हिराटा ने एंडरसन को हराकर ग्रां प्री के सेमीफाइनल में प्रवेश किया

Itsuki Hirata Alyse Anderson 1920X1280 EMPOWER 21 768x512

इत्सुकी “एंड्रॉइड 18” हिराटा जब भी सर्कल में उतरती हैं तो उनके प्रदर्शन में सुधार देखने को मिलता है। इसलिए जब तक ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड ग्रां प्री समाप्त होगी, तब तक शायद उनका गेम एक अलग लेवल पर जा पहुंचा होगा।

22 वर्षीय स्टार ने शुक्रवार, 3 सितंबर को हुए ONE: EMPOWER में अलीस “लिल सैवेज” एंडरसन को सर्वसम्मत निर्णय से हराकर टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह पा ली है।

Pictures from the bout between Itsuki Hirata and Alyse Anderson at ONE: EMPOWER

हिराटा को एक ग्रैपलर के रूप में पहचाना जाता है, लेकिन एंडरसन के खिलाफ मैच की शुरुआत में वो स्टैंड-अप गेम में भी अच्छा कर रही थीं। दूसरी ओर, अमेरिकी स्टार अपनी लंबाई की मदद से दूर रहकर अटैक करने की कोशिश कर रही थीं।

इस बीच एंडरसन ने हिराटा को सर्कल वॉल की तरफ धकेला, लेकिन ग्राउंड गेम आने के बाद “एंड्रॉइड 18” ने टॉप पोजिशन हासिल करने में सफलता पाई थी।

“लिल सैवेज” नीचे रहकर भी अटैक कर रही थीं। उन्होंने कई बार ट्रायंगल चोक लगाने की कोशिश की, लेकिन जापानी एथलीट को उससे ज्यादा फर्क नहीं पड़ा। हिराटा ने मैच का कंट्रोल अपने हाथ में रखते हुए कई दमदार पंच लगाए। राउंड का अंत हिराटा द्वारा ग्राउंड पर गिरी हुईं एंडरसन को लो किक्स लगाने के साथ हुआ।

Pictures from the bout between Itsuki Hirata and Alyse Anderson at ONE: EMPOWER

दूसरे राउंड में एंडरसन ने अपनी लंबी पहुंच का फायदा उठाने की कोशिश की, लेकिन कुछ समय बाद ही हिराटा ने क्लिंचिंग की राह चुनी।

उन्होंने अपनी शानदार जूडो स्किल्स की मदद से हिप टॉस लगाने के बाद साइड कंट्रोल हासिल किया। एंडरसन ने ट्रायंगल चोक लगाने की कोशिश की, लेकिन सफलता ना मिलने के बाद उन्होंने बच निकलने की कोशिश की और सफल भी हुईं।

इसके बावजूद Krazy Bee टीम की स्टार ने एंडरसन पर पकड़ बनाए रखी। हिराटा ने अपनी विरोधी को एक बार फिर मैट पर गिराने से पहले दमदार नी स्ट्राइक्स लगाईं। “एंड्रॉइड 18” ने इसके बाद अमेरिकी एथलीट पर एल्बोज़, नी स्ट्राइक्स और यहां तक कि शोल्डर स्ट्राइक्स भी लगाईं।

अंतिम राउंड में हिराटा अपनी विरोधी को चौंकाना चाहती थीं इसलिए उन्होंने बहुत तेजी के साथ डबल-लेग टेकडाउन का प्रयास किया, लेकिन एंडरसन उससे बच निकलीं। MMA Masters टीम की स्टार के पास बढ़त बनाने का आखिरी मौका था इसलिए उन्होंने हिराटा पर कॉम्बिनेशंस लगाकर मैच में वापसी की कोशिश की।

आक्रामक रुख अपनाते हुए अमेरिकी एथलीट ने दमदार ओवरहैंड राइट लगाया, जिससे हिराटा नीचे जा गिरीं। एंडरसन ने जापानी एथलीट को फॉलो किया, लेकिन हिराटा बहुत तेजी के साथ खड़ी हो गईं और क्लिंच करते हुए एंडरसन को बढ़त बनाने से रोके रखा।

दोनों के बीच कांटेदार टक्कर देखने को मिली, जहां आखिरी क्षणों तक नी स्ट्राइक्स लगती देखी गईं। जापानी जूडो स्टार ने मैच के अंतिम क्षणों में एक और हिप टॉस लगाकर ग्राउंड-एंड-पाउंड अटैक किया।

हालांकि आखिरी राउंड में वो फिनिश होते-होते बची थीं, लेकिन पूरे मैच में हिराटा ने अधिकांश मौकों पर बढ़त बनाए रखी, जिसकी वजह से तीनों जजों ने उनके पक्ष में फैसला सुनाया।

इस जीत के साथ हिराटा ने अपने अपराजित रिकॉर्ड को कायम रखा, वर्ल्ड ग्रां प्री टूर्नामेंट के अंतिम 4 में प्रवेश पाया, जहां फैंस तय करेंगे कि उनका सामना किससे होना चाहिए।

ये भी पढ़ें: ONE: EMPOWER – सभी फाइट्स के लाइव रिजल्ट्स और हाइलाइट्स

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.