ONE: A NEW BREED के बड़े विजेताओं का अब किन एथलीट्स से सामना हो सकता है?

Rodlek Kulabdam Muay Thai Tournament 1920X1280 10 768x512

शुक्रवार, 28 अगस्त को आयोजित की गई ONE Championship की नई सीरीज के पहले इवेंट में कई सारे नए वर्ल्ड क्लास एथलीट्स ने अपने टैलेंट से फैंस को रूबरू करवाया।

थाईलैंड के बैंकॉक में ONE: A NEW BREED का आयोजन हुआ और सात बाउट वाले कार्ड में पहले मैच से लेकर आखिर तक कई सारे चौंकाने वाले पल और नतीजे देखने को मिले।

कई युवा स्टार्स ने जीत हासिल की, टूर्नामेंट अपने अंजाम तक पहुंचा और फैंस को एक नई डिविजन क्वीन देखने को मिलीं।

आइए अब भविष्य की बात करते हैं और जानने की कोशिश करते हैं कि इस इवेंट के विजेताओं का सामना किन सुपरस्टार्स के साथ हो सकता है।

रोडलैक पीके.साइन्चे मॉयथाईजिम

Rodlek 🇹🇭 outslugs Kulabdam!

Rodlek 🇹🇭 outslugs Kulabdam to win the ONE Bantamweight Muay Thai Tournament and earn a World Title shot against Nong-O! 🏆How to watch ONE: A NEW BREED 👉 bit.ly/howtowatchANewBreed

Posted by ONE Championship on Friday, August 28, 2020

रोडलैक पीके.साइन्चे मॉयथाईजिम ने शुक्रवार को मिले दूसरे मौके का भरपूर फायदा उठाया।

ONE बेंटमवेट मॉय थाई टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मैच में उन्हें सैमापेच फेयरटेक्स के हाथों हारकर बाहर होना पड़ा। सैमापेच को चोट लग गई और उन्होंने टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया। इस वजह से रोडलैक को टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में जगह मिली।

उलटफेर करते हुए “द स्टील लोकोमोटिव” ने #3-रैंक के कंटेंडर “लेफ्ट मीटियोराइट” कुलबडम सोर. जोर. पिएक उथाई को दो बार नॉकडाउन कर गिराया और सर्वसम्मत निर्णय से जीत हासिल की। इसके साथ ही वो टूर्नामेंट के विजेता भी बने।

अब जीत के बाद रोडलैक ने ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन नोंग-ओ गैयानघादाओ के खिलाफ चैंपियनशिप मैच हासिल कर लिया है और ये एक बहुत तगड़ा मुकाबला होने वाला है।

Evolve के नोंग-ओ अप्रैल 2018 में रिटायरमेंट से लौटने और ONE Super Series जॉइन करने के बाद से अजेय रहे हैं। उन्होंने लगातार छह जीत अपने नाम की और डिविजन की चैंपियनशिप भी जीती। अपनी पिछली बाउट में उन्होंने नवंबर 2019 में सैमापेच को नॉकआउट किया था।

रोडलैक और नोंग-ओ दोनों के पास जबरदस्त पावर, तकनीकी कुशलता और बेहतरीन स्किल्स हैं। इस बात में कोई शक नहीं है कि भविष्य में होने वाला ये मैच डिविजन का सबसे यादगार मैच बन सकता है।



 डेनिस ज़ाम्बोआंगा

Denice Zamboanga 🇵🇭 FINISHES Watsapinya Kaewkhong!

Denice Zamboanga 🇵🇭 FINISHES Watsapinya Kaewkhong with an Americana submission! Could Angela Lee be next? 🤔How to watch ONE: A NEW BREED 👉 bit.ly/howtowatchANewBreed

Posted by ONE Championship on Friday, August 28, 2020

डेनिस “द मेनेस” ज़ाम्बोआंगा ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड चैंपियन “अनस्टॉपेबल” एंजेला ली के खिलाफ मैच का इंतजार कर सकती थीं लेकिन उन्होंने मुकाबले में हिस्सा लेकर इस मौके को दांव पर लगाया।

सौभाग्य से, उनका ये फैसला सही साबित हुआ। फिलीपीना एथलीट ने घरेलू स्टार वट्सापिन्या “ड्रीम गर्ल” केउखोंग को मात्र 88 सेकंड में पराजित कर दिया और डिविजन की #1-रैंक की कंटेंडर के रूप में अपना स्थान ज्यादा मजबूत किया।

उन्होंने मैच की शुरुआत से ही दबदबा बनाना शुरु कर दिया था और आखिर में अमेरिकाना लगाकर अपनी प्रतिद्वंदी को मात दी।

अब दुनिया “द मेनेस” को एंजेला ली के खिलाफ मुकाबला करते हुए देखना चाहती हैं। इस बात में जरा भी संदेह नहीं है कि ली के खिलाफ उन्हें कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा।

ली को एटमवेट डिविजन में कभी भी हार का सामना नहीं करना पड़ा है। वो हर चुनौती को पार करती हुई आई हैं। मई 2017 में निमोनिया से पीड़ित होने के बावजूद उन्होंने इस्टेला नुनेज को हराया और पिछले साल अक्टूबर में स्ट्रॉवेट क्वीन “द पांडा” जिओंग जिंग नान को सबमिशन के जरिए हराया।

ये दोनों ही एथलीट्स एक दूसरे को टेस्ट करेंगी। देखना बड़ा दिलचस्प होगा कि बेल्ट किसके कंधों पर आकर सजती है।

योडकाइकेउ फेयरटेक्स

Yodkaikaew "Y2K" Fairtex 🇹🇭 chops down Alex Schild!

Yodkaikaew "Y2K" Fairtex 🇹🇭 chops down Alex Schild to score a third-round leg kick TKO!How to watch ONE: A NEW BREED 👉 bit.ly/howtowatchANewBreed

Posted by ONE Championship on Friday, August 28, 2020

योडकाइकेउ “Y2K” फेयरटेक्स अगस्त महीने में सबसे बेहतरीन मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट्स में से एक बनकर उभरे हैं।

Max Muay Thai Stadium चैंपियन ने दो हफ्ते पहले हुए ONE: NO SURRENDER II में अपराजित जॉन शिंक को हराया था और अब उन्होंने शुक्रवार को एलेक्स शिल्ड को अपना शिकार बनाया।

शिल्ड पहले राउंड में मैच खत्म करने के काफी करीब आ गए थे, जब उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी पर रीयर-नेकेड चोक लगा दिया था।

लेकिन “Y2K” शानदार अंदाज में इस पोजिशन से बच निकले और अपने पैरों पर खड़े हुए। उन्होंने अपने पंचों और खासकर लेग किक्स का ऐसा जलवा दिखाया है कि रेफरी को तीसरे राउंड में मैच खत्म करना पड़ा।

अब देखना होगा कि जब वो अगले मुकाबले के लिए सर्कल में उतरेंगे तो जेहे “ग्रैविटी” युस्ताकियो जैसे स्टार का सामना किस तरह से करते हैं।

पूर्व ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड चैंपियन युस्ताकियो ने अपनी ग्रैपलिंग और स्ट्राइकिंग में जबरदस्त सामंजस्य बैठाया है। हालांकि, फिलीपीनो खुद को वुशु स्पेशलिस्ट मानते हैं लेकिन मौका मिलने पर वो अपनी ब्राजीलियन जिउ-जित्सु स्किल्स का जमकर उपयोग करते हैं।

Team Lakay के स्टार की स्ट्राइकिंग और ग्रैपलिंग गेम यकीनन योडकाइकेउ को टेस्ट करेगी। “ग्रैविटी” के खिलाफ मुकाबले से पता चल जाएगा कि वाकई उनमें एक बड़ा स्टार बनने के गुण हैं या नहीं।

ये भी पढ़ें: ONE: A NEW BREED – रिजल्ट्स और हाइलाइट्स, स्टैम्प Vs. रोड्रीगेज़

विशेष कहानियाँ में और

Nong O Hama unleashes a kick at The Inner Circle 38 Open Workout
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Jonathan Haggerty
Tyson Harrison celebrates after beating Kendu Irving
Shamil Erdogan and Paul Elliot collide at ONE Fight Night 48
Regian Eersel (L) | George Jarvis (R)
Duangdawnoi Looksaikongdin makes her walks before she faces Kim Townsend at ONE Friday Fights 128
Rambolek Chor Ajalaboon (L) | Yod-IQ Or Pimolsri (R)
Seksan Or Kwanmuang battles rival Muangthai PK Saenchai at ONE Friday Fights 114
Yod IQ Or Pimolsri lands a straight right at The Inner Circle 30 open workout
Ubaid Hussain smashes Khusen Salomov with a hard left at ONE Friday Fights 105.