5 कारणों से आपको 15 अक्टूबर को ONE: FIRST STRIKE जरूर देखना चाहिए

Giorgio Petrosyan Defeats Samy Sana At ONE CENTURY PART IIDUX 1331 768x512

स्टैंड-अप आर्ट्स के फैंस को बड़ा तोहफा मिलने वाला है क्योंकि ONE: FIRST STRIKE में किकबॉक्सिंग की दुनिया के कई बेस्ट एथलीट्स फाइट करते हुए नजर आएंगे।

शुक्रवार, 15 अक्टूबर को मुकाबलों में जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा, बाउट्स में बहुत कुछ दांव पर लगा होगा इसलिए सभी फाइटर्स जीत के लिए अपनी पूरी ताकत झोंकने वाले हैं।

यहां जानिए उन 5 कारणों के बारे में कि क्यों आपको ONE: FIRST STRIKE बिल्कुल मिस नहीं करना चाहिए।

#1 मेन इवेंट में होगा फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच

कॉम्बैट खेलों में कई बड़े स्टार्स से भरे डिविजन को अपना सबसे पहला वर्ल्ड चैंपियन मिलने वाला है क्योंकि इसी इवेंट में जियोर्जियो “द डॉक्टर” पेट्रोसियन और सुपरबोन सबसे पहले ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच में आमने-सामने होंगे।

पेट्रोसियन ONE Super Series में आने के बाद अभी तक 7 मैचों में अपराजित हैं। उन्होंने 2019 ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड ग्रां प्री को जीता और अब उनका लक्ष्य वर्ल्ड टाइटल को जीतना है।

सिटीचाई “किलर किड” सिटसोंगपीनोंग के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज करने के बाद सुपरबोन को भरोसा है कि वो पेट्रोसियन के मोमेंटम को बिगाड़ सकते हैं।

थाई स्टार ने कहा है कि वो “द डॉक्टर” के खिलाफ फ्रंट-फुट पर रहकर अटैक की रणनीति अपनाएंगे, लेकिन अर्मेनियाई-इटालियन एथलीट को बहुत कम मौकों पर संघर्ष करते देखा गया है।

सुपरबोन की खतरनाक किक्स और आक्रामक गेम किक्स पेट्रोसियन के दमदार पंच और उनके फाइटिंग के ज्ञान की कड़ी परीक्षा लेने वाला है।

5 राउंड्स तक दोनों के बीच जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा, जिसमें वर्ल्ड चैंपियनशिप बेल्ट दांव पर लगी होगी।

#2 सबसे बड़े किकबॉक्सिंग टूर्नामेंट की शुरुआत होगी

मेन इवेंट से पहले ग्लोबल फैन बेस को किकबॉक्सिंग टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल मैच देखने को मिलेंगे।

दूसरी ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड ग्रां प्री की शुरुआत ONE: FIRST STRIKE से हो रही है, जिसमें सिल्वर बेल्ट जीतने के लिए 8 बेहतरीन फाइटर्स के बीच भिड़ंत होगी।

ग्रां प्री के पहले पार्ट में कई ऐतिहासिक मुकाबले देखे गए और इस बार ग्रां प्री में पहले से भी ज्यादा जबरदस्त एक्शन देखे जाने की उम्मीद होगी।

सभी उम्मीदवार वर्ल्ड चैंपियन रहे हैं और सभी एथलीट्स अपनी शानदार स्किल्स और ताकत की मदद से जीत दर्ज करना चाहेंगे।

क्वार्टरफाइनल राउंड में मरात ग्रिगोरियन vs एंडी “सावर पावर” सावर, सिटीचाई vs टायफुन “टरबाइन” ओज़्कान, सैमी “AK47” सना vs चिंगिज़ “चिंगा” अलाज़ोव और एनरिको “द हरिकेन” केह्ल vs डेविट कीरिया होंगे।

सभी 8 एथलीट्स की नजरें मेन इवेंट पर भी होंगी क्योंकि टूर्नामेंट के विजेता को 2022 में वर्ल्ड टाइटल शॉट मिलेगा।



#3 क्या सावर को रिटायर कर पाएंगे ग्रिगोरियन?

ग्रिगोरियन को दुनिया का बेस्ट पाउंड-फोर-पाउंड स्ट्राइकर कहा जाता है और इसी मोमेंटम को साथ लिए वो लैजेंड एथलीट सावर से भिड़ने को तैयार हैं।

दोनों फाइटर्स अपने-अपने करियर के अलग दौर से गुजर रहे हैं। अर्मेनियाई-बेल्जियन स्टार अभी अपनी विरासत को बनाने की कोशिश कर रहे हैं, वहीं “सावर पावर” चाहते हैं कि वो रिटायर होने से पहले एक बार फिर इस खेल के टॉप पर पहुंचे।

सावर ने पिछले मैच में “बैम्बू स्वॉर्ड” झांग चुन्यू को हराकर जीत की लय वापस पाई थी और अभी अच्छी फॉर्म में नजर आ रहे हैं, लेकिन अब ग्रिगोरियन उन्हें हराकर खुद महान एथलीट का दर्जा प्राप्त करना चाहते हैं।

डच स्टार को Hemmers Gym के स्टार की नॉकआउट पावर से सावधान रहना होगा और ऐसा करने में उनका अनुभव मददगार साबित होगा।

क्या सावर साबित कर पाएंगे कि वो अभी भी टॉप पर पहुंचने में सक्षम हैं या फिर ग्रिगोरियन उन्हें रिटायरमेंट के करीब पहुंचा देंगे?

#4 अंततः सिटीचाई Vs. ओज़्कान मैच होने वाला है

Pictures from the Muay Thai dream match between Sitthichai and Tawanchai at ONE: BATTLEGROUND III

ONE: BATTLEGROUND में चोट के कारण सिटीचाई के खिलाफ मैच से नाम वापस लेने के बाद ओज़्कान काफी निराश थे। मगर “किलर किड” ने इस दौरान मॉय थाई में जाकर तवनचाई पीके.साइन्चे मॉयथाईजिम को हराकर साबित किया कि वो टॉप लेवल के फाइटर हैं।

मगर “टरबाइन” से पार पाना उनके लिए आसान नहीं होगा।

डच-टर्किश एथलीट दूर रहकर नहीं बल्कि फ्रंट-फुट पर रहकर अटैक करने में विश्वास रखते हैं। अपने इसी आक्रामक स्टाइल की मदद से वो 8 बार के मॉय थाई और किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन के लिए मुश्किल खड़ी कर सकते हैं।

सिटीचाई इस तरह की चुनौतियों से वाकिफ हैं और उन्हें अपने लॉन्ग-रेंज गेम और जबरदस्त काउंटर्स की मदद से अपने विरोधियों पर बढ़त बनाने में महारत हासिल है।

इस मुकाबले में जिसे भी जीत मिलेगी, उसे टूर्नामेंट में जीत का प्रबल दावेदार माना जाएगा।

#5 हेवीवेट स्टार ओपाचिच की वापसी

सभी की नजरें फेदरवेट एथलीट्स पर टिकी होंगी, लेकिन शो की शुरुआत एक धमाकेदार हेवीवेट बाउट से होगी।

राडे ओपाचिच और पैट्रिक “बिग स्विस” श्मिड के मैच को इस साल की शुरुआत में रद्द कर दिया गया था, लेकिन अब दोनों एक-दूसरे के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने के लिए कमर कस चुके हैं।

ओपाचिच ONE Super Series में अभी तक लगातार 2 मैचों को नॉकआउट से जीत चुके हैं और वो अपने शानदार मोमेंटम को जारी रखते हुए ONE हेवीवेट वर्ल्ड टाइटल शॉट के करीब पहुंचना चाहते हैं।

श्मिड जानते हैं कि उनके प्रतिद्वंदी इस किकबॉक्सिंग बाउट में जीत दर्ज कर ग्लोबल फैन बेस का ध्यान अपनी ओर खींचना चाहेंगे।

यही सबसे बड़ा कारण है कि आपको इस मैच को मिस नहीं करना चाहिए।

ये भी पढ़ें: सिटीचाई vs ओज़्कान: ग्रां प्री के क्वार्टरफाइनल में जीत के 4 तरीके

किकबॉक्सिंग में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty