3 प्रतिद्वंदी जिनसे अमीर अलीअकबरी का सामना सर्कल में वापसी करने पर हो सकता है

Kang Ji Won Amir Aliakbari FISTS OF FURY II 1920X1280 8 768x512

अमीर अलीअकबरी का ONE Championship डेब्यू उनकी उम्मीद के अनुसार अच्छा साबित नहीं हुआ, लेकिन ग्रीको-रोमन रेसलिंग वर्ल्ड चैंपियन जिम में लगातार कड़ी ट्रेनिंग कर रहे हैं, जिससे अगले मुकाबलों में अच्छा प्रदर्शन कर सकें।

खुद को “आयरन शेख” कहने वाले अलीअकबरी जल्द से जल्द सर्कल में वापसी कर ONE हेवीवेट वर्ल्ड टाइटल की ओर कदम आगे बढ़ाना चाहते हैं।

ईरानी स्टार जानते हैं कि अर्जन “सिंह” भुल्लर को चैलेंज करने से पहले उन्हें कई बड़ी जीत दर्ज करनी होंगी। इसलिए अगले मैच में फैंस को अलीअकबरी से तगड़े एक्शन की उम्मीद रखनी चाहिए।

यहां जानिए अलीअकबरी अपने अगले मैच में किन एथलीट्स का सामना कर सकते हैं।

ब्रेंडन ‘द ट्रुथ’ वेरा

Brandon Vera, ONE Heavyweight Champion

अलीअकबरी पिछले साल अगस्त में ONE Championship के साथ डील साइन करने के बाद से ही ब्रेंडन “द ट्रुथ” वेरा के खिलाफ मैच की मांग कर रहे हैं।

ईरानी स्टार, वेरा को ONE हेवीवेट वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए चैलेंज करना चाहते थे, लेकिन फिलीपीनो-अमेरिकी स्टार ने उनसे कहा, “ज्यादा मुंह चलाने से बेहतर है कि तुम फिलहाल अपने ONE डेब्यू मैच पर ध्यान लगाओ।”

उसके बाद काफी चीजें बदल चुकी हैं।

“माइटी वॉरियर” कांग जी वॉन के खिलाफ अच्छी बढ़त प्राप्त करने के बाद भी अलीअकबरी को नॉकआउट से हार मिली थी। उसके 3 महीने बाद भुल्लर ने दूसरे राउंड में वेरा को तकनीकी नॉकआउट से हराकर हेवीवेट वर्ल्ड टाइटल अपने नाम किया।

दोनों एथलीट्स का मोमेंटम फिलहाल बिगड़ा हुआ है, लेकिन दोनों की प्रतिद्वंदिता अभी भी जारी है। वर्ल्ड चैंपियनशिप की रेस में शामिल होने के लिए दोनों को बड़ी जीत की जरूरत है।

इस बाउट में 2 अलग-अलग स्टाइल्स वाले फाइटर्स आमने-सामने होंगे। अलीअकबरी का टॉप लेवल का रेसलिंग गेम वेरा के लिए मुसीबतें पैदा कर सकता है क्योंकि इसी तरह भुल्लर ने उन्हें मात दी थी। वहीं “द ट्रुथ” के स्ट्राइकिंग गेम से पार पाना ईरानी स्टार के लिए आसान नहीं होगा।



एनातोली ‘स्पार्तक’ मालिकिन

MMA Fight: Anatoly Malykhin fights Alexandre Machado at ONE: FISTS OF FURY II

कांग से हार का बदला अलीअकबरी अभी पूरा नहीं कर पाएंगे, लेकिन इस समय वो उनके “दोस्त” एनातोली “स्पार्तक” मालिकिन को हराकर जीत की लय वापस प्राप्त कर सकते हैं।

ये दोनों एथलीट्स एक-दूसरे को कुछ खास पसंद नहीं करते हैं।

पूर्व ONE वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर अलेक्सांद्रे “बेबेज़ाओ” मशाडो पर तकनीकी नॉकआउट से जीत के बाद मालिकिन बैकस्टेज अपने अजीब से क्रिसमस स्वेटर में नजर आए और ONE: FISTS OF FURY II के मेन इवेंट पर करीब से नजर बनाए हुए थे। रूसी स्टार अलीअकबरी को नॉकआउट होता देख वो खुशी से झूम उठे थे।

हालांकि, चोट के कारण “ONE on TNT III” से मालिकिन vs अलीअकबरी मैच को हटा दिया गया था, लेकिन दोनों के शानदार स्टाइल्स की भिड़ंत को कोई मिस नहीं करना चाहेगा।

मालिकिन एक फ्रीस्टाइल रेसलर हैं और Tiger Muay Thai जिम में अपने स्ट्राइकिंग गेम में भी बहुत सुधार किया है इसलिए उन्हें स्टैंड-अप गेम में फाइट करने में भी कोई दिक्कत नहीं है।

जब 2 बेहतरीन हेवीवेट रेसलर्स की भिड़ंत हो रही हो तो जबरदस्त एक्शन का देखा जाना तय होता है।

इस्लाम अबासोव

Russian MMA fighter Islam Abasov

एक अपराजित मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट पर जीत किसी भी फाइटर को बहुत बड़ा स्टार बना सकती है और इस्लाम अबासोव को अपने प्रतिद्वंदियों को धमाकेदार अंदाज में फिनिश करने के लिए जाना जाता है।

रूसी स्टार का रिकॉर्ड 6-0 का है और सभी जीत पहले राउंड में आई हैं। वहीं पिछले 4 मैचों में उन्होंने 1 मिनट 47 सेकंड से पहले ही अपने विरोधी को फिनिश कर दिया था।

अबासोव बॉक्सिंग के खेल में मास्टर हैं और इसी की मदद से मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में अपने प्रतिद्वंदियों को नॉकआउट करते आए हैं। वहीं उन्हें रेसलिंग का भी अच्छा अनुभव हासिल है और टॉप लेवल के ग्रैपलर्स को कड़ी टक्कर देने में भी सक्षम हैं।

अपने हमवतन एथलीट मालिकिन की तरह अबासोव भी अलीअकबरी से पहले भिड़ने वाले थे, उनका मैच ONE: BIG BANG में होना था, लेकिन एक सड़क दुर्घटना के कारण मैच को आखिरी समय पर रद्द करना पड़ा।

अगर ONE के मैचमेकर्स ने दोबारा दोनों को एक-दूसरे के खिलाफ मैच दिया, तो देखना दिलचस्प होगा कि क्या अबासोव एक और नॉकआउट जीत अपने रिकॉर्ड से जोड़ेंगे या फिर अलीअकबरी उन्हें हराने वाले पहले एथलीट बनेंगे।

ये भी पढ़ें: 3 प्रतिद्वंदी जिनसे ‘रग रग’ का सामना सर्कल में वापसी करने पर हो सकता है

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Chihiro Sawada and Anastasia Nikolakakos lock horns in a World Title duel at ONE SAMURAI 6.
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19
Nazareth “The Northstar” Lalthazuala defeats Jhon “The Protagonist” Brutas via TKO at 4:09 of round one
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Shamil Erdogan readies himself to fight Paul Elliott at ONE Fight Night 48