मेहदी ज़टूट ने एकतरफा अंदाज में लियो पिंटो को मात दी

Mehdi-Zatout-Leo-Pinto-NS2

शुक्रवार, 14 अगस्त को मेहदी “डायमंड हार्ट” ज़टूट ने बेहतरीन प्रदर्शन कर जीत दर्ज करने में सफलता पाई।

बैंकॉक में हुए ONE: NO SURRENDER II में 3 राउंड तक चले मुकाबले में फ्रेंच-अल्जीरियाई स्ट्राइकर ने अपने युवा प्रतिद्वंदी और फ्रेंच स्टार लियो पिंटो के खिलाफ सर्वसम्मत निर्णत से जीत हासिल की।

French-Algerian striker Mehdi Zatout kicks Leo Pinto in the face

शुरुआत से साफ देखा जा सकता था कि ज़टूट का पूरा ध्यान बॉक्सिंग स्किल्स की मदद से बढ़त बनाने पर है।

मैच की शुरुआत 36 वर्षीय एथलीट द्वारा पिंटो को लगे दमदार स्ट्रेट पंच से हुई और उसके बाद लय प्राप्त करने के लिए उन्होंने कॉम्बिनेशन भी लगाया।

पिंटो किक्स के सहारे मोमेंटम प्राप्त करना चाहते थे लेकिन “डायमंड हार्ट” की स्ट्राइकिंग को झेल पाना उनके लिए काफी कठिन हो रहा था। पहले राउंड में अधिकांश समय ज़टूट ने पंचिंग कॉम्बिनेशन लगाते हुए अपना दबदबा कायम रखा था।

Mehdi Zatout connects with a cross on Leo Pinto

दूसरे राउंड में भी कुछ खास बदलाव नहीं हुआ। पिंटो एक तरफ किक्स को लैंड करवा पाने में विफल हो रहे थे, वहीं दूसरी ओर ज़टूट आसानी से राइट हैंड लगा पा रहे थे। एक और कॉम्बिनेशन के बाद 26 वर्षीय स्टार फिर बैकफुट पर जाने को मजबूर हो गए थे।

दूसरा राउंड समाप्त होने वाला था और फ्रेंच एथलीट “डायमंड हार्ट” को रोप्स (रस्सियों) की तरफ धकेलने का प्रयास कर रहे थे लेकिन इस दौरान उन्हें दमदार राइट हैंड का स्वाद भी चखना पड़ा।

तीसरे राउंड में पिंटो आक्रामक रुख अपनाकर बढ़त हासिल करना चाहते थे लेकिन ज़टूट ने अनोखे अंदाज में उनके अटैक्स को रोका और निराश हो चुके अपने प्रतिद्वंदी पर दबाव बनाना जारी रखा।

हालांकि, इसी बीच युवा फ्रेंच स्टार ने आगे आकर मैच का रुख अपनी तरफ मोड़ने के लिए नॉकआउट का प्रयास किया लेकिन राउंड समाप्त होने तक ज़टूट ने बेहतरीन डिफेंसिव स्किल्स की मदद से खुद को बचाने में सफल रहे।

Mehdi Zatout gets his hand raised at ONE: NO SURRENDER II

ये ज़टूट की ONE Super Series में दूसरी जीत रही और उनका रिकॉर्ड अब 77-39-1 हो गया है।

ये भी पढ़ें: ONE: NO SURRENDER – रिजल्ट्स और हाइलाइट्स, रोडलैक vs सैमापेच

किकबॉक्सिंग में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34