सांगमनी को नॉकआउट करने का प्लान तैयार कर चुके हैं कुलबडम

Muay Thai fighter Kulabdam Sor Jor. Piek Uthai beats Bobo Sacko

कुलबडम “लेफ्ट मीटियोराइट” सोर. जोर. पिएक उथाई ONE Championship में एक बड़े मिशन पर निकल पड़े हैं।

थाई एथलीट ने कहा है, “मैंने ONE Championship में अपने लिए ये लक्ष्य तैयार किया है कि एक दिन मुझे चैंपियन बनना है।”

अपने लक्ष्य की तरफ वो अगला बड़ा कदम 21 अगस्त को उठाने वाले हैं, क्योंकि इसी दिन उनका सामना थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में होने वाले ONE: NO SURRENDER III में अपने हमवतन एथलीट सांगमनी “द मिलियन डॉलर बेबी” क्लोंग सुआनप्लूरिज़ॉर्ट से होगा।

इनकी ये भिड़ंत ONE बेंटमवेट मॉय थाई टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल मैच होगा और इसका विजेता फाइनल में सैमापेच फेयरटेक्स का सामना करेगा। वहीं, इस टूर्नामेंट के विजेता को नोंग-ओ गैयानघादाओ के खिलाफ ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल मैच मिलने वाला है।

कुलबडम 2 बार के Lumpinee Stadium मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रह चुके हैं और उनका प्रोफेशनल रिकॉर्ड 61-10-5 का है। पिछले साल सितंबर में अपने ONE डेब्यू मैच में उन्होंने #2 रैंक के बेंटमवेट मॉय थाई कंटेंडर बोबो “द पैंथर” साको को हराकर अपने ONE Championship के सफर की शानदार शुरुआत की थी।

एक कड़े प्रतिद्वंदी के खिलाफ मैच मिलने के बाद भी “लेफ्ट मीटियोराइट” अपने गेम प्लान पर टिके रहे थे।

21 वर्षीय स्टार एथलीट ने कहा, “आक्रामक फाइटिंग स्टाइल के कारण ही मुझे जीत मिली। मैं फ्रंटफुट पर रहकर अपने प्रतिद्वंदी पर दबाव बनाता हूं, पैरों पर किक्स लगाता हूं और साथ में पंच भी लगाता हूं। मेरा स्टाइल काफी जोखिम भरा है।”

ये रणनीति वियतनाम में हुए इवेंट में उनके लिए कारगर भी साबित हुई। कुलबडम ने फ्रेंच सुपरस्टार के पैरों को खूब क्षति पहुंचाई, अपने ट्रेडमार्क लेफ्ट हैंड्स लगाते हुए उन्होंने मैच के बीच में रेफरी को काउंट करने के लिए भी मजबूर किया था। उसके बाद उन्होंने बेहतरीन अंदाज में बॉक्सिंग कॉम्बिनेशन लगाए और सर्वसम्मत निर्णय से जीत दर्ज की।



अब उनका सामना डिविजन के टॉप रैंक कंटेंडर सांगमनी से होने वाला है, एक ऐसा मैच जिसके लिए वो उत्साहित भी महसूस कर रहे हैं तो डरे हुए भी महसूस कर रहे हैं।

कुलबडम ने कहा, “सांगमनी की स्किल्स बेहतरीन हैं और उनका फाइटिंग स्टाइल भी शानदार है।”

“सांगमनी के सबसे खतरनाक हथियार उनके लेफ्ट फुट और एल्बोज हैं। उनके ये मूव्स काफी खतरनाक साबित हो सकते हैं और इन्हीं के कारण मैं थोड़ा परेशान हूं लेकिन साथ ही मैं इतने टैलेंटेड एथलीट्स के खिलाफ मैच के लिए बहुत उत्साहित भी महसूस कर रहा हूं।”

इस बात में कोई संदेह नहीं कि Sathian Muay Thai टीम के मेंबर की स्किल्स शानदार हैं। उनकी अनोखी डिफेंसिव स्किल्स, बेहतरीन तकनीक और बाईं ओर से अटैक कर सकने की क्षमता ने ही उन्हें 7 बार मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन बनाया है और यही उनके 182-27-5 के शानदार रिकॉर्ड का भी कारण है।

ग्लोबल स्टेज पर डेब्यू के बाद से ही वो अपनी इन स्किल्स से सभी के लिए आकर्षण का केंद्र बने रहे हैं। यहां उनका रिकॉर्ड 2-0 का है और फ्रेंच-मोरक्कन स्ट्राइकर अज़ीज़ हलाली और जापानी स्टार केंटा यमाडा के खिलाफ जीत दर्ज कर चुके हैं।

Muay Thai fighter Kulabdam rocks Bobo Sacko

इस बात को नकारा नहीं जा सकता कि कुलबडम के सामने एक कड़ी चुनौती खड़ी है लेकिन उन्हें अपनी स्किल्स पर भी पूरा भरोसा है, खासतौर पर अपनी बॉक्सिंग स्किल्स पर, जिनकी मदद से वो इस शुक्रवार जीत हासिल कर सकते हैं।

उन्हें ये भी लगता है कि इस शुक्रवार होने वाला मैच अधिक लंबा नहीं चलने वाला।

कुलबडम ONE: NO SURRENDER III में रिंग में उतरने वाले 7 मार्शल आर्ट्स वर्ल्ड चैंपियंस में से एक हैं और उन्होंने कहा, “मुझे अपने पंचों की ताकत पर भरोसा है। अगर मेरे पंच सटीक निशाने पर लैंड हो पाए तो जरूर उन्हें फिनिश कर सकूंगा।”

अगर ऐसा हुआ तो “लेफ्ट मीटियोराइट” ONE बेंटमवेट मॉय थाई टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश करने के साथ-साथ अपने लक्ष्य के एक कदम करीब भी पहुंच जाएंगे।

उन्होंने कहा, “अगर मैं सांगमनी को हराकर इस मैच को जीतने में सफल रहा तो संभवत ही मेरा भविष्य उज्जवल रहने वाला है। संभव है कि मुझे चैंपियन को चुनौती देने का भी अवसर मिले।”

ये भी पढ़ें: ONE: NO SURRENDER III का प्रसारण कैसे देखें

न्यूज़ में और

Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5