मशाडो को हराकर मालिकिन ने अपने अपराजित रिकॉर्ड को कायम रखा

Anatoly Malykhin Alexandre Machado FISTS OF FURY 1920X1280 5 768x512

एनातोली “स्पार्तक” मालिकिन ने कहा था कि उनका गेम अलेक्सांद्रे “बेबेज़ाओ” मशाडो से बहुत बेहतर है और शुक्रवार, 5 मार्च को उन्होंने अपनी बात को सच भी कर दिखाया।

ONE: FISTS OF FURY II में रूसी हेवीवेट स्टार ने पूर्व ONE वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर को फिनिश करते हुए ना केवल अपने अपराजित रिकॉर्ड को कायम रखा बल्कि उनका 100 प्रतिशत फिनिशिंग रेट भी जस की तस बना हुआ है।

मालिकिन ने अपने ब्राजीलियाई प्रतिद्वंदी को मैट पर गिराया, क्रूसिफिक्स पोजिशन में आए और तब तक ग्राउंड एंड पाउंड अटैक करते रहे, जब तक मशाडो ने हार नहीं मान ली।

Anatoly Malykhin Alexandre Machado FISTS OF FURY 1920X1280 9.jpg

शुरुआत में ही मालिकिन ने स्पष्ट कर दिया था कि वो इस को-मेन इवेंट कॉन्टेस्ट को तुरंत समाप्त करना चाहते हैं।

33 वर्षीय एथलीट ने आक्रामक अंदाज में फ्रंटफुट पर रहकर मशाडो को बैकफुट पर धकेला, वहीं “बेबेज़ाओ” जैब और किक्स की मदद से उन्हें पीछे धकेलने की कोशिश कर रहे थे।

स्टैंड-अप गेम ज्यादा देर नहीं चला क्योंकि 38 वर्षीय ब्राजीलियाई स्टार ने राइट हैंड से बचते हुए डबल-लेग टेकडाउन लगाने की कोशिश की, लेकिन मालिकिन भी यूरोपियन ग्रैपलिंग चैंपियन रहे हैं इसलिए उन्हें इस तरह के अटैक का पहले से अंदाजा था।

रूसी स्टार ने फ्रंट हेडलॉक पोजिशन प्राप्त की, BJJ स्पेशलिस्ट को मैट पर गिराया और मौका मिलते ही बैक कंट्रोल प्राप्त कर लिया।

Anatoly Malykhin Alexandre Machado FISTS OF FURY 1920X1280 3.jpg

मशाडो ने सर्कल वॉल का रुख किया और उसी की मदद से स्टैंड-अप गेम में वापस आए। Kemerovo टीम के स्टार ने अपनी पकड़ ढीली नहीं होने दी और अपने प्रतिद्वंदी के साइड में जाकर सिर पर खतरनाक नी स्ट्राइक लगाई, जिसके प्रभाव से ब्राजीलियाई स्टार अगले ही पल नीचे गिरे नजर आए।

मालिकिन भी अपनी वर्ल्ड-क्लास ग्रैपलिंग स्किल्स से बढ़त बनाना चाहते थे, वहीं “बेबेज़ाओ” दूसरी बार स्टैंड-अप गेम में वापस आए। उसके बाद भी रूसी एथलीट ने अपने प्रतिद्वंदी को सांस लेने तक का मौका ना देकर दमदार नी लगाई, दोबारा मैट पर गिराकर बैक कंट्रोल प्राप्त किया।

स्वीप के असफल प्रयास के बाद मालिकिन ने साइड कंट्रोल प्राप्त किया, जिसका उन्होंने भरपूर फायदा उठाया।

उन्होंने रियो निवासी एथलीट के बाएं हाथ को अपने पैरों के बीच फंसाया, दाएं हाथ को नीचे धकेलकर क्रूसिफिक्स पोजिशन में आए। इसी पोजिशन में रहते हुए “स्पार्तक” ने राइट हैंड से क्लीन पंच और एल्बोज़ भी लगानी शुरू की।

Anatoly Malykhin Alexandre Machado FISTS OF FURY 1920X1280 2.jpg

“बेबेज़ाओ” इधर से उधर मूव करते हुए खुद को रूसी हेवीवेट के चंगुल से निकलने की कोशिश में थे, लेकिन मालिकिन के अत्यधिक दबाव के कारण ऐसा ना हो सका।

Golden Team के एथलीट ने BJJ ब्लैक बेल्ट होल्डर को अमेरिकाना लगाकर फिनिश करने की कोशिश भी की, लेकिन मशाडो किसी तरह खुद को सबमिशन की हार से बचाने में सफल रहे।

ब्राजीलियाई एथलीट खुद को उस खतरनाक पोजिशन से बाहर निकालने का हर संभव प्रयास कर रहे थे। अपने पैरों को इधर से उधर मूव कर रहे थे, अपने सिर को मालिकिन की बॉडी के करीब रख रहे थे।

लेकिन रूसी स्टार धैर्य से काम लेते हुए टॉप पोजिशन में रहते क्लीन शॉट्स को लैंड करवा रहे थे। कुछ समय बाद पंचों का प्रभाव मशाडो पर साफ नजर आने लगा था, स्थिति धीरे-धीरे स्पष्ट होने लगी थी कि ब्राजीलियाई एथलीट अब ज्यादा देर तक इस अटैक को नहीं झेल पाएंगे।

आखिरकार पहले राउंड में 3 मिनट 28 सेकंड पर रेफरी ने मैच समाप्ति की घोषणा की।

Anatoly Malykhin Alexandre Machado FISTS OF FURY 1920X1280 10.jpg

पहले राउंड में आई तकनीकी नॉकआउट जीत के बाद मालिकिन का प्रोफेशनल रिकॉर्ड 9-0 का हो गया है और खुद को ONE Championship के हेवीवेट एथलीट्स के लिए बड़ा खतरा साबित किया है।

इस शानदार मोमेंटम को साथ लिए अब 21 अप्रैल को ‘ONE on TNT III‘ में ईरानी सुपरस्टार अमीर अलीअकबरी के खिलाफ जीत दर्ज करने का प्रयास करेंगे।

ये भी पढ़ें: ONE: FISTS OF FURY II – रिजल्ट्स और हाइलाइट्स, अलीअकबरी vs कांग

न्यूज़ में और

Dedduanglek Torfunfarm slams a right that sleeps Mongkoldetlek Por Pim at ONE Friday Fights 174.
Rustam Yunusov lands a kick to the midsection against Suriyanlek Por Yenying at The Inner Circle 34.
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Suriyanlek Por Yenying readies himself to fight Mohamed Taoufyq at ONE Friday Fights 142
Shamil Erdogan readies himself to fight Paul Elliott at ONE Fight Night 48
Lucas Gabriel and Alibeg Rasulov set for war at ONE Fight Night 49 on November 6.
Shamil Erdogan celebrates his performance bonus at ONE Fight Night 48
Regian Eersel lands a clean shot on George Jarvis at The Inner Circle 33.
Split screen of heavyweight MMA fighters Shamil Erdogan and Paul Elliott
Regian Eersel and George Jarvis face off ahead of The Inner Circle 33
Shamil Erdogan lands a punch on Aung La N Sang at ONE 168.
Regian Eersel and George Jarvis touch gloves before the action gets underway at ONE Fight Night 34