2021 में जुलाई से सितंबर तक की 5 सबसे शानदार MMA फाइट्स

Ritu Phogat Meng Bo 1920X1280 EMPOWER 18 768x512

साल 2021 के पिछले 3 महीनों में ONE Championship के इवेंट्स में कई एक्शन से भरपूर मैच देखने को मिले हैं।

ONE के मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट्स ने ग्रां प्री के मुकाबलों से लेकर वर्ल्ड चैंपियनशिप मैचों में भी शानदार प्रदर्शन किया है।

यहां आप देख सकते हैं 2021 में जुलाई से सितंबर तक ONE में हुए 5 सबसे शानदार MMA मुकाबलों को।

#5 झांग लिपेंग Vs. एडुअर्ड फोलायंग

“द वॉरियर” झांग लिपेंग ने ONE: BATTLEGROUND II में अपने डेब्यू मैच में एडुअर्ड “लैंडस्लाइड” फोलायंग को हराकर पूरे लाइटवेट डिविजन को सावधान कर दिया था।

चीनी स्टार ने अपने आक्रामक रेसलिंग स्टाइल की मदद से फोलायंग को मैट पर गिराया और दमदार तरीके से ग्राउंड-एंड-पाउंड अटैक किया, लेकिन फिलीपीनो एथलीट इससे बच निकलने में सफल रहे।

इस बीच “लैंडस्लाइड” ने अपने विरोधी पर पंच और लो किक्स लगाने के एक भी मौके को खाली नहीं छोड़ा। झांग हर एक राउंड में टेकडाउन की कोशिश कर रहे थे और इस दौरान उन्होंने कई दमदार स्ट्राइक्स भी लगाईं।

हालांकि, मैच के अंतिम राउंड में फोलायंग ने जबरदस्त अंदाज में अटैक किया, लेकिन अंत में उनके प्रयास जजों को प्रभावित करने में नाकाम साबित हुए।

“द वॉरियर” ने पूर्व ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन पर सर्वसम्मत निर्णय से जीत हासिल की और आते ही खुद को डिविजन के सबसे खतरनाक कंटेंडर्स में से एक के रूप में स्थापित किया।

#4 जेरेमी पाकाटिव Vs. चेन रुई

ONE: BATTLEGROUND में जेरेमी “द जगरनॉट” पाकाटिव ने “द घोस्ट” चेन रुई को हराकर अपने डेब्यू मैच को यादगार बनाया था।

इस बेंटमवेट बाउट में दोनों के बीच ना केवल स्टैंड-अप बल्कि ग्राउंड गेम में भी कांटेदार टक्कर देखने को मिली।

पाकाटिव ने अपने वुशु और रेसलिंग गेम का मिश्रण करते हुए अपने विरोधी की मुश्किलें बढ़ा दी थीं। वहीं “द घोस्ट” ने अपने दमदार राइट हैंड से बढ़त बनाने की कोशिश की और ग्राउंड गेम में बॉटम पोजिशन में रहकर भी हार मानने को तैयार नहीं थे।

“द जगरनॉट” ने सबमिशन मूव लगाने के प्रयास किए, वहीं चेन प्रभावशाली राइट हैंड लगाने के बाद टेकडाउन करने में भी सफल रहे।

मैच में अधिकांश समय पाकाटिव ने बढ़त बनाए रखी, लेकिन अंतिम राउंड में चीनी एथलीट ने जबरदस्त तरीके से अटैक किया था। अंत में तीनों जजों ने “द जगरनॉट” को सर्वसम्मत निर्णय से विजेता घोषित किया।



#3 एल्योना रसोहायना Vs. स्टैम्प फेयरटेक्स II

अपनी जबरदस्त पहली भिड़ंत के बाद ONE: EMPOWER में ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड ग्रां प्री के क्वार्टरफाइनल मैच में स्टैम्प फेयरटेक्स और एल्योना रसोहायना दूसरी बार आमने-सामने आईं।

उनकी दूसरी भिड़ंत भी सभी की उम्मीदों पर खरी उतरी, जहां लोगों को 3 राउंड्स तक धमाकेदार एक्शन देखने को मिला और अंत में स्टैम्प ने पिछली हार का बदला पूरा किया।

रसोहायना ने थाई स्टार की स्ट्राइकिंग स्किल्स से बचने का हर संभव प्रयास किया। उन्होंने पहले राउंड में दमदार पंच लगाते हुए स्टैम्प को नॉकडाउन किया, लेकिन Fairtex टीम की स्टार बच निकलीं और अपने सुधरे हुए ग्रैपलिंग गेम की मदद से रीयर-नेकेड चोक लगाने की कोशिश की।

यूक्रेनियाई स्टार ने ग्राउंड गेम में रहकर हील हुक और आर्मबार लगाने की कोशिश भी की, लेकिन स्टैम्प भी रुकने को तैयार नहीं थीं। थाई स्टार हर बार रसोहायना की पकड़ से बाहर आने में सफल हो रही थीं और ग्राउंड गेम में रहते उन्होंने दमदार स्ट्राइक्स लगानी जारी रखी थीं।

अंत में तीन में से 2 जजों ने स्टैम्प के पक्ष में फैसला सुनाया इसलिए स्टैम्प के खाते में विभाजित निर्णय से जीत आई।

#2 ऋतु फोगाट Vs. मेंग बो

ऋतु “द इंडियन टाइग्रेस” फोगाट को ONE: EMPOWER में मेंग बो के खिलाफ अंडरडॉग माना जा रहा था, लेकिन उन्होंने बड़ा उलटफेर करते हुए ONE एटमवेट वर्ल्ड ग्रां प्री के सेमीफाइनल में जगह बनाई है।

पहले राउंड में भारतीय रेसलिंग सुपरस्टार की मुश्किलें तब बढ़ी हुई नजर आईं, जब मेंग बो के राइट हैंड ने उन्हें झकझोर दिया था और मैच को फिनिश करने के बेहद करीब आ पहुंची थीं।

किसी तरह फोगाट उससे उबरने में सफल रहीं। दूसरे राउंड की शुरुआत में “द इंडियन टाइग्रेस” ने अपनी विरोधी को टेकडाउन किया और टॉप पोजिशन में रहकर पंच, एल्बो और नी स्ट्राइक्स लगाती रहीं।

चीनी एथलीट भी हार मानने को तैयार नहीं थीं, लेकिन फोगाट का रेसलिंग गेम उनपर भारी पड़ने लगा था।

भारतीय स्टार ने आखिरी राउंड में भी मेंग को टेकडाउन किया और अंत तक दमदार स्ट्राइक्स लगाती रहीं। आखिरी 2 राउंड्स में जबरदस्त वापसी के कारण फोगाट को सर्वसम्मत निर्णय से विजेता घोषित किया गया।

#1 ओक रे यूं Vs. क्रिश्चियन ली

ONE: REVOLUTION में ओक रे यूं और क्रिश्चिय “द वॉरियर” ली के बीच ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच में 5 राउंड्स तक बहुत तगड़ा एक्शन देखने को मिला।

इस मुकाबले में नॉकडाउन, सबमिशन के प्रयास, मैच का रुख कई बार पलटा और कई दिलचस्प चीजें भी फाइट के दौरान हुईं। जो इसे साल के सबसे बेहतरीन मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मुकाबलों में से एक बना रही थीं।

ओक ने पहले राउंड में जम्पिंग नी स्ट्राइक्स लगाने की कोशिश की, लेकिन “द वॉरियर” ने उनसे बचते हुए क्लिंच गेम में बढ़त बनाई थी।

अगले 2 राउंड्स में दक्षिण कोरियाई एथलीट के राइट हैंड ने ली को झकझोर दिया था, लेकिन कुछ समय बाद उन्हें भी इसी मूव का शिकार बनना पड़ा। एक समय पर ली ने अपने विरोधी पर बैक कंट्रोल हासिल करने के बाद रीयर-नेकेड चोक लगाया, लेकिन Team Mad के एथलीट अपनी गर्दन को घुमाकर उससे बचने में सफल रहे।

आखिरी 2 राउंड्स में ओक के पास ज्यादा एनर्जी बची हुई थी इसलिए उन्होंने पंच और नी स्ट्राइक्स से अपने विरोधी को खूब क्षति पहुंचाई। वहीं United MMA के स्टार ने भी अभी हार नहीं मानी थी। उन्होंने अंतिम राउंड में एक और दमदार राइट हैंड लगाया, जिससे फैंस भी इस मैच के परिणाम को लेकर 2 गुटों में बंट गए थे।

अंत में तीनों जजों ने ओक के पक्ष में फैसला सुनाकर उन्हें नया ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन घोषित किया और आने वाले समय में इनके बीच रीमैच होने की संभावनाएं भी काफी अधिक हैं।

ये भी पढ़ें: 2021 में जुलाई से सितंबर तक के 5 सबसे शानदार सबमिशन

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Chihiro Sawada and Anastasia Nikolakakos lock horns in a World Title duel at ONE SAMURAI 6.