एटमवेट वर्ल्ड ग्रां प्री के सेमीफाइनल मुकाबले तय करने के लिए वोट कर पाएंगे फैंस

ONE Atomweight World Grand Prix Fighters

ONE Championship के फैंस के पास इतिहास के सबसे बड़े विमेंस मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स टूर्नामेंट में मैचमेकर्स की भूमिका निभाने का मौका होगा।

शुक्रवार, 3 सितंबर को ONE: EMPOWER में ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड ग्रां प्री के क्वार्टरफाइनल मैचों के बाद फैंस वोट कर पाएंगे कि आगे वो किस मैच को देखना चाहते हैं।

3-10 सितंबर तक onefc.com पर ऑनलाइन वोट चलेगी और यही वोटिंग सेमीफाइनल बाउट्स को तय करेगी। फैन वोट की घोषणा इस गुरुवार ONE: EMPOWER के फेस-ऑफ के दौरान की गई थी।

ONE: EMPOWER की क्वार्टरफाइनल बाउट्स में डेनिस ज़ाम्बोआंगा vs. सिओ ही हैम, एल्योना रसोहायना vs. स्टैम्प फेयरटेक्स, मेंग बो vs. ऋतु फोगाट और इत्सुकी हिराटा vs. अलीस एंडरसन मैच होंगे।

इस शुक्रवार फैंस चारों क्वार्टरफाइनल मैचों पर नजर बनाए रखेंगे और फिर तय करेंगे कि सेमीफाइनल में किस एथलीट का सामना किससे होना चाहिए।

इस ऑनलाइन वोटिंग के रिजल्ट्स को शुक्रवार, 24 सितंबर को होने वाले ONE: REVOLUTION में उजागर किया जाएगा।

सेमीफाइनल्स के बाद आखिरी 2 कंटेंडर्स के बीच ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड ग्रां प्री चैंपियनशिप बेल्ट के लिए फाइट होगी और उसके विजेता को एटमवेट क्वीन “अनस्टॉपेबल” एंजेला ली के खिलाफ टाइटल शॉट मिलेगा।

वोट कैसे करने है, उसके बारे में ज्यादा जानकारी पाने के लिए onefc.com को फॉलो करते रहिए।

न्यूज़ में और

Jonathan Haggerty celebrates his World Title win over Yuki Yoza at ONE SAMURAI 1.
Panpayak Jitmuangnon and Lamnamoonlek Torfunfarm face off ahead of The Inner Circle 32
Photo collage of featherweight submission grapplers Shoya Ishiguro and Ruan Alvarenga.
Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon Felipe Lobo ONE Fight Night 43 7
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Freddie Haggerty and Jonathan Haggerty at The Inner Circle 30.
Helena Crevar (L) and Pawel Jaworski dominate in the 2026 ADCC World Championships
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Rambolek vs Yod IQ at The Inner Circle 30
Muay Thai fighters Rambolek Chor Ajalaboon faces off with Yod-IQ Or Pimolsri ahead of The Inner Circle 30