ONE: A NEW BREED II के पूरे कार्ड की घोषणा

Sorgraw Petchyindee Academy Pongsiri PK-Saenchai Muaythaigym NS2

अगर फैंस को ONE Championship का हालिया शो अच्छा लगा तो उन्हें इसका दूसरा पार्ट भी पसंद आएगा।

शुक्रवार, 11 सितंबर को दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन का थाईलैंड के बैंकॉक से प्री-रिकॉर्डेड इवेंट ONE: A NEW BREED II ऑन एयर होगा।

https://www.instagram.com/p/CD6RcaXJg_5/

छह बाउट वाले कार्ड में स्पेशल वर्ल्ड चैंपियन बनाम वर्ल्ड चैंपियन मैच आकर्षण का मुख्य केंद्र होगा, जिसमें पोंगसिरी पीके.साइन्चे मॉयथाईजिम अपना बेंटमवेट डेब्यू जाने-माने एथलीट शॉन “क्लबर” क्लेंसी से तीन राउंड के मुकाबले में करने जा रहे हैं।

पोंगसिरी, 153-33-11 के करियर रिकॉर्ड के साथ चार बार के मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन हैं, ने इस साल फेदरवेट डिविजन में अपना डेब्यू किया था।

अपने से लंबे प्रतिद्वंदियों का सामना करने के बावजूद, जिनमें मौजूदा ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन पेटमोराकोट पेटयिंडी एकेडमी का नाम भी शामिल है, PK.Saenchai Muaythaigym के प्रतिनिधि ने बाउट्स में अच्छा प्रदर्शन किया।



अब वो भार वर्ग में नीचे जाकर दूसरे डिविजन का हिस्सा बन रहे हैं और वहां ONE Championship में अपना डेब्यू करने जा रहे “क्लबर” के सामने चुनौती पेश करेंगे।

क्लेंसी, जिनका प्रोफेशनल रिकॉर्ड 43-20-1 का है, ने पिछले साल धमाकेदार प्रदर्शन किया था। आयरिश स्टार ने मार्च 2019 में WBC इंटरनेशनल टाइटल, चार महीने बाद ही WBC सुपर-लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियनशिप अपने नाम की और WBC मॉय थाई फाइटर ऑफ द ईयर भी बने।

वो अपनी जीत के सिलसिले को बेंटमवेट डिविजन में कामय रखना चाहेंगे, जिसमें पहले से ही बोबो “द पैंथर” साको, रोडलैक पीके.साइन्चे मॉयथाईजिम, कुलबडम सोर. जोर. पिएक उथाई, सांगमनी “द मिलियन डॉलर बेबी” क्लोंग सुआनप्लूरिज़ॉर्ट और चैंपियन नोंग-ओ गैयानघादाओ जैसे बड़े स्टार्स मौजूद हैं।

https://www.instagram.com/p/CEFtgszBrC0/

इसके अलावा, ONE: A NEW BREED II में और भी कई सारे बेहतरीन मुकाबले होने वाले हैं।

मॉय थाई और किकबॉक्सिंग में #2-रैंक के फ्लाइवेट कंटेंडर सुपरलैक “द किकिंग मशीन” कियातमू9 अपनी रैंक को बरकरार रखने की कोशिश करेंगे। वहीं, फाहदी “द ग्लैडिएटर” खालेद इस रैंक को खुद के नाम करना चाहेंगे, उन्हें ये मौका को-मेन इवेंट मैच में मिलेगा।

इसके अलावा वंडरगर्ल फेयरटेक्स की छोटी बहन सुपरगर्ल जारूनसाक मॉयथाई The Home Of Martial Arts में कदम रख रही हैं। उनका सामना अर्जेंटीना की डेब्यू करने वालीं स्टार मिलाग्रोस लोपेज़ से होगा।

पूरा बाउट कार्ड आप नीचे देख सकते हैं।

https://www.instagram.com/p/CAFMyPlJcSZ/

ONE: A NEW BREED II का पूरा कार्ड

  • पोंगसिरी पीके.साइन्चे मॉयथाईजिम vs. शॉन क्लेंसी (मॉय थाई – बेंटमवेट)
  • सुपरलैक कियातमू9 vs. फाहदी खालेद (किकबॉक्सिंग – फ्लाइवेट)
  • सुपरगर्ल जारूनसाक मॉयथाई vs. मिलाग्रोस लोपेज़ (मॉय थाई – कैचवेट, 53.7 किलोग्राम)
  • प्राच बुआपा vs. ब्रोगन स्टीवर्ट-अंग (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – कैचवेट, 67.5 किलोग्राम)
  • अबु मुस्लिम अलिखानोव vs. पास्कल जेस्कीवीज़ (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – लाइटवेट)
  • विट्चयाकोर्न निअमथानोम vs. खालिद फ्रिगिनी (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – लाइटवेट)

ये भी पढ़ें: ONE: A NEW BREED – रिजल्ट्स और हाइलाइट्स, स्टैम्प Vs. रोड्रीगेज़

न्यूज़ में और

Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs