हार से उन्हें उबरने की जरूरत है।

वहीं मशाडो की BJJ ब्लैक बेल्ट स्किल्स शानदार रही हैं और अपने फ्रीस्टाइल रेसलिंग गेम की मदद से टॉप पोजिशन हासिल करने में उन्हें ज्यादा मशकक्त नहीं करनी पड़ती।

शायद केन और मशाडो के गेम में एक या दो चीजों का सुधार उन्हें टॉप कंटेंडर्स में शामिल करवा सकता है।

एथलीट्स अपने प्रोमोशनल डेब्यू का इंतज़ार कर रहे

13-time Brazilian Jiu-Jitsu World Champion Marcus Almeida

इन वर्ल्ड-क्लास हेवीवेट सुपरस्टार्स के अलावा भविष्य में कुछ और नए एथलीट्स अपना प्रोमोशनल डेब्यू का इंतज़ार कर रहे हैं।

BJJ लैजेंड टॉम डीब्लास, 13 बार के BJJ वर्ल्ड चैंपियन मार्कस “बुशेशा” अल्मेडा, अपराजित नॉकआउट आर्टिस्ट इस्लाम अबासोव और अपराजित कनाडाई सुपरस्टार डस्टिन जॉयनसन भी ONE Championship में अपने डेब्यू मैच का इंतज़ार कर रहे हैं।

ये सभी हेवीवेट सुपरस्टार्स 2021 को फैंस के लिए एक यादगार साल बना सकते हैं।

ये भी पढ़ें: ‘ONE on TNT’ सीरीज के बाद फ्लाइवेट डिविजन पर एक नजर

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Chihiro Sawada and Anastasia Nikolakakos lock horns in a World Title duel at ONE SAMURAI 6.
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19
Nazareth “The Northstar” Lalthazuala defeats Jhon “The Protagonist” Brutas via TKO at 4:09 of round one
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34