ग्रिगोरियन ने सावर को दूसरे राउंड में TKO से हराकर उन्हें रिटायर किया

Marat Grigorian Andy Souwer 1920X1280 ONE First Strike 9.jpg 768x512

ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड ग्रां प्री का ये क्वार्टरफाइनल मुकाबला बहुत ही भावुक कर देने वाला अंत लेकर आया क्योंकि मरात ग्रिगोरियन ने दिग्गज किकबॉक्सर एंडी “सावर पावर” सावर के करियर का अंत किया।

सावर ने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन ग्रिगोरियन की पंचिंग पावर का उनके पास कोई भी जवाब नहीं था और उन्हें शुक्रवार, 15 अक्टूबर को हुए ONE: FIRST STRIKE के किकबॉक्सिंग मुकाबले में दूसरे राउंड में हार का सामना करना पड़ा।

Andy Souwer throws a hook at Marat Grigorian

मैच की पहली घंटी बजने के बाद दोनों ही स्टार्स ने सधे हुए अंदाज में शुरुआत करते हुए एक दूसरे के खेल को भांपने का प्रयास किया और फिर सावर के एक तगड़े ओवरहैंड राइट ने एक्शन की शुरुआत की। ग्रिगोरियन ने जबरदस्त लेफ्ट हैंड की मदद से सावर को गिरा दिया, लेकिन “सावर पावर” उठ खड़े हुए।

अर्मेनियाई स्टार ने लगातार आगे बढ़ते हुए सावर को सर्कल वॉल की तरफ धकेला , जहां उन्होंने कई सारे हुक्स और अपरकट्स लगाकर अपनी विरोधी को पीछे होने पर मजबूर कर दिया।

इतने शानदार अटैक के बावजूद सावर ने दिखाया कि कैसे वो दो दशक से भी लंबे समय से इस खेल में बने हुए हैं और कई सारे कॉम्बिनेशंस लगाए, लेकिन ग्रिगोरियन के अटैक के सामने वो ज्यादा कुछ नहीं कर पाए।

Marat Grigorian pops Andy Souwer with an uppercut

The Hemmers Gym के प्रतिनिधि ने दूसरे राउंड में आकर एक बेहतरीन लूपिंग राइट हैंड लगाया। इसके जवाब में “सावर पावर” ने जैब लगाकर किक्स लैंड करवाने की कोशिश की।

सावर ने अपने पंचों की संख्या बढ़ाने और व्यस्त रहने का प्रयास किया, लेकिन ग्रिगोरियन के पंच लैंड होने पर अधिक प्रभावशाली लग रहे थे। अर्मेनियाई स्टार ने एक बार फिर अपने प्रतिद्वंदी को सर्कल वॉल की तरफ ले जाकर हुक्स, अपरकट्स और लो किक्स से ताबड़तोड़ वार किया।

दिग्गज किकबॉक्सर हार मानने को तैयार नहीं थे। उन्होंने मौका बनाकर कुछ पंच लगाए, लेकिन उन पंचों में जान नहीं थी। उसके बाद सावर ने जैब लगाने का प्रयास किया, ग्रिगोरियन ने इस प्रयास को पहले ही भांप लिया और एक तगड़ा लेफ्ट हैंड लगाकर गिरा दिया।

“सावर पावर” मैट पर गिरने के बाद थोड़े दर्द में नजर आए, लेकिन रेफरी के काउंट करने के बाद वो खड़े नहीं हो पाए और ग्रिगोरियन ने दूसरे राउंड के 2:26 मिनट पर तकनीकी नॉकआउट (TKO) से जीत हासिल की।

https://www.instagram.com/p/CVDYxhHNCeZ/

सावर ने पहले ही ये बात कही थी कि वो अगर वो टूर्नामेंट को जीतने में कामयाब नहीं रहे तो रिटायर हो जाएंगे। सावर अपने वचन के पक्के साबित हुए और मिच चिल्सन को फाइट के बाद दिए इंटरव्यू में अपने करियर को अलविदा कहा।

उन्होंने कहा, “मैंने कुछ किक्स लगाईं और मेरी शिन (घुटने के नीचे का हिस्सा) दर्द कर रही है। मुझे नहीं लगता कि ये टूटी है, लेकिन इसमें काफी जलन हो रही है।”

“मुझे नहीं पता कि क्या समस्या है, लेकिन दुर्भाग्यवश मैंने अपनी कहानी के बारे में आपको बताया था। 24 साल लंबे प्रोफेशनल करियर का इस तरह से अंत होना काफी मुश्किल लग रहा है, तब और भी ज्यादा जब मेरे बच्चे और परिवार मुझे देख रहे हैं।

“हाल ही का कुछ समय उतार-चढ़ाव से भरा रहा है, लेकिन भला हो मार्शल आर्ट्स का, जिसकी वजह से मैं खड़ा रहा। मैं अभी बहुत भावुक महसूस कर रहा हूं, लेकिन ये महत्वपूर्ण है कि मरात के टॉप 4 में होने से भविष्य काफी उज्ज्वल लग रहा है। मुझे लगता है कि अब ये अलविदा कहने का समय है।”

https://www.instagram.com/p/CVDajMONZyq/

वहीं ग्रिगोरियन ने अपने दिग्गज प्रतिद्वंदी के प्रति सम्मान प्रकट किया और सेमीफाइनल मुकाबले को लेकर बात कही, जोकि चिंगिज़ “चिंगा” अलाज़ोव से होगा।

ग्रिगोरियन ने कहा, “ये काफी अच्छा मैच था। मैं एंडी सावर का सम्मान करता हूं, वो एक लैजेंड हैं। उनकी आखिरी फाइट में उनके खिलाफ उतरना मेरे लिए सम्मान की बात है।”

“चिंगिंज़ एक अच्छे फाइटर हैं, हम दोनों ही अच्छे फाइटर हैं और ये बेहतरीन फाइट होगी।”

ये भी पढ़ें: ONE: FIRST STRIKE – सभी फाइट्स के लाइव रिजल्ट्स और हाइलाइट्स

किकबॉक्सिंग में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty