ONE के स्टार्स ने पेट्रोसियन Vs. सुपरबोन वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच पर अपनी राय दी

Giorgi Petrosyan Superbon 1920X1280 Faceoffs 768x512

आखिरकार अब इंतज़ार की घड़ियां खत्म हुईं।

साढ़े तीन साल के इंतज़ार के बाद शुक्रवार, 15 अक्टूबर को ONE Super Series फेदरवेट किकबॉक्सिंग डिविजन को अपना पहला वर्ल्ड चैंपियन मिल जाएगा।

ONE: FIRST STRIKE में जियोर्जियो “द डॉक्टर” पेट्रोसियन और #2 रैंक के कंटेंडर सुपरबोन के बीच पहला ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच होगा।

पेट्रोसियन को इतिहास का सबसे महान किकबॉक्सर कहा जाता है और अभी तक उनका रिकॉर्ड 104-2-2 (2 नो कॉन्टेस्ट) का है। अभी तक सर्कल में जो भी फाइटर उनके सामने आया, उसे हरा चुके हैं और 2019 में ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड ग्रां प्री चैंपियनशिप को भी जीता था।

अर्मेनियाई-इटालियन लैजेंड हमेशा फैंस की उम्मीदों पर खरे उतरते आए हैं, लेकिन थाई सुपरस्टार सुपरबोन का मानना है कि पेट्रोसियन उनसे बचने की कोशिश करते रहे हैं।

सुपरबोन का रिकॉर्ड 111-34 का है, पिछले साल ट्रायलॉजी बाउट में सिटीचाई “किलर किड” सिटसोंगपीनोंग को हराया था। वही बड़ी जीत उन्हें इस शुक्रवार को “द डॉक्टर” के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगी।

इस धमाकेदार मुकाबले से पहले ONE Championship के कई बड़े स्टार्स ने पेट्रोसियन vs सुपरबोन मैच पर अपनी राय दी है।

अर्जन “सिंह” भुल्लर 

Arjan Bhullar Brandon Vera ONE DANGAL 1920X1280 59

“इस इवेंट के लिए बहुत उत्साहित हूं। दुनिया के कुछ सबसे शानदार किकबॉक्सर्स और स्ट्राइकर्स कार्ड का हिस्सा हैं। जियोर्जियो बनाम पेट्रोसियन बहुत ही बेहतरीन मुकाबला होगा क्योंकि दोनों के पास गजब की स्किल्स हैं।

“मैं पेट्रोसियन को बहुत समय से देखता आ रहा हूं और सुपरबोन को भी देखा है। पेट्रोसियन बहुत ही सहज लगते हैं। मैं सुपरबोन को भी कम नहीं समझ रहा हूं। मुझे लगता है कि 51-49 से फाइट पेट्रोसियन के पक्ष में जाएगी।”

एलन “द पैंथर” गलानी

MMA heavyweight stars “Reug Reug” Oumar Kane and Alain Ngalani fight at ONE: UNBREAKABLE II

“इसकी भविष्यवाणी करना कठिन है, लेकिन मैं सुपरबोन को चुनूंगा। वो भी पेट्रोसियन की तरह एक संपन्न एथलीट हैं, लेकिन मेरे हिसाब से सुपरबोन के पास ज्यादा स्किल्स हैं इसलिए मैं उन्हें जीतते देखना चाहूंगा।”

रोडटंग “द आयरन मैन” जित्मुआंगनोन

Rodtang Jitmuangnon fights Tagir Khalilov at ONE: FISTS OF FURY

“ये एक धमाकेदार फाइट होगी और मैं भी इसे देखने को बेताब हूं। मैं सुपरबोन के जीतने की उम्मीद कर रहा हूं क्योंकि उनके पास स्पीड है, कई अलग तरह के मूव्स हैं और कई तरह से स्ट्राइकिंग कर सकते हैं। वहीं पेट्रोसियन के लेफ्ट पंच ज्यादा खतरनाक होते हैं।

“दोनों ही बहुत अच्छे फाइटर्स हैं। ये सर्कल में ही पता चल सकेगा कि दोनों किस तरह से फाइट को हैंडल करते हैं। अगर सुपरबोन ने पेट्रोसियन के पंचों के खिलाफ लापरवाही बरती तो उन्हें नॉकआउट भी होना पड़ सकता है। अगर पेट्रोसियन उन्हें नॉकआउट नहीं कर पाए तो पहले तीन राउंड्स में सुपरबोन अच्छी बढ़त प्राप्त कर चुके होंगे।

“मैं स्पष्ट रूप से नहीं कह सकता कि सुपरबोन ही जीतेंगे क्योंकि पेट्रोसियन के पंचों को नजरंदाज नहीं किया जा सकता। मगर मुझे सुपरबोन बेहतर फाइटर नजर आते हैं। अगर वो पेट्रोसियन के नॉकआउट पंच से बच पाए तो टाइटल उनकी कमर से बंधने वाला है।”

मरात ग्रिगोरियन

Marat Grigorian makes his entrance in the Singapore Indoor Stadium

“मेरे हिसाब से पेट्रोसियन को जीत मिलेगी। उनकी तकनीक बहुत शानदार है, मेरे हमवतन एथलीट और दोस्त भी हैं, इसलिए मैं उन्हें सपोर्ट करूंगा। मैंने सुपरबोन को नॉकआउट किया हुआ है इसलिए इस फाइट को देखने को उत्साहित हूं।”

पेटमोराकोट पेटयिंडी एकेडमी

ONE Featherweight Muay Thai World Champion Petchmorakot Petchyindee Academy

“पेट्रोसियन की अच्छी टाइमिंग से लगाई गईं स्ट्राइक्स बहुत खतरनाक होती हैं। मैंने उन स्ट्राइक्स के प्रभाव को झेला है इसलिए बता सकता हूं कि वो बहुत खतरनाक होती हैं। सुपरबोन की बॉडी स्ट्रॉन्ग है और उनके पास कई खतरनाक मूव्स हैं।

“मेरे हिसाब से दोनों स्थिति के हिसाब से मूव्स का इस्तेमाल करेंगे। विजेता की भविष्यवाणी करना कठिन है क्योंकि दोनों ही बेहतरीन फाइटर्स हैं। इसलिए देखते हैं क्या होता है।”

एनरिको “द हरिकेन” केह्ल

Enriko Kehl flicks his tongue out

“ये मुकाबला बेहद करीबी होगा और यादगार फाइट भी होगी। अगर सुपरबोन ने पेट्रोसियन को दोनों हाथों को इस्तेमाल करने का मौका दिया तो उनके लिए बच पाना मुश्किल हो जाएगा। वो थाई बॉक्सर हैं, किक्स बहुत प्रभावशाली हैं, लेकिन पेट्रोसियन अपने गेम पर अमल करने में सफल रहे तो जीत उन्हें ही मिलेगी।”

सैम-ए गैयानघादाओ

Pictures from the ONE Muay Thai Strawweight World Title fight between Sam-A and Prajanchai

“हम सभी जानते हैं कि पेट्रोसियन महान किकबॉक्सर हैं। दूसरी ओर सुपरबोन एक अच्छे मॉय थाई फाइटर हैं और काफी अनुभव भी हासिल है। पेट्रोसियन के पंच उन्हें खतरनाक एथलीट बनाते हैं और किसी भी क्षण फाइट को फिनिश कर सकते हैं। उनका स्टांस और स्ट्राइक्स भी शानदार होती हैं।

“सुपरबोन मॉय थाई में बहुत अच्छे हैं। मैं थाइलैंड से हूं और सच कहूं तो मैं सुपरबोन को जीतते देखना चाहूंगा। मेरे हिसाब से वो लॉन्ग-रेंज स्ट्राइक्स के जरिए बढ़त बनाएंगे और जीत प्राप्त करेंगे।”

राडे ओपाचिच

Serbian kickboxer Rade Opacic Enters The Arena

“मेरे हिसाब से पेट्रोसियन को स्कोरकार्ड्स में जीत मिलेगी। वो सब्र से काम लेकर जीत दर्ज करेंगे।”

तवनचाई पीके.साइन्चे मॉयथाईजिम

Pictures from the Muay Thai dream match between Sitthichai and Tawanchai at ONE: BATTLEGROUND III

“मेरे हिसाब से पेट्रोसियन एक अच्छे फाइटर हैं, उनके पंच खतरनाक हैं और इस खेल का बहुत ज्ञान है। दूसरी ओर सुपरबोन के पंचिंग कॉम्बिनेशन और किक्स काफी प्रभावशाली होती हैं। मैं थाईलैंड से हूं इसलिए सुपरबोन को चीयर करूंगा।

“पेट्रोसियन महान फाइटर हैं, लेकिन मेरे हिसाब से सुपरबोन उनपर भारी पड़ेंगे और मैं उन्हें ही चैंपियन बनते देखना चाहता हूं। ये एक दिलचस्प फाइट होगी और इसे देखने के लिए उत्साहित हूं।”

सैमी “AK47” सना

Exclusive photos from Russian fighter Jamal Yusupov and French star Samy Sana’s Muay Thai fight at ONE: COLLISION COURSE II on 25 December

“ये एक बेहद करीबी फाइट होगी, जहां 2 अलग स्टाइल्स वाले फाइटर्स आमने-सामने होंगे, लेकिन मैं जियोर्जियो का पक्ष लेना चाहूंगा।”

डेविट कीरिया

Giorgio Petrosyan fights Davit Kiria at ONE: FISTS OF FURY

“मैं कई वजहों से इस फाइट को लेकर उत्साहित हूं। भविष्यवाणी करना कठिन है, लेकिन मेरे हिसाब से पेट्रोसियन को जीत मिलेगी। उनकी तकनीकी बेहतरीन है और चतुराई से काम लेते हैं, लेकिन मैं ऐसा ही सुपरबोन के लिए नहीं कह सकता।”

गुरदर्शन “सेंट लॉयन” मंगत

MMA fighter Gurdarshan Mangat enters the Singapore Indoor Stadium

“जियोर्जियो की फाइट को लेकर बहुत ही ज्यादा उत्साहित हूं। वो मेरे सबसे पसंदीदा किकबॉक्सर्स में से एक हैं। मेरे फाइटिंग करियर की एक बड़ी उपलब्धि ONE Championship में उनके साथ कार्ड शेयर करना रही है।

“मेरे हिसाब से जियोर्जियो इस मैच में विजेता होंगे और ये फैंस के लिए बहुत ही यादगार मैच होने वाला है। मुझे लगता है कि फाइट आखिरी राउंड तक चलेगी, लेकिन मुझे फर्क नहीं पड़ेगा अगर फाइट अंत तक चले क्योंकि हमें काफी तगड़ा एक्शन देखने को मिलने वाला है।”

ये भी पढ़ें: ONE: FIRST STRIKE में स्टार्स के लिए क्या-क्या चीजें दांव पर लगी होंगी

किकबॉक्सिंग में और

Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty
Split screen of heavyweight MMA fighters Shamil Erdogan and Paul Elliott
Regian Eersel and George Jarvis face off ahead of The Inner Circle 33
Shamil Erdogan lands a punch on Aung La N Sang at ONE 168.
Regian Eersel and George Jarvis touch gloves before the action gets underway at ONE Fight Night 34
Duangdawnoi Looksaikongdin makes her walks before she faces Kim Townsend at ONE Friday Fights 128
Regian Eersel George Jarvis 1200X800
Superlek celebrates his win against Takeru Segawa at ONE 165.
Jonathan Haggerty celebrates his World Title win over Yuki Yoza at ONE SAMURAI 1.
Panpayak Jitmuangnon and Lamnamoonlek Torfunfarm face off ahead of The Inner Circle 32
Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35