3 मुकाबले जो ONE Friday Fights 58: Superbon Vs. Grigorian II को यादगार बना सकते हैं

Nong O Hama Nico Carrillo ONE Friday Fights 46 7 scaled

दो बहुप्रतीक्षित वर्ल्ड टाइटल मुकाबलों के साथ ONE Friday Fights 58: Superbon vs. Grigorian II निश्चित रूप से दुनिया भर के स्ट्राइकिंग फैंस का ध्यान आकर्षित करेगा।

इस शुक्रवार, 5 अप्रैल को बैंकॉक के प्रतिष्ठित लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में एशियाई प्राइमटाइम में प्रसारित होने वाला ये कार्ड ONE Friday Fights इवेंट सीरीज के अब तक के सबसे शानदार शो में से एक होगा।

मेन और को-मेन इवेंट में ब्लॉकबस्टर मैचों के समेत 11 फाइट्स की इस लाइन-अप में कई दिलचस्प मुकाबले भी शामिल हैं।

आइए एक नजर डालते हैं 3 ऐसी बाउट्स पर, जो ONE Friday Fights 58 को यादगार बना देंगी।

#1 नोंग-ओ Vs. कुलबडम

अपने ONE करियर की शुरुआत में लगातार 10 जीत हासिल करने वाले पूर्व ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन नोंग-ओ हामा अपने पिछले दो मुकाबले हारने के बाद इस मैच में कदम रखेंगे।

थाईलैंड और दुनिया भर में प्रशंसकों के फेवरेट 37 वर्षीय दिग्गज ने रिटायरमेंट की चर्चा को खारिज कर दिया है और ये स्पष्ट कर दिया है कि वो एक बार फिर से डिविजनल ताज हासिल करने की योजना बना रहे हैं।

जीत की पटरी पर वापस आने के लिए उन्हें उभरते हुए नॉकआउट आर्टिस्ट “लेफ्ट मीटियोराइट” कुलबडम सोर जोर पिएक उथाई से पार पाना होगा, जिन्होंने अपने पिछले तीन मुकाबले पहले राउंड में स्टॉपेज द्वारा जीते हैं, जिसकी बदौलत उन्हें मॉय थाई के सबसे सम्मानित सितारों में से एक का सामना करने का अवसर मिला है।

उनकी ताकतवर पंचिंग पावर को देखते हुए कुलबडम के पास पूर्व चैंपियन को नॉकआउट करने के सभी साधन मौजूद हैं, लेकिन अब करो या मरो की स्थिति में नोंग-ओ वापसी करने के लिए पहले से कहीं अधिक प्रेरित हैं।

#2 कोमपेट Vs. कोंगचाई II

पिछले सितंबर में ONE Friday Fights 32 के मेन इवेंट में कोमपेट फेयरटेक्स ने अपने करियर की सबसे प्रभावशाली जीत में से एक अर्जित की थी, जब उन्होंने पूर्व Rajadamnern Stadium मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन कोंगचाई चानेडोनमुएंग पर जजों के निर्णय से एक रोमांचक जीत हासिल की।

तीन राउंड के उस मुकाबले में शुरुआत से अंत तक दिल दहला देने वाला एक्शन देखने को मिला, जिसमें दोनों युवा एथलीट्स ने कुछ ऐसे क्षण बनाए जिसने बैंकॉक के दर्शकों को अपने पैरों पर खड़ा कर दिया।

https://www.instagram.com/p/Cw8E4VFJqw-/

दोनों थाई स्टार्स अब 126-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मुकाबले में वापस भिड़ने के लिए तैयार हैं, जिसमें एक बार फिर से एक घमासान होने की संभावना है।

फाइट के प्रति निडर दृष्टिकोण रखने वाले एक कुशल तकनीशियन कोंगचाई निस्संदेह अपने ONE करियर की एकमात्र हार का बदला लेने के लिए भूखे हैं।

तो वहीं कोमपेट किसी भी तरह के संदेह को दूर करने के मिशन पर हैं कि वो बेहतर फाइटर हैं और एक उभरते सितारे के रूप में ग्लोबल स्टेज पर अपनी स्थिति को मजबूत करने के लिए तैयार हैं।

https://www.instagram.com/p/Cu9twowpVc9/

#3 झांग पेइमियान Vs. अलिफ सोर डेचापैन

दो प्रभावशाली स्ट्राइकर एक महत्वपूर्ण स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता में भिड़ने के लिए तैयार हैं, जहां पूर्व ONE वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर “फाइटिंग रूस्टर” झांग पेइमियान थाई-मलेशियाई सनसनी अलिफ सोर डेचापैन का सामना करेंगे।

महज 20 साल की उम्र में झांग पहले से ही एक विश्व प्रसिद्ध किकबॉक्सर हैं, जो अपनी विस्फोटक शैली, खतरनाक फिनिशिंग प्रवृत्ति और सहनशीलता से लैस हैं।

उनकी फैंस को प्रभावित करने वाली शैली की अलिफ के सामने परीक्षा होगी।

21 वर्षीय स्ट्राइकर ने ONE Friday Fights में अपने चार मैचों में शानदार प्रदर्शन किया है, जिसमें उन्होंने शानदार नॉकआउट्स की तिकड़ी के साथ 4-0 का शानदार रिकॉर्ड बनाया है और साथ ही छह अंकों की राशि का कॉन्ट्रैक्ट भी अर्जित किया है।

सीधे शब्दों में कहें तो, जब ये दोनों निडर एथलीट्स रिंग में प्रवेश करेंगे तो जजों की संभवतः आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

https://www.instagram.com/p/Cziz-zCJblH/

किकबॉक्सिंग में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34