ONE: NO SURRENDER II के बड़े विजेताओं का अब किन एथलीट्स से सामना हो सकता है

Mehdi-Zatout-Leo-Pinto-NS2

लगातार 3 हफ्तों में 3 इवेंट्स के आयोजन की ONE Championship ने 14 अगस्त को ONE: NO SURRENDER II के साथ शुरुआत की है और शो में धमाकेदार एक्शन देखने को मिला।

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में हुए शो में एक किकबॉक्सिंग मैच, 2 मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मुकाबले और 3 मॉय थाई मैच हुए और सभी के विजेताओं ने जीत हासिल कर अपने अगले मैच से पहले अच्छा मोमेंटम प्राप्त कर लिया है।

इसी बात को ध्यान में रखते हुए हम आपको बताने वाले हैं कि ONE: NO SURRENDER II के बड़े विजेताओं का अब किन एथलीट्स से सामना हो सकता है।

सैमापेच फेयरटेक्स

Muay Thai fighter Saemapetch Fairtex prays

उम्मीद के अनुसार ONE: NO SURRENDER II का मेन इवेंट एक्शन से भरपूर रहा। अंत में सैमापेच फेयरटेक्स का प्रदर्शन अपने पुराने प्रतिद्वंदी को हराने के लिए काफी साबित हुआ और इसी के साथ इस प्रतिद्वंदिता में उन्होंने 2-2 की बराबरी कर ली है।

25 वर्षीय स्टार ने 3 राउंड तक चले कड़े मुकाबले में रोडलैक पीके.साइन्चे मॉयथाईजिम का डटकर सामना किया और उनके काउंटर व दमदार लेफ्ट स्ट्राइक्स “द स्टील लोकोमोटिव” को खूब क्षति पहुंचा रहे थे।

अब Fairtex टीम के मेंबर ने ONE बेंटमवेट मॉय थाई टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया है और अब उन्हें अपने प्रतिद्वंदी का इंतज़ार है।

उनका प्रतिद्वंदी #1 कंटेंडर सांगमनी “द मिलियन डॉलर बेबी” क्लोंग सुआनप्लूरिज़ॉर्ट और #3 कंटेंडर “लेफ्ट मीटियोराइट”कुलबडम सोर. जोर. पिएक उथाई में से कोई एक होगा, जो दूसरे सेमीफाइनल में एक-दूसरे से भिड़ने वाले हैं।

दूसरे सेमीफाइनल में जीत चाहे किसी को भी मिले लेकिन फाइनल मैच वाकई में धमाकेदार साबित होने वाला है। क्योंकि कुलबडम और सांगमनी दोनों की स्किल्स शानदार हैं और सैमापेच की कड़ी परीक्षा ले सकते हैं।

साथ ही फाइनल में साउथपॉ (बाएं हाथ के एथलीट) एथलीट्स की जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी क्योंकि टूर्नामेंट में बचे तीनों स्टार्स साउथपॉ एथलीट हैं।



मेहदी ज़टूट

French-Algerian Muay Thai striker Mehdi Zatout

इस शुक्रवार मेहदी “डायमंड हार्ट” ज़टूट ने अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज की और शो के को-मेन इवेंट मैच में लियो पिंटो को हराया।

फ्रेंच-अल्जीरियाई स्ट्राइकर ने इस किकबॉक्सिंग कॉन्टेस्ट के दौरान अपना धैर्य नहीं खोया और पिंटो के पास उनके बॉक्सिंग कॉम्बिनेशंस का कोई जवाब मौजूद नहीं था।

ज़टूट को अब अच्छा मोमेंटम प्राप्त हो चुका है और उनका अगला मैच रैंकिंग्स में शामिल टॉप 5 एथलीट्स में से किसी एक से हो सकता है। संभव है कि उनका सामना अपने पुराने प्रतिद्वंदी लियाम “हिटमैन” हैरिसन से हो सकता है।

ब्रिटिश स्टार आक्रामक स्टाइल से अपने प्रतिद्वंदी पर दबाव बनाते हैं और फैंस का मनोरंजन करने में कभी कोई कसर नहीं छोड़ते।

वो ONE एथलीट रैंकिंग्स में #4 बेंटमवेट किकबॉक्सिंग कंटेंडर हैं और 8 बार के मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रह चुके हैं। यहां तक कि 6 साल पहले उन्होंने एक टाइटल मैच में ज़टूट को भी हराया हुआ है।

ये एक धमाकेदार मैच साबित हो सकता है और साथ ही “डायमंड हार्ट” के पास अपना बदला पूरा करने के साथ-साथ ONE एथलीट रैंकिंग्स में जगह बनाने का अच्छा मौका होगा।

फाहदी खालेद

Tunisian Muay Thai fighter Fahdi Khaled

फाहदी “द ग्लैडिएटर” खालेद ने ONE: NO SURRENDER II के शुरुआती मैच में धमाकेदार जीत दर्ज की।

ट्यूनीशियाई एथलीट ने फ्लाइवेट बाउट में अपनी स्किल्स का जबरदस्त प्रदर्शन कर ONE Super Series के स्टार हुआंग डिंग को मात दी। मैच के दौरान खालेद बेहतरीन फुटवर्क की मदद से अपने प्रतिद्वंदी को चकमा दे रहे थे और खतरनाक तरीके से एल्बोज लगाते हुए सर्वसम्मत निर्णय से जीत दर्ज की।

ऐसे कई एथलीट्स हैं जिनसे अब खालेद का सामना हो सकता है लेकिन पूर्व ONE फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन पेचडम “द बेबी शार्क” पेटयिंडी के खिलाफ उनका मैच दिलचस्प और धमाकेदार हो सकता है।

थाई एथलीट किसी भी एंगल से अटैक करने में सक्षम हैं लेकिन उन्होंने कई बार ये भी दर्शाया है कि वो बैकफुट पर रहकर भी शानदार मूव्स लगा सकते हैं, खासतौर पर उनकी लेफ्ट राउंडहाउस किक को किसी के लिए भी रोक पाना काफी मुश्किल होता है।

साथ ही “द बेबी शार्क” की मूवमेंट भी शानदार है, जो फाहदी खालेद के खिलाफ उनके मैच को आकर्षण का केंद्र बना सकती है।

ये भी पढ़ें: ONE: NO SURRENDER II – रिजल्ट्स और हाइलाइट्स, सैमापेच vs रोडलैक

मॉय थाई में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nong O Hama unleashes a kick at The Inner Circle 38 Open Workout
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Dedduanglek Torfunfarm slams a right that sleeps Mongkoldetlek Por Pim at ONE Friday Fights 174.
Rustam Yunusov lands a kick to the midsection against Suriyanlek Por Yenying at The Inner Circle 34.
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Suriyanlek Por Yenying readies himself to fight Mohamed Taoufyq at ONE Friday Fights 142