‘ONE on TNT IV’ में किरिल ग्रिशेंको ने “रग रग” को किया ढेर

Kirill Grishenko Oumar Kane 1920X1280 ONE on TNT IV 11 768x512

किरिल ग्रिशेंको को सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में हुए मैच से पहले कम ही लोग जानते थे, लेकिन उन्होंने धमाकेदार जीत से बहुत सारे लोगों को अपना फैन बना लिया।

गुरुवार, 29 अप्रैल को यूएस प्राइम-टाइम पर लाइव प्रसारित हुए “ONE on TNT IV” के एक हेवीवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मैच के दूसरे राउंड में ग्रिशेंको ने सेनेगली रेसलिंग सनसनी “रग रग” ओमार केन को हराकर बड़ा उलटफेर किया।

Kirill Grishenko Oumar Kane 1920X1280 ONE on TNT IV 8.jpg

ONE Championship के मंच पर केन द्वारा लगातार दो बार शानदार प्रदर्शन दिखाने के बाद उनसे लोगों को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन इस मैच से पहले ग्रिशेंको भी अपराजित थे और इस मुकाबले के लिए उनकी योजनाएं कुछ और थीं।

पहले राउंड की घंटी के साथ ही बेलारूसी एथलीट ने “रग रग” के लिए चीजें असुविधाजनक कर दी थी, उन्होंने सर्कल के बीच में अपना दबदबा बनाते हुए अपने प्रतिद्वंदी को सर्कल की दीवारों पर धकेला।

वहीं से ग्रिशेंको की ग्रीको-रोमन रेसलिंग बैकग्राउंड का कौशल साफ नजर आ रहा था, उन्होंने डबल अंडरहुक लगाया और उस पोजिशन से केन पर दबाव बनाकर कई बार घुटनों से वार किया और बॉडी पर भी चोट पहुंचाई।

अफ्रीकी सनसनी उससे निकलने में समर्थ तो हो गए, लेकिन ग्रिशेंको ने दूरी घटाने में कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने पैरों और सिर पर कई किक्स मारी और एक बार फिर अपने विरोधी को सर्कल की दीवारों पर धकेला।

केन आखिरकार उस क्लिंच से बच निकले, एक लेग किक मारी और उन्होंने राउंड खत्म होने के ठीक पहले सफलतापूर्वक एक टेकडाउन लगाया, लेकिन ये जाहिर था कि पहला राउंड इस मुकाबले के अंडरडॉग के नाम रहा।

Kirill Grishenko Oumar Kane 1920X1280 ONE on TNT IV 17.jpg

दूसरे राउंड में भी ग्रिशेंको उसी गेम प्लान के साथ उतरे, उन्होंने प्रभावी रूप से सर्कल के बीचों-बीच केन के दावों पर नियंत्रण रखा और क्लिंच के लिए एक अच्छे अवसर का इंतज़ार किया।

जब वे दोनों अलग हुए, बेलारूसी एथलीट ने एक स्पिनिंग हील किक मारने की कोशिश की लेकिन वो अपने निशाने से चूक गए। हालांकि, “रग रग” इस मौके का फायदा नहीं उठा पाए और खुद को एक बार फिर क्लिंच में पाया, जिसके बाद उनके यूरोपियन प्रतिद्वंदी ने छूटने से पहले उन्हें घुटनों से काफी चोट पहुंचाई।

केन आखिरकार मैच का बेस्ट शॉट लगाने में समर्थ हुए, जब उन्होंने एक ताकतवर अपरकट से वार किया, लेकिन ग्रिशेंको को उससे कोई प्रभाव नहीं पड़ा। उन्होंने उसका जवाब एक सुपरमैन पंच से दिया। अफ्रीकी सनसनी ने उस पंच से बचते हुए राउंड के अंत में क्लिंच का सहारा लिया, लेकिन जैसे ही घंटी बजी कुछ अप्रत्याशित चीज हुई।

 

जैसे ही केन ने एक राइट अपरकट मारना चाहा, ग्रिशेंको ने एक शॉर्ट राइट हुक से प्रहार किया जो सेनेगली रेसलिंग सनसनी के जबड़े पर लगा और उसी वक्त रेफरी ओलिवियर कॉस्ट ने राउंड की समाप्ति का एलान कर दिया।

“रग रग” नीचे गिर पड़े और क्योंकि ये पंच घंटी के पूरी तरह बजने के पहले लगाया गया था, ग्रिशेंको को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से विजेता घोषित किया गया, जब केन उस वार से वापस खड़े नहीं हो सके।

अपराजित बेलारूसी एथलीट के लिए ये एक बहुत बड़ी जीत है, जिन्होंने ONE के भारी भरकम हेवीवेट डिविजन में कदम रखा है, जहां लंबे समय से वर्ल्ड चैंपियन ब्रेंडन “द ट्रुथ” वेरा, अर्जन “सिंह” भुल्लर और “माइटी वॉरियर” कांग जी वॉन जैसे दिग्गज शामिल हैं।

Kirill Grishenko Oumar Kane 1920X1280 ONE on TNT IV 18.jpg

ये भी पढ़ें: ‘ONE On TNT IV’ – रिजल्ट्स और हाइलाइट्स, आंग ला न संग Vs. डी रिडर II

न्यूज़ में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)