पेट्रोसियन ने जादुई प्रदर्शन करते हुए डेविट कीरिया को दोबारा हराया

Giorgio Petrosyan Davit Kiria FISTS OF FURY 1920X1280 31 768x512

जियोर्जियो “द डॉक्टर” पेट्रोसियन ने ONE: FISTS OF FURY में अपने पुराने प्रतिद्वंदी डेविट कीरिया को करीब 8 साल बाद रीमैच में हराकर संभवत ही ONE वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच में प्रवेश पा लिया है।

फेदरवेट बाउट की शुरुआत से ही दिग्गज स्ट्राइकर जबरदस्त लय में नजर आए और शुक्रवार, 26 फरवरी को हुए मुकाबले में सर्वसम्मत निर्णय से जीत प्राप्त की।

Giorgio Petrosyan Davit Kiria FISTS OF FURY 1920X1280 48.jpg

ONE Super Series डेब्यू में कीरिया ने पहले राउंड में लेफ्ट हुक लगाकर अपने प्रतिद्वंदी से दूर जाने की कोशिश की। लेकिन “द डॉक्टर” को कुछ ही सेकंड बाद कीरिया की रणनीति का अंदाजा हो चुका था इसलिए बॉडी पर लेफ्ट किक लगाने में सफलता पाई।

पेट्रोसियन को अच्छी लय प्राप्त थी, इस बीच उन्होंने राइट हुक और अपना ट्रेडमार्क लेफ्ट हैंड भी लगाया। कॉम्बिनेशन लगाने के बाद वो खुद को जॉर्जियाई स्ट्राइकर के शॉट्स से बचाने के लिए बैकफुट पर चले गए।

“द डॉक्टर” एक बार फिर आगे आए, जैब-क्रॉस कॉम्बो लगाया और कुछ दमदार नी स्ट्राइक्स भी लगाईं। कीरिया ने उन स्ट्राइक्स के प्रभाव को झेलने के बाद खतरनाक तरीके से अपरकट लगाया, इसके बावजूद पहले राउंड के अंत तक बढ़त उनके प्रतिद्वंदी के पास ही रही।

Giorgio Petrosyan Davit Kiria FISTS OF FURY 1920X1280 30.jpg

पेट्रोसियन की शानदार लय दूसरे राउंड में भी जारी रही, उन्होंने कीरिया को जैब, लीड हुक, स्ट्रेट लेफ्ट और लेफ्ट नी भी लगाई, वहीं जॉर्जियाई एथलीट खुद को बचाने का हर संभव प्रयास कर रहे थे।

कीरिया के एक ही तरह के अटैक को “द डॉक्टर” के लिए समझ पाना ज्यादा मुश्किल नहीं था।

इसके बावजूद कीरिया ने लेफ्ट हुक्स और इनसाइड लो किक्स लगाने में सफलता पाई। लेकिन अधिकतर मौकों पर उन्हें ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड ग्रां प्री चैंपियन से लेफ्ट नी और लेफ्ट किक्स का प्रभाव भी झेलना पड़ा।

Giorgio Petrosyan Davit Kiria FISTS OF FURY 1920X1280 33.jpg

आखिरी राउंड में कीरिया के पास अटैक करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा था। पेट्रोसियन ने शानदार तकनीक के सहारे अपने प्रतिद्वंदी से दूरी बनाए रखी और इस दौरान कीरिया के चेहरे पर जैब, पसलियों पर लेफ्ट किक भी लगाई।

जॉर्जियाई स्टार ने भी “द डॉक्टर” को लेफ्ट हुक लगाने का प्रयास किया, लेकिन उसे मिस कर गए। इसके जवाब में उनपर राइट हुक्स, शॉर्ट लेफ्ट और बॉडी पर कई बार नी से प्रहार हुआ।

आखिरी घंटी बजने तक तय हो चुका था कि पेट्रोसियन ही इस मैच के विजेता होंगे और तीनों जजों ने उन्हीं के पक्ष में फैसला सुनाया, जिनका रिकॉर्ड अब 104-2-2 (2 नो कॉन्टेस्ट) का हो गया है।

Giorgio Petrosyan Davit Kiria FISTS OF FURY 1920X1280 51.jpg

इस जीत के बाद महान किकबॉक्सर की ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच में जगह लगभग तय हो गई है।

ये भी पढ़ें: ONE: FISTS OF FURY – रिजल्ट्स और हाइलाइट्स, एनाहाचि vs सुपरलैक

किकबॉक्सिंग में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty