ONE: A NEW TOMORROW के टॉप-5 हाइलाइट्स

Rodtang Jitmuangnon defeats Jonathan Haggerty at ONE A NEW TOMORROW DA ASH_9430 768x511

ONE Championship ने धमाकेदार अंदाज में सीजन 2020 की शुरुआत की है।

10 जनवरी को बैंकॉक के इम्पैक्ट एरीना में हुए ONE: A NEW TOMORROW ने आने वाले इवेंट्स के लिए एक उदाहरण स्थापित कर दिया है।

इवेंट में कुछ शानदार सबमिशन देखने को मिले, जबरदस्त नॉकआउट देखने को मिले और साथ ही साथ मैचों के दौरान जबरदस्त एक्शन देखने को मिला।

अब थाईलैंड की राजधानी में हुई सीजन की अच्छी शुरुआत से हम आपको ONE: A NEW TOMORROW के बेस्ट मोमेंट्स से अवगत कराने वाले हैं।

#1 रोडटंग हैं फ़्लाइवेट डिविजन के असली किंग

🤖 "THE IRON MAN" IS STILL KING 👑

🤖 "THE IRON MAN" IS STILL KING 👑Rodtang Jitmuangnon 🇹🇭 rampages Jonathan Haggerty 🇬🇧 in an absolute striking showcase, winning by third-round TKO and retaining the ONE Flyweight Muay Thai World Title!📱: Watch on the ONE Super App 👉 bit.ly/ONESuperApp🏷: Shop official merchandise 👉 bit.ly/ONECShop

Posted by ONE Championship on Friday, January 10, 2020

ONE फ़्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रोडटंग “द आयरन मैन” जित्मुआंगनोन और जोनाथन “द जनरल” हैगर्टी ने 2019 में हुए क्लासिक मुकाबले को दोहराया है। इस बार हालांकि रोडटंग फिनिश के इरादे से रिंग में उतरे थे और ऐसा करने में सफल भी हुए हैं।

22 वर्षीय थाई स्टार ने मैच के शुरुआती सत्र में हैगर्टी की बॉडी पर अटैक किया। उनका ये गेम प्लान सही साबित हो रहा था और आखिर में इसी की वजह से तीसरे राउंड में उन्हें जीत भी मिली।

रोडटंग ने हैगर्टी को रोप्स की तरफ धकेले रखा और जबरदस्त तरीके से बॉडी पर लेफ्ट और राइट हुक्स लगाए, लेफ्ट और राइट हुक्स से ही वो पहले राउंड में नॉकडाउन करने में भुई सफल रहे। उसके कुछ समय बाद ही उन्होंने पंचों की बरसात कर दी और दूसरा नॉकडाउन किया।

“द जनरल” किसी तरह मैच में बने रहने की कोशिश कर रहे थे लेकिन लोकल हीरो ने ऐसा नहीं होने दिया। रोडटंग ने अपने प्रतिद्वंदी की बॉडी पर एक बार फिर लेफ्ट हुक लगाया और तीसरा नॉकडाउन किया और इसी के साथ मुकाबले ने भी अंतिम रूप लिया। ये हुक इतना शानदार था कि इससे हैगर्टी अपनी बची हुई सारी एनर्जी को खो बैठे थे।

इस तकनीकी नॉकआउट जीत ने रोडटंग के ONE Super Series रिकॉर्ड को और भी मजबूती दी है और उन्होंने दर्शाया कि वो आखिर क्यों दुनिया के बेस्ट फ़्लाइवेट एथलीट हैं।

#2 ली की ONE में लगातार तीसरी नॉकआउट जीत

👊 ANOTHER 👊 KNOCKOUT 👊

👊 ANOTHER 👊 KNOCKOUT 👊Thanh Le MMA 🇻🇳🇺🇸 records his third-straight KO since coming to ONE, finishing Ryogo Takahashi 🇯🇵 with a furious first-round combo!📺: How to watch 👉 bit.ly/ONEANTWatch📱: Watch on the ONE Super App 👉 bit.ly/ONESuperApp🏷: Shop official merchandise 👉 bit.ly/ONECShop

Posted by ONE Championship on Friday, January 10, 2020

3 ONE मुकाबलों में थान ली ने 3 बेहतरीन नॉकआउट से जीत दर्ज की हैं और हाल ही में मिली जीत ने उन्हें ONE फेदरवेट वर्ल्ड टाइटल के एक कदम और करीब पहुंचा दिया है।

बाउट का परिणाम ली के पक्ष में आया क्योंकि रयोगो “काइटाई” टाकाहाशी पहले ही राउंड में दबाव में आ गए थे। 34 वर्षीय वियतनामी-अमेरिकी स्टार ने मौके का फायदा उठाया और शानदार तरीके से टाकाहाशी के जबड़े पर स्ट्रेट-राइट हैंड लगाया जिससे वो नीचे गिर पड़े।

इसके बाद ली ने कुछ पंच लगाकर मैच को फिनिश करने का प्रयास किया लेकिन जापानी स्टार हार मानने को तैयार नहीं थे। टाकाहाशी किसी तरह अपने पैरों पर खड़े होने में सफल रहे लेकिन ली ने बिना देरी किए अपने प्रतिद्वंदी की बॉडी पर जबरदस्त नी से प्रहार किया।

“काइटाई” की चिन पर दमदार लेफ्ट हुक के बाद उन्होंने कुछ पंच और लगाए और मैच को अंतिम रूप दिया।

#3 हैरिसन ने “जॉर्डन बॉय” को 3 बार नीचे गिराया

👊 KNOCKOUT ALERT 👊

👊 KNOCKOUT ALERT 👊Liam Harrison Muay Thai 🇬🇧 puts "Jordan Boy" Mohammed Bin Mahmoud to SLEEP in the first round! 😴📺: How to watch 👉 bit.ly/ONEANTWatch📱: Watch on the ONE Super App 👉 bit.ly/ONESuperApp🏷: Shop official merchandise 👉 bit.ly/ONECShop

Posted by ONE Championship on Friday, January 10, 2020

कुछ दिन पहले ही लियाम “हिटमैन” हैरिसन ने ONE को दिए इंटरव्यू में कहा था कि उनका प्लान नॉकआउट जीत का है और मोहम्मद “जॉर्डन बॉय” बिन महमूद के खिलाफ वो ऐसा करना में सफल भी रहे हैं।

मैच के आखिरी क्षणों में उन्होंने शानदार लेफ्ट हुक लगाया जिससे मलेशियाइ स्टार नीचे गिर पड़े। चौंकाते हुए मोहम्मद रेफरी के काउंट से पहले खड़े होने में सफल रहे लेकिन हैरिसन ने उन्हें क्षति पहुंचा दी थी।

कुछ समय बाद ही हैरिसन को एल्बो लगाते हुए एक बार फिर नॉकडाउन किया जिससे लगने लगा था कि अब मैच समाप्त हो चुका है। “जॉर्डन बॉय” इसके बाद भी खड़े हुए लेकिन वो अपने पैरों पर ज्यादा समय तक खड़े नहीं रह सके।

चंद सेकेंडों बाद ही 34 वर्षीय हैरिसन ने मलेशियाई स्टार को रोप्स की तरफ धकेला और लगातार पंचों की बरसात कर दी, जिससे रेफरी को मुकाबले को समाप्त करना पड़ा और पहले ही राउंड में हैरिसन को जीत मिली।

#4 मागोमेडालिएव की एकतरफा जीत

😱 WHAT A FINISH 😱

😱 WHAT A FINISH 😱Russian warrior Raimond Magomedaliev 🇷🇺 submits Joey Pierotti 🇺🇸 with a TIGHT guillotine choke in Round 1!📺: How to watch 👉 bit.ly/ONEANTWatch📱: Watch on the ONE Super App 👉 bit.ly/ONESuperApp🏷: Shop official merchandise 👉 bit.ly/ONECShop

Posted by ONE Championship on Friday, January 10, 2020

रेमंड मागोमेडालिएव ONE: A NEW TOMORROW के उन सुपरस्टार्स में से एक रहे जिन्होंने एकतरफा अंदाज में जीत हासिल की है।

जोई पाइरोटी के खिलाफ वेल्टरवेट मुकाबले में रूसी स्टार ने शुरुआत से ही दबाव बना रखा था। उन्हें उस वक्त लगभग जीत मिल ही गई थी जब उन्होंने लगातार नी और एल्बोज़ से पाइरोटी पर अत्यधिक दबाव डाल दिया था।

अमेरिकी एथलीट की रेसलिंग ने उन्हें किसी तरह हार से बचाए रखा। जैसे ही पाइरोटी टेकडाउन के लिए आगे बढे, मागोमेडालिएव ने परफेक्ट टाइमिंग के साथ लो किक से काउंटर किया।

पाइरोटी ने उनके पैर को पकड़ लिया लेकिन इसके बाद उनके 29 वर्षीय प्रतिद्वंदी ने उनपर गिलोटिन चोक लगाया और दबाव बनाना शुरू कर दिया। इससे अमेरिकी एथलीट को मजबूरन टैप आउट करना पड़ा और मागोमेडालिएव को अपने पहले ONE मुकाबले में पहले ही राउंड में जीत मिली।

#5 शिनीचग्टा ने सभी को चौंकाते हुए 55 सेकेंड में जीत दर्ज की

Shinechagtga Zoltsetseg 🇲🇳 finishes Ma Jia Wen 🇨🇳 with a HUGE KNOCKOUT just 55 seconds into the first round! ⏱

Shinechagtga Zoltsetseg 🇲🇳 finishes “Cannon” Ma Jia Wen 🇨🇳 with a HUGE KNOCKOUT just 55 seconds into the first round! ⏱📺: How to watch 👉 bit.ly/ONEANTWatch📱: Watch on the ONE Super App 👉 bit.ly/ONESuperApp🏷: Shop official merchandise 👉 bit.ly/ONECShop

Posted by ONE Championship on Friday, January 10, 2020

शिनीचग्टा जोल्टसेट्सेग, रिच फ्रैंकलिन की ONE WARRIOR SERIES से मेन रोस्टर में आए सबसे नए एथलीट हैं और आते ही उन्होंने धमाकेदार अंदाज में जीत दर्ज की है।

मंगोलियन स्टार को “कैनन” मा जिया वेन को फेदरवेट मुकाबले में हराने में ज्यादा समय नहीं लगा और मात्र 55 सेकेंड में उन्हें विजेता घोषित कर दिया गया था।

जैसे ही चीनी एथलीट ने आगे बढ़कर लेफ्ट हुक लगाने का प्रयास किया, तभी 23 वर्षीय मंगोलियन एथलीट आगे बढे और जबरदस्त तरीके से ओवरहैंड राइट लगाया और अगले ही पल उनके प्रतिद्वंदी नीचे गिर पड़े।

शिनीचग्टा से मा जिया को बचाने के लिए रेफरी को भी आगे आना पड़ा था, इस एक पंच के बाद क्राउड़ का रिस्पांस देखने वाला लम्हा रहा।

ये भी पढ़ें: ONE: A NEW TOMORROW के बड़े विजेताओं का अब किन एथलीट्स से हो सकता है सामना

विशेष कहानियाँ में और

Aslamjon Ortikov unleashes an uppercut during The Inner Circle 39 open workout
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Nong O Hama unleashes a kick at The Inner Circle 38 Open Workout
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Jonathan Haggerty
Tyson Harrison celebrates after beating Kendu Irving
Shamil Erdogan and Paul Elliot collide at ONE Fight Night 48
Regian Eersel (L) | George Jarvis (R)
Duangdawnoi Looksaikongdin makes her walks before she faces Kim Townsend at ONE Friday Fights 128
Rambolek Chor Ajalaboon (L) | Yod-IQ Or Pimolsri (R)
Seksan Or Kwanmuang battles rival Muangthai PK Saenchai at ONE Friday Fights 114