ONE: NO SURRENDER II की टॉप हाइलाइट्स

Saemapetch Fairtex Rodlek PK-Saenchai Muaythaigym NS2

शुक्रवार, 14 अगस्त को ONE: NO SURRENDER II में छह एक्शन से भरपूर मैच देखने को मिले। बैंकॉक, थाईलैंड में हुए इस इवेंट में ONE बेंटमवेट मॉय थाई टूर्नामेंट की भी शुरुआत हुई।

सारे एथलीट्स बेहतरीन तैयारी के साथ आए थे और उन्होंने अपने फैंस को कुछ अविस्मरणीय यादें दीं।

कुछ रोमांचक डेब्यू, नॉकआउट और खतरनाक प्रतिद्वंद्विता के साथ-साथ और भी कई शानदार पल देखने को मिले। आइए देखें थाईलैंड की राजधानी से बेहतरीन एक्शन की कुछ झलकियां।

#1 सैमापेच ने टूर्नामेंट फाइनल में जगह बनाई

Muay Thai fighter Saemapetch Fairtex goes for the punch

सैमापेच फेयरटेक्स अब केवल एक कदम दूर हैं नोंग-ओ गैयानघादाओ के साथ एक रीमैच के लिए, जहाँ वो उन्हें चैलेंज करेंगे ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल के लिए।

ONE: NO SURRENDER II में हुए ONE बेंटमवेट मॉय थाई टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में पूर्व वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर ने रोडलैक पीके.साइन्चे मॉयथाईजिम को बहुमत निर्णय से हराकर इस मौके को अपने नाम किया।

Fairtex टीम के प्रतिनिधि इस मुकाबले की शुरुआत से ही तेज नज़र आए और उन्होंने कई बेहतरीन कॉम्बिनेशन, चतुराई से भरे काउंटर और बाएं तरफ से ताकतवर शॉट्स से वार किया।

उन्होंने अपनी तीव्रता तीसरे और आखिर राउंड तक बरकरार रखी। बाएं हाथ के एथलीट ने अपनी बॉक्सिंग से सबको चौंकाने के साथ-साथ लेग किक्स और एल्बो से भी स्ट्राइक कर जजों पर अपनी छाप छोड़ी।

पूरे मैच में थाई एथलीट ने अच्छा कंट्रोल दिखाया और एक धमाकेदार जीत अपने नाम की। रोडलैक ने कहीं-कहीं पर शानदार प्रदर्शन किया लेकिन मैच का निर्णय सैमापेच के पक्ष में ही रहा।

#2 फुजिसावा ने ‘द स्माइलिंग असासिन’ को नॉकआउट किया 

Japanese fighter Akihiro Fujisawa punches Pongsiri Mitsatit

अकिहिरो “सुपरजैप” फुजिसावा ने मॉय थाई विशेषज्ञ पोंगसिरी “द स्माइलिंग असासिन” मिटसाटिट को उन्हीं के खेल में मात देकर इस मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स बाउट को अपने नाम किया।

अनुभवी जापानी एथलीट ने पहले राउंड से ही शानदार प्रदर्शन करना शुरू किया लेकिन उनके ताकतवर हुक्स की बदौलत ये मैच नियमित समय के पहले ही समाप्त हो गया।

पहले, “सुपरजैप” के एक करारे लेफ्ट हुक ने मिटसाटिट को जमीन पर गिराया। थाई एथलीट ने अपने प्रतिद्वंदी के ग्राउंड एंड पाउंड अटैक से खुद को तो बचा लिया लेकिन वो मुकाबले के रिज़ल्ट को बदलने में नाकाम रहे।

जब राउंड खत्म होने की कगार पर था, मिटसाटिट ने एक जोरदार क्रॉस से वार किया लेकिन फुजिसावा ने एक और लेफ्ट हुक मारकर “द स्माइलिंग असासिन” को पहले राउंड के 4:55 पर नॉकआउट कर दिया।

#3 योडकाइकेउ ने अपना ONE डेब्यू शानदार नॉकआउट से जीता

Mixed martial artist Yodkaikaew Fairtex knocks out John Shink with a left to the chin

अपने पहले ही मैच में योडकाइकेउ “Y2K” फेयरटेक्स ने जॉन शिंक को शानदार तरीक से नॉकआउट कर फ्लाइवेट डिवीज़न में अपना आगाज़ शानदार तरीके से करा दिया है।

दूसरे राउंड में पिछड़ने के बाद, “Y2K” ने ख़ुद को संभाला और अपनी ताकत दिखाई।

थाई एथलीट ने खूबसूरत लेफ्ट हैंड से सीधा वार किया, जिसने उनके प्रतिद्वंदी को रोप्स तक धकेल दिया। योडकाइकेउ को फिनिश की भनक लग गई थी और इससे पहले कि शिंक खुद को संभाल पाते, उन्होंने यूनाइटेड किंगडम के एथलीट पर अपना निशाना साधा।

“Y2K” ने एक खतरनाक अपरकट मारा, जो चूक गया लेकिन उनके अगले पंच – एक बायां हाथ का सीधा वार – प्रतिद्वंदी के सिर पर लगा। शिंक सीधे जमीन पर गिर गए और रेफरी को ये मैच दूसरे राउंड के 71 सेकंड में ही रोकना पड़ा।

ये भी पढ़ें: ONE: NO SURRENDER II – रिजल्ट्स और हाइलाइट्स, सैमापेच Vs. रोडलैक

विशेष कहानियाँ में और

Nong O Hama unleashes a kick at The Inner Circle 38 Open Workout
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Jonathan Haggerty
Tyson Harrison celebrates after beating Kendu Irving
Shamil Erdogan and Paul Elliot collide at ONE Fight Night 48
Regian Eersel (L) | George Jarvis (R)
Duangdawnoi Looksaikongdin makes her walks before she faces Kim Townsend at ONE Friday Fights 128
Rambolek Chor Ajalaboon (L) | Yod-IQ Or Pimolsri (R)
Seksan Or Kwanmuang battles rival Muangthai PK Saenchai at ONE Friday Fights 114
Yod IQ Or Pimolsri lands a straight right at The Inner Circle 30 open workout
Ubaid Hussain smashes Khusen Salomov with a hard left at ONE Friday Fights 105.