ONE Championship ने डेनवर और अटलांटा में ONE Fight Night इवेंट्स के साथ अमेरिका में वापसी का ऐलान किया

ONE 2024 US Events

दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन ONE Championship ने ऐलान किया है कि प्रोमोशन की अमेरिका में लाइव इवेंट्स के साथ वापसी होने जा रही है। 7 सितंबर को ONE Fight Night 26 का आयोजन कोलोराडो के डेनवर में स्थित बॉल एरीना और 9 नवंबर को ONE Fight Night 28 का आयोजन जॉर्जिया के अटलांटा में स्थित स्टेट फार्म एरीना में किया जाएगा।

पिछले साल मई महीने में कोलोराडो के 1stBank सेंटर में ONE Fight Night 10 से सफल आयोजन के बाद ONE की कोशिश 2024 में भी उसी लय को बरकरार रखने की होगी। हर महीने आयोजित होने वाले ONE Fight Night इवेंट्स का अमेरिका और कनाडा में Prime Video पर लाइव प्रसारण किया जाता है, जिसे फैंस फ्री में देख सकते हैं।

ONE Championship के चेयरमैन और सीईओ चाट्री सिटयोटोंग ने कहा: “हम अमेरिका में देश के सबसे बेहतरीन शहरों और स्पोर्ट्‌स एरीना में महान वर्ल्ड चैंपियन मार्शल आर्ट्स का प्रदर्शन करने के लिए वापसी कर बहुत उत्साहित हैं। हम दुनिया भर में अपना विस्तार कर रहे हैं, इस लिहाज से अमेरिका हमारे लिए उच्च प्राथमिकता वाला देश है। हम सितंबर 2024 और उसके बाद हर तिमाही में अमेरिका के अंदर इवेंट्स का आयोजन और अपने फैन बेस का मनोरंजन करने का इंतजार नहीं कर पा रहे हैं।”

फाइट कार्ड और टिकटों की बिक्री की घोषणा बाद की तारीखों में की जाएगी, लेकिन आप टिकटों की बिकी की जानकारी पाने के लिए यहां रजिस्टर कर सकते हैं।

Stage Front VIP, ONE का एक्सक्लूज़िव वीआईपी एक्सपीरियंस पार्टनर, अपने फैंस को प्रीमियर सिटिंग्स, प्रीमियम हॉस्पिटैलिटी ऑफरिंग्स, एथलीट्स से मिलना, इवेंट से जुड़ी चीजों के अलावा वाआईपी अनुभव प्रदान कराता हैै।

2024 के ONE Fight Night इवेंट शेड्यूल को आप नीचे देख सकते हैं:

  • शनिवार, 13 जनवरी – ONE Fight Night 18
  • शनिवार, 17 फरवरी – ONE Fight Night 19
  • शनिवार, 9 मार्च – ONE Fight Night 20
  • शनिवार, 6 अप्रैल – ONE Fight Night 21
  • शनिवार, 4 मई – ONE Fight Night 22
  • शनिवार, 8 जून – ONE Fight Night 23
  • शनिवार, 6 जुलाई – ONE Fight Night 24
  • शनिवार, 3 अगस्त – ONE Fight Night 25
  • शनिवार, 7 सितंबर – ONE Fight Night 26
  • शनिवार, 5 अक्टूबर – ONE Fight Night 27
  • शनिवार, 9 नवंबर – ONE Fight Night 28
  • शनिवार, 7 दिसंबर – ONE Fight Night 29

प्रेस रिलीज़ में और

ONE168 Keyart
ONE 168 Key Art
ONE DPGMedia 1200X800
RDR AnatolyMalykhin Faceoff 1920X1280 scaled
ChatriSityodtong 166PressCon scaled
ONE U NEXT 1422X800
ONE165 Poster
ONE 2024 US Events
ONEFridayFights46 PPV 1120X630
ONEChampionship SkySports 1200X800
166Qatar StadiumShot 1200X800
ONE DirecTV 1430X800