2021 में जुलाई से सितंबर तक के 5 सबसे शानदार मॉय थाई और किकबॉक्सिंग मुकाबले

Prajanchai Sam A BATTLEGROUND 1920X1280 23 768x511

साल 2021 के पिछले 3 महीनों में ONE Super Series के फाइटर्स के बीच कई धमाकेदार मुकाबले हुए हैं।

दुनिया के सबसे बेहतरीन मॉय थाई और किकबॉक्सिंग स्टार्स के बीच कई दिलचस्प मैच हुए हैं और उनके परिणाम उससे भी ज्यादा धमाकेदार रहे हैं।

जुलाई से सितंबर के दौर को ध्यान में रखते हुए यहां देखिए मॉय थाई और किकबॉक्सिंग के 5 सबसे बेहतरीन मुकाबलों को।

#5 टाईकी नाइटो Vs. पेचडम

ONE: REVOLUTION में टाईकी “साइलेंट स्नाइपर” नाइटो और पेचडम “द बेबी शार्क” पेटयिंडी एकेडमी के बीच 2 अलग-अलग स्टाइल्स की भिड़ंत धमाकेदार साबित हुई थी।

पेचडम आमतौर पर फ्रंट-फुट पर रहकर दमदार किक्स और पंच लगाते हैं, वहीं नाइटो शानदार फुटवर्क की मदद से काउंटर अटैक करने की कोशिश करते हैं।

शुरुआत में “द बेबी शार्क” की आक्रामकता ने उन्हें बढ़त दिलाई क्योंकि उनके स्ट्रेट लेफ्ट के प्रभाव से विरोधी नीचे जा गिरे थे। लेकिन “साइलेंट स्नाइपर” ने स्टैंड-अप गेम में वापसी कर जबरदस्त कॉम्बिनेशंस और दमदार स्ट्राइक्स लगाईं।

पेचडम पूर्व ONE फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन रहे हैं, उन्होंने तीसरे राउंड में फ्रंट-फुट पर रहकर दमदार स्ट्राइक्स लगानी शुरू कीं, लेकिन जापानी एथलीट की सटीकता और टाइमिंग ने उन्हें फाइट में बढ़त दिलाई हुई थी।

अंत में शानदार स्किल्स और सब्र ने नाइटो को विभाजित निर्णय से जीत दिलाई थी।

#4 अनीसा मेक्सेन Vs. क्रिस्टीना मोरालेस

सितंबर में हुए ONE: EMPOWER में दुनिया की बेस्ट पाउंड-फोर-पाउंड फीमेल स्ट्राइकर ने अपना ONE Super Series डेब्यू किया था।

अनीसा “C18” मेक्सेन का सामना एटमवेट किकबॉक्सिंग बाउट में क्रिस्टीना मोरालेस से हुआ, जिसमें “C18” ने दूसरे राउंड में तकनीकी नॉकआउट से जीत दर्ज की थी।

हालांकि मोरालेस दूसरे राउंड में मैच हार गई थीं, लेकिन शुरू से लेकर अंत तक उन्होंने “C18” के सामने कड़ी चुनौती पेश की।

पहले राउंड में मेक्सेन ने अपनी विरोधी को पंचों से क्षति पहुंचाई, लेकिन स्पैनिश स्टार ने बॉडी शॉट्स से जवाबी हमला किया और ऐसा करते समय उन्हें खुद भी कई स्ट्राइक्स का प्रभाव झेलना पड़ा।

दूसरे राउंड में भी मोरालेस ने आक्रामक रुख अपनाया हुआ था, लेकिन उनसे फ्रेंच सुपरस्टार को कोई खास फर्क नहीं पड़ा। दोनों एथलीट्स के सिर टकराने के कारण मैच को थोड़ी देर मैच को रोका गया, वहीं फाइट दोबारा शुरू होने के बाद मेक्सेन की राइट हाई किक के प्रभाव से उनकी प्रतिद्वंदी लड़खड़ाने लगी थीं।

“C18” जानती थीं कि उनके पास मैच को फिनिश करने का मौका है इसलिए उन्होंने निरंतर कई पंच लगाते हुए अपनी विरोधी को मैट पर गिरा दिया। स्पैनिश स्टार अपने पैरों पर खड़ी हुईं, लेकिन फाइट को जारी रखने में असमर्थ थीं इसलिए मेक्सेन को दूसरे राउंड में तकनीकी नॉकआउट से विजेता घोषित किया गया।



#3 कैपिटन Vs. मेहदी ज़टूट

मेहदी “डायमंड हार्ट” ज़टूट अभी तक ONE Super Series में “वन पंच मैन” कैपिटन पेटयिंडी एकेडमी के लिए सबसे कठिन प्रतिद्वंदी साबित हुए हैं।

ONE: REVOLUTION में फ्रेंच-अल्जीरियाई स्टार ने डिफेंडिंग वर्ल्ड चैंपियन को ONE बेंटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच में 5 राउंड्स तक कड़ी टक्कर दी थी।

फाइट के दौरान कैपिटन ने कई दमदार पंच लगाए, लेकिन “डायमंड हार्ट” ने दिखाया कि उनकी चिन (ठोड़ी) वाकई में मजबूत है और शॉट्स के प्रभाव को उन्होंने हंसते हुए झेला।

दूसरी ओर, ज़टूट ने खुद को मिले हर मौके का फायदा उठाने की कोशिश की, लेकिन “वन पंच मैन” को उन स्ट्राइक्स से ज्यादा फर्क नहीं पड़ रहा था।

आखिरी राउंड्स में कैपिटन ने “डायमंड हार्ट” की पसलियों पर किक्स लगाईं। ज़टूट की बॉडी जवाब देने लगी थी, फिर भी मैच में बने रहकर उन्होंने दिखाया कि वो आसानी से हार मानने वालों में से नहीं हैं। “डायमंड हार्ट” ने जीत की पूरी कोशिश की, लेकिन अंत में कैपिटन की ताकत उनके विरोधी पर भारी पड़ी, जिसने उन्हें सर्वसम्मत निर्णय से जीत दिलाई।

#2 सैम-ए Vs. प्राजनचाई

ONE: BATTLEGROUND में प्राजनचाई पीके.साइन्चे मॉयथाईजिम ने सैम-ए गैयानघादाओ को हराकर स्ट्रॉवेट स्ट्राइकिंग डिविजंस को नई दिशा में आगे बढ़ाया था।

सैम-ए इससे पहले किकबॉक्सिंग और मॉय थाई में अपने सभी विरोधियों को हरा चुके थे, लेकिन PK.Saenchai Muaythaigym के स्टार ने उन्हें हराकर मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल अपने नाम कर लिया है।

शुरुआत से ही प्राजनचाई ने अपने इरादे साफ कर दिए थे कि यहां वो जीत दर्ज करने आए हैं। उनके राइट हैंड के प्रभाव से सैम-ए नीचे जा गिरे, लेकिन थाई दिग्गज जल्दी से दोबारा खड़े हो गए।

चैलेंजर ने सैम-ए को दमदार जैब्स और कॉम्बिनेशंस से खूब क्षति पहुंचाई, लेकिन वो वर्ल्ड चैंपियन की फेमस लेफ्ट किक और स्ट्रेट लेफ्ट काउंटर्स से बचने में सफल नहीं हो पा रहे थे।

पहले तीन राउंड्स में प्राजनचाई के शानदार प्रदर्शन ने उन्हें मैच में अच्छी बढ़त दिला दी थी, लेकिन आखिरी 2 राउंड्स में Evolve टीम के स्टार ने अपने अनुभव की मदद से प्राजनचाई पर दबाव बनाना शुरू कर दिया।

लेकिन ये सब उन्हें जीत दिलाने के लिए काफी नहीं था। 5 राउंड्स के जबरदस्त एक्शन के बाद जजों ने बहुमत निर्णय से प्राजनचाई को नया ONE स्ट्रॉवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन घोषित किया।

#1 सिटीचाई Vs. तवनचाई

सिटीचाई “किलर किड” सिटसोंगपीनोंग ने ONE: BATTLEGROUND III में तवनचाई पीके.साइन्चे मॉयथाईजिम के खिलाफ मुकाबले के जरिए मॉय थाई में वापसी की।

“किलर किड” इतने सालों तक मॉय थाई से दूर रहकर किकबॉक्सिंग में फाइट कर रहे थे, इसके बावजूद उन्होंने 3 राउंड्स तक चले मुकाबले में तवनचाई को कड़ी टक्कर दी।

PK.Saenchai Muaythaigym टीम के मेंबर ने शुरुआत में दूर रहकर पंच और किक्स लगाईं। वहीं सिटीचाई अटैक करने के लिए सही मौके का इंतज़ार कर रहे थे।

जैसे ही 8 बार के किकबॉक्सिंग और मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन को मौका मिला, उन्होंने अपने विरोधी की बॉडी को दमदार किक्स और एल्बो स्ट्राइक्स से क्षति पहुंचानी शुरू कर दी।

लेकिन तवनचाई ने भी “किलर किड” की किक्स को पकड़कर उन्हें खतरनाक नी स्ट्राइक्स से काउंटर करने का प्रयास किया।

9 मिनट के जबरदस्त एक्शन के बाद विजेता का चुनाव करना बहुत मुश्किल था। लेकिन सिटीचाई ने अंत में विभाजित निर्णय से जीत दर्ज कर दिखाया कि वो मॉय थाई में अभी भी अच्छा कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: 2021 में जुलाई से सितंबर तक के 5 सबसे शानदार सबमिशन

किकबॉक्सिंग में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400