BJJ लैजेंड टॉम डीब्लास ने ONE Championship के डील साइन की

Multiple-time BJJ World Champion Tom DeBlass

एक ब्राजीलियन जिउ-जित्सु (BJJ) दिग्गज जल्द ही फिर चार-औंस के मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स ग्लव्स पहनने के लिए तैयार है।

रविवार,17 मई को अमेरिकी ग्रैपलिंग सनसनी टॉम डीब्लास ने ONE Championship के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया।

अमेरिका के न्यू जर्सी में रहने वाले इस 38 वर्षीय स्टार ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर इसकी जानकारी दी।

फेदरवेट स्टार गैरी “द लॉयन किलर” टोनन के कोच डीब्लास एक प्रसिद्ध ग्रैपलर हैं लेकिन उन्होंने मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में भी नाम कमाया है।

कई बार BJJ वर्ल्ड चैंपियन बन चुके इस स्टार ने जून 2010 में अपना मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स डेब्यू किया था। उनका प्रोफेशनल रिकॉर्ड 9-2 का है जिसमें 4 जीत नॉकआउट और 2 जीत सबमिशन से आई है।

साढ़े तीन साल के करियर में उन्होंने Ring Of Combat के हेवीवेट और लाइट हेवीवेट टाइटल पर कब्जा किया था।

नवंबर 2013 में जेसन लैम्बर्ट पर नॉकआउट से मिली जीत के बाद उन्होंने मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स से रिटायर होने का निर्णय लिया और फिर BJJ पर पूरा ध्यान लगाया।



हालांकि, कुछ समय पहले डीब्लास ने अपना मन बदल लिया।

जब वो टोनन की ONE Championship बाउट के दौरान उनके कॉर्नरमैन के रूप में आए थे, उस समय वो इवेंट के वातावरण से प्रभावित हुए। ONE Championship के चेयरमैन और सीईओ चाट्री सिटयोटोंग ने भी खेल को लेकर उनके जुनून को जगाया।

उन्होंने अपनी फेसबुक पोस्ट में लिखा, “मुझे याद है जब मैं पहली बार गैरी ली टोनन के कॉर्नर में रहने के लिए गया था, तब ONE के मालिक चाट्री सिटयोटोंग ने मुझसे उस तरह मुलाकात की जैसे वो मुझे सालों से जानते हैं। मैं उनसे, उनके स्टाफ और प्रशंसकों से काफी ज्यादा प्रभावित हुआ था। मैंने इवेंट, फाइटर्स और उन्हें मिले सम्मान को देखा और मुझे MMA से फिर प्यार हो गया। मुझे समुराई के नियम पसंद आए और किसी भी संगठन के नियम ONE जैसे नहीं हैं।”

“मैं किसी को नॉकआउट करके या जीत हासिल करके वापसी को नहीं दर्शाना चाहता। मैं सबको प्रेरित करना चाहता हूँ और सबको याद दिलाना चाहता हूँ कि जीवन एक फाइट है। हर दिन हमें उन चीज़ों के लिए फाइट करनी चाहिए जो हम चाहते हैं और ये कभी आसान नहीं होता।

“मैं आपको वादा करता हूँ कि मैं हमेशा अपना सबसे अच्छा प्रदर्शन करने का प्रयास करूंगा।अभी भी मौका मिलना, भगवान का एक संदेश है और मैं अपना कर्तव्य स्वीकार करता हूँ। अब फिर से फाइट के शेप में आने का समय है। समर्थन और मौके के लिए धन्यवाद, चाट्री।”

डीब्लास के प्रोमोशनल डेब्यू की तारीख सामने नहीं आई है और अब तक पता नहीं चला है कि डीब्लास हेवीवेट या लाइट हेवीवेट डिविजन में नजर आएंगे।

हालांकि, इस दिग्गज के लिए कुछ शानदार प्रतिद्वंद्वी अभी से मौजूद हैं जिसमें ONE हेवीवेट वर्ल्ड चैंपियन ब्रेंडन “द ट्रुथ” वेरा और दो डिविजन के ONE वर्ल्ड चैंपियन आंग ला “द बर्मीज़ पाइथन” न संग का नाम शामिल है।

ये भी पढ़ें: यूरी लापिकुस को जल्दी हरा देने का क्रिश्चियन ली को भरोसा

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.