विराचाई के खिलाफ मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स डेब्यू मैच में फैबियो पिंका का जीत का दावा

Multiple-time Muay Thai World Champion Fabio Pinca

कई बार के मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन फैबियो पिंका को दुनिया के सबसे बेहतरीन स्टैंड-अप फाइटर्स में से एक माना जाता है। अब उन्हें अपनी स्किल्स को मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में परखने का मौका मिलने जा रहा है।

फ्रेंच स्टार शुक्रवार, 21 अगस्त को थाईलैंक के बैंकॉक में होने वाले ONE: NO SURRENDER III में शेनन “वनशिन” विराचाई के खिलाफ मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स डेब्यू करने जा रहे हैं।

इस नए खेल में अगले चैलेंज के लिए 36 वर्षीय स्टार काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।

उन्होंने कहा, “मैंने विराचाई की फाइट्स देखी हैं। वो काफी अच्छे हैं और मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स डेब्यू में उनका सामना करने को लेकर काफी उत्साहित हूं।”

दरअसल, ये ग्लोबल स्टेज पर पिंका का दूसरा मुकाबला होगा।

फ्रांसीसी स्टार ने अप्रैल 2018 में ONE Super Series में मॉय थाई एथलीट के रूप में डेब्यू किया था। तब उनका सामना ONE: HEROES OF HONOR में भविष्य के ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन नोंग-ओ गैयानघादाओ से हुआ था। हालांकि, उन्हें सर्वसम्मत निर्णय से हार का मुंह देखना पड़ा था।

पिंका ने उसके बाद मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स पर अपना ध्यान लगाने से पहले ONE के बाहर नॉकआउट के जरिए एक बेहतरीन जीत हासिल की। ल्योन निवासी एथलीट ने इस बदलाव का पूरा आनंद लिया है।

36 वर्षीय स्टार ने बताया, “मैं पहले की तरह कड़ी ट्रेनिंग कर रहा हूं लेकिन नए नियमों की वजह से थोड़ी अलग तरह से। मैंने अपने ग्राउंड गेम पर काफी काम किया है और मुझे इसमें बहुत मजा आया है।”



विराचाई के लिए ग्राउंड गेम और कॉम्बैट स्पोर्ट्स की दूसरी चीज़ें कोई नई बात नहीं है।

“वनशिन” ग्लोबल स्टेज पर अमीर खान, पूर्व ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन शिन्या “टोबीकन जुडन” एओकी और पूर्व ONE फेदरवेट वर्ल्ड चैंपियन होनोरियो “द रॉक” बानारियो जैसे बड़े स्टार्स का सामना कर चुके हैं।

इसके अलावा उन्होंने 9 में से अपनी 7 जीत सबमिशन या नॉकआउट के जरिए हासिल की है और वो भी दूसरा राउंड खत्म होने से पहले।

हालांकि, उन्हें अपनी पिछली कुछ बाउट्स में कोई खास सफलता हासिल नहीं हुई है। फिर भी 31 वर्षीय थाई स्टार अपने फ्रेंच प्रतिद्वंदी के लिए कड़ी चुनौती पेश कर सकते हैं।

पिंका ने कहा, “वो एक अनुभवी मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स फाइटर हैं लेकिन मुझे फाइट्स का अनुभव ज्यादा है।”

Multiple-time Muay Thai World Champion Fabio Pinca

पिंका की बात में सच्चाई है।

फ्रांसीसी स्टार अभी तक 127 प्रोफेशनल बाउट्स का हिस्सा बन चुके हैं, जिसमें मॉय थाई और किकबॉक्सिंग दोनों में उनका रिकॉर्ड 99-24-4 है। इससे ज्यादा बड़ी बात ये है कि वो मेहदी “डायमंड हार्ट” ज़टूट, चार्ली “बॉय” पीटर्स और लियाम “हिटमैन” हैरिसन जैसे स्टार्स को मात दे चुके हैं।

मॉय थाई और किकबॉक्सिंग में अपने बेहतरीन करियर की वजह से पिंका मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स डेब्यू को लेकर काफी आश्वस्त नजर आ रहे हैं। उन्होंने पहले ही बता दिया है कि मैच का परिणाम किस तरह से निकलेगा।

उन्होंने कहा, “मेरा प्लान उन्हें उन्हीं के नियमों में हराना है। मैं मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स के सभी हथियार इस्तेमाल करने के लिए तैयार हूं। मुझे सर्वसम्मत निर्णय से जीत साफ नजर आ रही है।”

ये भी पढ़ें: ONE: NO SURRENDER II के बड़े विजेताओं का अब किन एथलीट्स से सामना हो सकता है

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.