सांगमनी जीत के बावजूद केंटा यमाडा की हिम्मत के कायल हुए

Sangmanee Sathian MuayThai defeats Kenta Yamada at ONE A NEW TOMORROW DC 1514 768x512

“द मिलियन डॉलर बेबी” सांगमनी साथियान मॉयथाई ने शुक्रवार, 10 जनवरी को अपने चाहने वालों के सामने बिल्कुल वैसा ही प्रदर्शन किया, जिस तरह उन्होंने पहली बार ONE Super Series में आने के बाद किया था।

सात बार के मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन ने अपने होमटाउन थाइलैंड के बैंकॉक में ONE: A NEW TOMORROW में जापान के केंटा यमाडा के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन के साथ जीत के क्रम को जारी रखा।

सांगमनी ने पहले मिनट से ही बेंटमवेट मैच में आगे आकर विरोधी का सामना करना शुरू कर दिया था। पूरे मैच के दौरान कहीं भी ऐसा नहीं लगा कि वो आगे बढ़ने के बावजूद आत्मसमर्पण कर देंगे। उन्होंने अपने विरोधी पर जोरदार किक के साथ कई तरह के प्रहार किए और जजों के सर्वसम्मत निर्णय के बाद जीत हासिल की।

उन्होंने कहा, “मुझे लगा कि बहुत सारी किक्स लैंड कर रहा था। मैंने अपनी योजना के मुताबिक किक और पंचों की मदद से प्रहार करने शुरू किए।”

“मुझे पता चल गया था कि मैंने पहले राउंड में बढ़त हासिल कर ली है लेकिन दो राउंड और बाकी थे और मैं अपने विरोधी को बिल्कुल कम नहीं आंक रहा था।”

“दूसरे राउंड के बाद मुझे पता था कि मैच में मेरे पास जीतने के लिए सिर्फ एक राउंड बचा है। मुझे ये भी पता था कि केंटा मुझे हरा नहीं पाएंगे। तीसरे दौर को मैंने कड़ी मेहनत के साथ खत्म किया। मैंने जो भी प्रहार किए, उसके पीछे मैंने अपना 100 प्रतिशत दिया। हालांकि मैं उन्हें नॉकडाउन नहीं कर पाया।”

सांगमनी की लेफ्ट किक ने विरोधी के सिर और शरीर पर जोरदार प्रहार किए, जिससे केंटा को ज्यादा चोट पहुंची।

हालांकि, टोक्यो के एथलीट ने पहले ही दिखा दिया था कि The Home Of Martial Arts के अपने पहले प्रदर्शन में वो कितने टिकाऊ हैं। उन्होंने कई बेहतरीन शॉट्स खाकर सांगमनी की रिस्पेक्ट पाई।



उन्होंने कहा, “मुकाबले के दौरान मुझे लगा था कि विरोधी मुझसे हार मान लेंगे लेकिन वो फिर भी डटकर खड़े रहे और उन्होंने बराबर से मेरा सामना किया। वास्तव में मैं उनके जिगर और खेल दोनों की तारीफ करता हूं।”

“मैं निश्चित रूप से उन्हें जोरदार किक मार रहा था लेकिन मेरे विरोधी बेहद सख्त थे। मैं दिल से उनकी तारीफ करता हूं। ऐसे मौकों पर बहुत से लोग हिम्मत हार जाते हैं लेकिन उन्होंने नहीं हारी।”

हालांकि, सांगमनी को मैच फिनिश करने का मौका नहीं मिला। फिर भी इम्पैक्ट एरीना में इस बेहतरीन मैच में सांगमनी ने सबसे सनसनीखेज प्रदर्शन करके दिखाया। उनकी ये परफॉर्मेंस पिछले नवंबर की पहली सफलता की तरह ही नजर आई।

22 वर्षीय एथलीट ने कहा, “मैं जब अज़ीज़ “द मैजिशियन” हलाली के खिलाफ ग्लोबल स्टेज पर डेब्यू कर रहा था, तो थोड़ा नर्वस था लेकिन मुझे इस बार दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में सहज महसूस हुआ।”

हालांकि, घर पर मैच खेलने का दबाव उनके दिमाग पर हावी था लेकिन एक बार जब “द मिलियन डॉलर बेबी” ने रस्सियों को छूते हुए रिंग में कदम रखा और थाई प्रशंसकों का समर्थन उन्हें मिला तो वो बिना किसी दबाव के आगे बढ़ते चले गए।

Sangmanee Sathian MuayThai lands his left kick on Kenta Yamada at ONE A NEW TOMORROW

सांगमनी कहते हैं, “मुझे अपने प्रदर्शन और जीत पर गर्व है। मुझे लगता है कि मैंने इस मैच में खुद में बहुत सुधार किया है।”

“मैं वास्तव में बैंकॉक में रिंग में जाने से घबरा रहा था लेकिन मुझे समर्थन देने के लिए मेरे वहां बहुत सारे लोग थे। मैंने दबाव इसलिए महसूस किया क्योंकि मैं थाइलैंड में हारना नहीं चाहता था। मैंने सिर्फ अपना बेहतरीन प्रदर्शन करने पर ध्यान केंद्रित किया। क्राउड भी अद्भुत था, जिसने मेरा इतना समर्थन किया।”

“सभी खेलों में जीत और हार होती है लेकिन इस मैच को मैं किसी भी कीमत पर जीतना चाहता था।”

सांगमनी खुद में सुधार लाए, जिसके परिणाम सकारात्मक निकलकर आए। मांचा खीरी के एथलीट ने कहा कि वो अगली बार अपने मैच में विरोधी का सामना करने के लिए और बेहतर हो जाएंगे।

अगर सांगमनी अगली बार भी विजयी प्रदर्शन करते हैं तो ये कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा कि वो अपने डिविजन के टॉप खिलाड़ी बनने की ओर बड़ा कदम बढ़ा देंगे, जिस पर वर्तमान में मॉय थाई लैजेंड नोंग-ओ गैयानघादाओ का राज है।

वो कहते हैं, “हर कोई ONE Championship में वर्ल्ड चैंपियन बनना चाहता है और मैं इससे अलग नहीं हूं। लगता है कि हर मैच में मुझे ज्यादा ध्यान केंद्रित करना होगा। ”

“हर मैच में सबसे अच्छे एथलीट के खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिखाऊंगा। मुझे फर्क नहीं पड़ता कि मैं किसका सामना करने वाला हूं। मैं अपने विरोधियों को कभी कम नहीं आंकता हूं। ये बेहद महत्वपूर्ण बात है। ”

ये भी पढ़ें: सांगमनी को दमदार लेफ्ट किक्स के सहारे बैंकॉक में मिली शानदार जीत

मनीला | 31 जनवरी | ONE: FIRE & FURY | टिकेट्स: यहां क्लिक करें  

*ONE Championship की ऑफिशियल मर्चेंडाइज़ के लिए यहां हमारी शॉप पर आएं।

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.