जोनाथन डी बैला वर्ल्ड टाइटल गंवाने के बाद एक बार फिर से प्राजनचाई के खिलाफ पूरी तरह से तैयार

Jonathan Di Bella Danial Williams ONE Fight Night 15 73 scaled

अप्रैल महीने में हुए ONE Friday Fights 58 में अपने ONE स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल को गंवाने के बाद जोनाथन डी बैला इसे पाने के लिए पूरे जोश में हैं।

28 जून को इटालियन-कनाडाई स्टार की प्राजनचाई पीके साइन्चाई के साथ बहुप्रतीक्षित फाइट ONE Friday Fights 68 में देखने को मिलेगी और वो मौजूदा ONE स्ट्रॉवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन से भिड़ने के लिए तैयार हैं।

अपनी तय बाउट से पहले डी बैला बीमार होने की वजह से हाइड्रेशन टेस्ट पास नहीं कर पाए और उन्होंने रात अस्पताल में बिताई, जिस वजह से वो इवेंट में हिस्सा नहीं ले पाए।

अब पूरी तरह से ठीक होने के बाद वो थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में प्राजनचाई का सामना करेंगे।

डी बैला ने उस पूरे घटनाक्रम के बारे में बताया:

“मैं फेसऑफ के लिए इसलिए गया था क्योंकि मुझे लगा था कि फाइट होगी। मैं हॉस्पिटल गया और सोचा कि वो मुझे कुछ ऐसा दे देंगे, जिससे मैं ठीक हो पाऊं। फेसऑफ के दौरान मुझे उल्टी आने को हो रही थी। मैंने खुद से कहा, ‘उन पर उल्टी मत कर देना। वरना ये चीज वायरल हो जाएगी।’

“तो हम हॉस्पिटल गए और उन्होंने मुझे ग्लूकोज चढ़ा दी। मैं अगले दिन अपने होटल के कमरे में उठा। मुझे नहीं पता कि क्या हुआ। मैं उस समय भी अच्छा महसूस नहीं कर रहा था। लेकिन फिर मुझे अहसास हुआ कि मैंने अपनी बेल्ट गंवा दी है और मैं यकीन नहीं कर पा रहा था। जैसे ही मुझे पता चला, ये बहुत दिल तोड़ने वाला था।”

अब वो मौजूदा चैंपियन नहीं हैं और प्राजनचाई दो खेलों में खिताब हासिल करने का प्रयास करेंगे, ऐसे में डी बैला पहले से कहीं अधिक जोश में हैं।

अपने 12-0 के प्रोफेशनल किकबॉक्सिंग रिकॉर्ड के बावजूद मॉन्ट्रियाल निवासी को लगता है कि अब नतीजे की अहमियत बढ़ गई है।

उन्होंने कहा:

“मेरी मानसिकता चैंपियन वाली है, लेकिन अब मैं अंडरडॉग हूं। इस वजह में मेरा फोकस पहले से कहीं अधिक है। मैं हर फाइट को जीतना चाहता हूं, लेकिन अब मेरे पास बेल्ट नहीं हैं। मैं इसे अपने परिवार के लिए वापस लाना चाहता हूं। यही मेरे लिए प्रेरणा है।

“उनके परिवार, लोगों और होमटाउन में फाइटिंग करना ऐसा ही होगा जैसे रॉकी vs. ड्रैगो की कहानी। मैं वहां रॉकी वाला मानसिकता के साथ जाकर अपनी बेल्ट वापस लूंगा।”

डी बैला ने प्राजनचाई के खिलाफ जीत की भविष्यवाणी की

प्राजनचाई पीके साइन्चाई जैसे अनुभवी और प्रतिभाशाली प्रतिद्वंदी का सामना करना कोई आसान काम नहीं होता, लेकिन 28 जून को होने वाले मुकाबले के लिए जोनाथन डी बैला का मानना है कि ये शानदार मैच होगा।

दोनों ही बहुत अच्छे स्ट्राइकर्स हैं और मैच कई बार एक दूसरे के पक्ष में आता-जाता दिख सकता है। डी बैला का मानना है कि बैंकॉक में होने वाले मुकाबले में कुछ भी हो सकता है:

“मेरा मानना है कि जो भी फाइट में अपनी बुद्धिमता का इस्तेमाल करेगा, जीत उसकी होगी। फैंस को एक तकनीकी मैच की उम्मीद करनी चाहिए।

“लेकिन ये तकनीकी या फिर एक जबरदस्त घमासान हो सकता है। ये इस बात पर निर्भर करेगा कि वो फाइट के लिए कैसे आते हैं और मैं कैसे। लेकिन उन्हें एक अच्छी फाइट की उम्मीद करनी चाहिए।”

डी बैला को प्राजनचाई से भिड़ने के लिए तैयारी में दो महीने ज्यादा समय मिला है।

उन्होंने समय का इस्तेमाल अपनी रणनीति को अच्छा करने पर किया है और वो काम खत्म करने को लेकर आश्वस्त हैं।

पूर्व डिविजनल किंग ने बताया:

“परिस्थितियां बदलीं, लेकिन मैं उनके लिए तैयार और अप्रैल में फाइट करने के लिए उत्साहित था। हमें थोड़ा अधिक समय लेना पड़ा। हम जिम में आकर काफी तेज-तर्रार रहे। ये वही चीजें हैं, जो हमने पहले की हैं।

“मुझे वहां जाकर किसी भी चीज के लिए तैयार रहना है। मैं भविष्यवाणी नहीं कर सकता कि फाइट में क्या होगा – मैं सिर्फ अपनी जीत की भविष्यवाणी कर सकता हूं।”

किकबॉक्सिंग में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400