मार्शल आर्ट्स का सबसे रोमांचक एक्शन एक बार फिर मनीला के मॉल ऑफ एशिया एरीना में लौट रहा है, ONE: HEROES OF HONOR के साथ, जो 20 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा।
मेन इवेंट मुकाबले में बेंटमवेट MMA डिविजन की टॉप फाइट देखने को मिलेगी, जहां फिलिपींस के फेवरेट योद्धा केविन बेलिंगोन का सामना साथी टॉप कंटेंडर एंड्रयू लियोन से होगा। इस फाइट में दोनों के वर्ल्ड टाइटल सपने दांव पर होंगे।
ये ब्लॉकबस्टर इवेंट मार्शल आर्ट्स इतिहास में एक नया अध्याय भी जोड़ेगा क्योंकि इससे ऑल-स्ट्राइकिंग ONE Super Series की भव्य शुरुआत होगी। को-मेन इवेंट में इसी की एक जबरदस्त फाइट देखने को मिलेगी और वो भी दो धुरंधरों के खिलाफ।
इसमें ONE Championship के सुपरस्टार्स के साथ-साथ दिग्गज मॉय थाई और किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियंस भी ग्लोबल स्टेज पर नजर आएंगे, जैसे जियोर्जियो पेट्रोसियन, जो नाटावट, नोंग-ओ गैयानघादाओ और फैबियो पैंका। इसलिए इन शानदार स्किल्स और धमाकेदार एक्शन को देखने का मौका बिल्कुल न चूकें।