ONE Championship में शामिल हुए 4 बेहतरीन ईरानी एथलीट्स

Iranian mixed martial artist Amir Aliakbari joins ONE Championship

ONE Championship द्वारा दुनिया भर के सबसे अच्छे टैलेंट्स की तलाश जारी है। हाल ही में चार ईरानी एथलीट्स ने कंपनी के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया और अब वो दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन का हिस्सा बन गए हैं।

कंपनी के साथ जुड़े नए स्टार्स में रेसलिंग वर्ल्ड चैंपियन और युवा सितारे हैं, जो अपनी छाप छोड़ने के लिए बेताब हैं।

यहां आप ONE रोस्टर में शामिल हुए इन नए स्टार्स के बारे में जान सकते हैं।

अमीर अलीअकबरी

ग्रीको-रोमन रेसलिंग वर्ल्ड चैंपियन अमीर अलीअकबरी आते ही हेवीवेट डिविजन के स्टार्स के लिए बड़ा खतरा बन गए हैं।

इस प्रतिभाशाली ग्रैपलर का मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में 10-1 का रिकॉर्ड रहा है और वो पिछले लगातार चार मैच जीत चुके हैं। उनके नाम 70 प्रतिशत फिनिशिंग रेट है।

अलीअकबरी अपने भारी भरकम पंचों और ग्राउंड गेम के लिए जाने जाते हैं और वो इसकी झलक The Home Of Martial Arts में जल्द दिखाना चाहते हैं।

इस ईरानी स्टार को उम्मीद होगी कि वो इसी साल डेब्यू करें।

मसूद सफारी 

https://www.instagram.com/p/CDeFNtThydI/

मसूद सफारी ग्लोबल स्टेज पर अपराजित मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स रिकॉर्ड के साथ कदम रख रहे हैं।

6-0-1 का रिकॉर्ड रखने वाले सफारी ईरानी क्षेत्रीय प्रोमोशंस में खुद का नाम बना चुके हैं और मिडल ईस्ट के टॉप एथलीट्स में से एक बन चुके हैं।

ईरानी मार्शल आर्टिस्ट अपनी जीत की लय बरकरार रखते हुए ONE वर्ल्ड टाइटल हासिल करना चाहेंगे।

मेहदी बार्घी

मेहदी बार्घी एक फुर्तीले लाइट हेवीवेट स्टार हैं, जिनमें पलक झपकते ही मैच को फिनिश करने की काबिलियत है।

इस तगड़े मार्शल आर्टिस्ट का रिकॉर्ड 6-2 है और उनके नाम पहले राउंड में स्टॉपेज के जरिए आई चार जीत शामिल हैं। इसी प्रकार की जीत वो The Home Of Martial Arts में पाने की कोशिश करेंगे।

अली फौलादी

अली फौलादी अपने टैलेंट का जलवा ONE Warrior Series में दिखाएंगे। अपराजित ईरानी स्टार ONE की डेवलपमेंटल लीग में शानदार प्रदर्शन करते हुए मेन रोस्टर में आने की कोशिश करेंगे।

फौलादी ने क्षेत्रीय प्रोमोशंस में अपनी बाउट्स को नॉकआउट और सबमिशन के जरिए खत्म कर अपनी काबिलियत दिखाई है।

ये भी पढ़ें: ONE Championship का हिस्सा बने मार्कस अल्मेडा

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.