इन 5 कारणों से आपको ONE: DANGAL को जरूर देखना चाहिए

Ritu Phogat Nou Srey Pov Inside The Matrix 1920X1278 15 768x512

ONE: DANGAL में कुछ बेहतरीन भारतीय मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट्स के साथ ONE Championship के कई अन्य बड़े स्टार्स परफॉर्म करने के लिए तैयार हैं।

शनिवार, 15 मई के इवेंट को लेकर फैंस बहुत उत्साहित हैं, जिसके मेन इवेंट में वर्ल्ड टाइटल दांव पर लगा होगा। स्ट्राइकिंग सुपरस्टार्स से लेकर सबमिशन स्पेशलिस्ट्स भी धमाकेदार फिनिश अपने नाम करना चाहेंगे।

यहां आप जान सकते हैं उन 5 बड़े कारणों के बारे में क्यों आपको ONE: DANGAL को जरूर देखना चाहिए।

#1 धमाकेदार वर्ल्ड चैंपियनशिप मुकाबला

हर बार ग्लोबल स्टेज पर वर्ल्ड चैंपियनशिप मैचों में तगड़ा एक्शन देखने को मिलता रहा है, लेकिन हेवीवेट एथलीट्स के बीच मुकाबला कुछ ज्यादा खास होता है।

मेन इवेंट में ब्रेंडन “द ट्रुथ” वेरा को भारतीय रेसलिंग सुपरस्टार अर्जन “सिंह” भुल्लर के खिलाफ अपने ONE हेवीवेट वर्ल्ड टाइटल को डिफेंड करना है।

दोनों बेल्ट जीतने के लिए प्रतिबद्ध हैं। वेरा को Sanford MMA में जाकर एक नई ऊर्जा प्राप्त हुई है, वहीं भुल्लर भारत के सबसे पहले मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स वर्ल्ड चैंपियन बनना चाहते हैं।

मैच का परिणाम स्किल्स के आधार पर होगा, जिनमें डिफेंडिंग चैंपियन और उनके चैलेंजर महारत रखते हैं।

फिलीपीनो-अमेरिकी स्टार ने अभी तक ONE में अपने सभी हेवीवेट प्रतिद्वंदियों को नॉकआउट किया है, लेकिन “सिंह” अभी तक उनके सबसे कठिन प्रतिद्वंदी साबित होंगे।

भुल्लर पूर्व ओलंपिक रेसलर रहे हैं, उनका ग्रैपलिंग गेम उनके विरोधियों पर बहुत भारी पड़ता आया है और उनके बॉक्सिंग गेम से भी “द ट्रुथ” को भी सावधान रहना होगा।

ये मैच दोनों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। एक तरफ गज़ब की ताकत तो दूसरी तरफ जैसे एक चट्टान खड़ी हो और सबसे खास बात ये है कि इनके बीच वर्ल्ड टाइटल दांव पर लगा होगा।

#2 भारत के एथलीट्स छाने को बेताब हैं

ONE: DANGAL में भारत के टॉप मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट्स साबित करना चाहेंगे कि उन्हें हराना आसान नहीं है।

दुनिया के दूसरे सबसे ज्यादा जनसंख्या वाले देश में हाल ही में MMA को बढ़ावा मिलना शुरू हुआ है इसलिए कई नए और प्रतिभाशाली एथलीट्स उभरकर सामने आ रहे हैं।

भुल्लर मेन इवेंट में बड़ी जीत दर्ज करना चाहेंगे, उनके अलावा ऋतु “द इंडियन टाइग्रेस” फोगाट, गुरदर्शन “सेंट लॉयन” मंगत और रोशन मैनम अपने शानदार सफर को जारी रखना चाहेंगे।

फोगाट का सामना वियतनामी-अमेरिकी स्टार बी “किलर बी” गुयेन से होने वाला है, वहीं कैचवेट बाउट में मंगत और मैनम के रूप में 2 भारतीय एथलीट्स की जबरदस्त भिड़ंत भी देखने को मिलेगी।

सभी स्टार्स सफलता प्राप्त करने के लिए बेताब हैं और भारतीय मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स को मार्शल आर्ट्स वर्ल्ड पर छाने के लिए इससे बेहतर अवसर नहीं मिलेगा।



#3 मॉय थाई स्टार का डेब्यू

https://www.instagram.com/p/CNSDdBXn0Wo/

मॉय थाई स्टार तवनचाई पीके.साइन्चे मॉयथाईजिम आयरलैंड के शॉन “क्लबर” क्लेंसी के खिलाफ अपना ONE Super Series डेब्यू करने वाले हैं।

21 वर्षीय स्टार का रिकॉर्ड 124-30-2 है, कई बड़ी उपलब्धियां अपने नाम की हैं, जिनमें 2018 स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ थाईलैंड फाइटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड भी शामिल है।

इस सफर में वो “लेफ्ट मीटियोराइट” कुलबडम सोर.जोर. पिएक उथाई और “द मिलियन डॉलर बेबी” सांगमनी क्लोंग सुआनप्लूरिज़ॉर्ट जैसे बड़े सुपरस्टार्स के खिलाफ जीत दर्ज कर चुके हैं।

मगर क्लेंसी को हराना उनके लिए आसान नहीं होगा क्योंकि उन्होंने तवनचाई के टीम मेंबर पोंगसिरी पीके.साइन्चे मॉयथाईजिम के खिलाफ ONE: A NEW BREED II में शानदार प्रदर्शन किया था।

फैंस को दोनों के बीच शुरुआत से ही तगड़े एक्शन की उम्मीद रखनी चाहिए।

#4 अयाका मियूरा की हो रही वापसी

#4 रैंक की विमेंस स्ट्रॉवेट कंटेंडर अयाका “ज़ोम्बी” मियूरा पिछले साल टिफनी “नो चिल” टियो के खिलाफ ONE में पहली हार झेलने के बाद हयानी बास्तोस को हराकर जीत की लय वापस प्राप्त करना चाहेंगी।

जापानी सबमिशन स्पेशलिस्ट को अपने एक खास मूव की वजह से अलग पहचान प्राप्त है। उन्होंने ONE में अभी तक अपनी तीनों और अपने करियर की 50 प्रतिशत जीत स्कार्फ-होल्ड अमेरिकाना लगाकर दर्ज की हैं।

अपने जूडो गेम की बदौलत मियूरा ने मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में भी बहुत सफलता पाई है। अब उन्हें उम्मीद है कि कुछ बदलाव उन्हें स्ट्रॉवेट डिविजन में और भी बेहतर रैंकिंग दिला सकते हैं।

दूसरी ओर, ब्राजीलियाई स्टार बास्तोस का ग्राउंड गेम भी कमजोर नहीं है और अपने डेब्यू मैच में बड़ी जीत प्राप्त करने के लिए बेताब हैं।

#5 ग्रां प्री से पहले फोगाट अपने अपराजित रिकॉर्ड को कायम रखना चाहेंगी

पिछले कुछ समय में फोगाट ONE Championship की सबसे उभरती हुई स्टार्स में से एक रही हैं और करोड़ों फैंस की नजरें ONE: DANGAL में उनके प्रदर्शन पर टिकी होंगी।

रेसलिंग मेगास्टार अभी तक मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में अपराजित रही हैं और 28 मई को ONE: EMPOWER में ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड ग्रां प्री के क्वार्टरफाइनल में परफॉर्म करने से पहले वो अपने मोमेंटम को और भी बेहतर करना चाहेंगी।

लेकिन गुयेन भी निरंतर अच्छा प्रदर्शन करती आई हैं और वो किसी का आसान शिकार तो बिल्कुल नहीं हैं। इसलिए “किलर बी” और फोगाट के बीच जबरदस्त टक्कर देखी जानी तय है।

ये भी पढ़ें: ONE Championship में भारतीय एथलीट्स द्वारा दर्ज की गईं सबसे शानदार जीतों पर एक नजर

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35