एलेक्स सिल्वा ने अपने ट्रेडमार्क आर्मबार से रेने कैटलन को एक बार फिर हराया

Alex Silva Rene Catalan NEXTGENIII 1920X1280 10 768x512

शुक्रवार, 26 नवंबर को प्रसारित हुए ONE: NEXTGEN III में पूर्व ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड चैंपियन एलेक्स “लिटल रॉक” सिल्वा ने रेने “द चैलेंजर” कैटलन को आर्मबार लगाकर सबमिट करवाया, करीब आठ साल पहले भी उन्होंने फिलीपीनो स्ट्राइकर को इसी अंदाज में टैप आउट करवाया था।

ब्राजीलियाई जिउ-जित्सु के जादूगर ने शुक्रवार के रीमैच में ये कारनामा करने में चार मिनट से कम समय लगा, 2013 में किए गए सबमिशन से थोड़ा तेज।

ये “लिटल रॉक” के लिए एक और ट्रेडमार्क जीत थी, इससे पहले उन्होंने अपने स्ट्रॉवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स करियर में पांच बार आर्मबार से जीत हासिल की है।

Alex Silva Rene Catalan NEXTGENIII 1920X1280 17

सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में कैटलन ने मुकाबले की शुरुआत में सिल्वा की लीड लेग पर हमला किया और फिर वन-टू कॉम्बो लगाया। हालांकि, इसी दौरान फिलीपीनो वॉरियर के सिर के पीछे हल्की चोट के कारण, बाउट को कुछ समय के लिए रोकना पड़ा।

मैच के दोबारा शुरू होने पर, Catalan Fighting System के प्रतिनिधि ने एक और जैब-क्रॉस कॉम्बिनेशन मारना चाहा। लेकिन सिल्वा ने वुशु वर्ल्ड चैंपियन के साथ जवाबी कार्रवाई नहीं की। उसकी बजाय उन्होंने नीचे झुककर खुद को पंचों से बचाया, अपने प्रतिद्वंदी की ताकतवर टांग पर निशाना साधा और एक सिंगल-लेग टेकडाउन अर्जित किया।

उसके बाद पूर्व ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड चैंपियन ने अपना दबदबा बनाए रखना चाहा, कैटलन के पैरों को जकड़कर उन्होंने धीरे-धीरे खुद को माउंट पोजिशन में ढालने की कोशिश करने लगे। फिलीपीनो एथलीट ने “लिटल रॉक” को ऐसा करने नहीं दिया। हालांकि, ब्राजीलियाई एथलीट ने चतुराई से खुद को साइड कंट्रोल में ढाल लिया।

Alex Silva Rene Catalan NEXTGENIII 1920X1280 26

सिल्वा ने कैटलन को कैनवास पर हताश करना जारी रखा, नॉर्थ-साउथ की पोजिशन में खुद को ढालते हुए तीन बार पसलियों पर चोट पहुंचाई। लेकिन जैसे ही सिल्वा ने “द चैलेंजर” के सिर पर एक ताकतवर नी मारी, फिलीपीनो अनुभवी एथलीट आश्चर्यजनक तरीके से बच निकले और टॉप कंट्रोल पा लिया।

एक अच्छी पोजिशन में होने के बावजूद कैटलन की सिल्वा की ग्रैपलिंग कुशलता के आगे एक ना चली। असल में इस बात ने 39 वर्षीय ब्राजीलियाई एथलीट को सबमिशन के लिए प्रयास करने के लिए और भी अधिक प्रेरित किया और 40 सेकंड के बाद उन्होंने वैसा ही कर दिखाया।

गार्ड पोजिशन से “लिटल रॉक” ने अपने विरोधी के दाएं हाथ को दबोचा, उनके सिर के ऊपर से जाकर एक ताकतवर आर्मबार कस दिया, जिसकी बदौलत कैटलन पहले राउंड के 3:35 मिनट पर टैप आउट करने के लिए मजबूर हो गए।

Alex Silva Rene Catalan NEXTGENIII 1920X1280 9

प्रभावशाली अंदाज में करियर की 11वीं जीत दर्ज कर सिल्वा ने #4 रैंक के स्ट्रॉवेट कंटेंडर के रूप में अपना स्थान सुरक्षित किया।

ब्राजीलियाई एथलीट ने ये भी साबित किया कि वो इस डिविजन के लिए एक खतरा हैं, जिसकी बादशाहत अभी जोशुआ “द पैशन”पैचीओ के नाम है।

ये भी पढ़ें: ONE: NEXTGEN III – सभी फाइट्स के लाइव रिजल्ट्स और हाइलाइट्स

न्यूज़ में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.