ONE: A NEW TOMORROW के बड़े विजेताओं का किन एथलीट्स से हो सकता है सामना

Thanh Le defeats Ryogo Takahashi at ONE A NEW TOMORROW YK 6969 768x511

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के इम्पैक्ट एरीना में हुए एक्शन से भरपूर इवेंट से ONE Championship ने धमाकेदार अंदाज में 2020 की शुरुआत की है।

कंपनी के कुछ बड़े स्टार्स को ONE: A NEW TOMORROW में जीत हासिल हुई है और उनके साथ कुछ नए एथलीट्स ने भी जीत हासिल कर भविष्य के लिए बड़े मैचों की नींव रख दी है।

जिस भी एथलीट को जीत मिली है वो जरूर आगे भी अपने सफल दौर को जारी रखना चाहेंगे और ऐसा करने के लिए उन्हें कई मौके भी दिए जाएंगे। इस आर्टिकल में आप देख सकते हैं कि शो के विजेताओं के लिए अब आगे क्या हो सकता है।

रोडटंग जित्मुआंगनोन

ONE Flyweight Muay Thai World Champ Rodtang Jitmuangnon stands tall in his victory over Jonathan Haggerty in January 2020

ONE फ़्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रोडटंग “द आयरन मैन” जित्मुआंगनोन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जोनाथन “द जनरल” हैगर्टी के साथ रीमैच में उन्हें तीसरे राउंड में हराया है।

रोडटंग को वर्ल्ड टाइटल से दूर करना आसान नहीं होगा लेकिन इलायस “द स्नाइपर” महमूदी जरूर 22 वर्षीय स्टार एथलीट के लिए कड़ी चुनौती साबित हो सकते हैं।

महमूदी ने हाल ही में लैजेंड लर्डसीला फुकेत टॉप टीम को हराया था और दर्शाया कि वो एलीट स्तर के एथलीट्स को हराने में भी सक्षम हैं। उनका बेहतरीन स्टाइल और जबरदस्त स्किल्स “द आयरन मैन” की कड़ी परीक्षा ले सकता है।

फ्रेंच-अल्जीरियन एथलीट भी बेहतरीन स्ट्राइकर हैं और ये चीज दर्शाती है कि इनके बीच मुकाबला धमाकेदार साबित होगा।

स्टैम्प फेयरटेक्स

Stamp Fairtex celebrates after her TKO of Puja Tomar at ONE A NEW TOMORROW

2-स्पोर्ट ONE वर्ल्ड चैंपियन स्टैम्प फेयरटेक्स ने एक बार फिर दर्शा दिया है कि उनकी ऑल-राउंड स्किल्स में कितना सुधार हो रहा है। अब पूजा “द साइक्लोन” तोमर के खिलाफ मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मुकाबले में उन्होंने पहले राउंड में जीत कर अपनी स्किल्स में और भी सुधार कर लिया है।

थाई स्टार ने हर लेवल पर अच्छा प्रदर्शन किया है और अब वो बड़ी चुनौतियों के लिए खुद को तैयार कर रही हैं। प्रिसिला हरटाटी लुम्बन गॉल के नाम 11 प्रोफेशनल जीत हैं, वहीं स्टैम्प का रिकॉर्ड अभी 4 जीत तक ही पहुंच पाया है। प्रिसिला ONE में अपने पिछले 2 मुकाबलों में हारी नहीं हैं।

वुशु स्टाइल, रेसलिंग स्किल्स और सबमिशन के साथ-साथ स्ट्राइकिंग करने की काबिलियत भी प्रिसिला को खास बनाती है। अपनी इन स्किल्स से वो 22 वर्षीय सुपरस्टार को हर क्षेत्र में चुनौती दे सकती हैं।

अगर स्टैम्प, इंडोनेशियन स्टार को हराने में सफल रहती हैं तो ये उनके मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स करियर में बहुत बड़ी सफलता होगी।

थान ली

Vietnamese-American star Thanh Le declared the winner in Bangkok, Thailand on 10 January

थान ली ने रयोगो “काइटाई” टाकाहाशी को हराते हुए एक और बेहतरीन नॉकआउट जीत अपने नाम कर ली है। इसके साथ ही ONE में उन्होंने अपने तीनों मुकाबलों में जीत दर्ज की है और ग्लोबल स्टेज पर वो लगातार सफल साबित हो रहे हैं।

वियतनामी-अमेरिकी एथलीट पहले कह चुके हैं कि वो डिविजन के किसी भी एथलीट का सामना करने के लिए तैयार हैं। जिस बेहतरीन फॉर्म में वो चल रहे हैं उसने उन्हें मार्टिन “द सीटू-एशियन” गुयेन के खिलाफ ONE फेदरवेट वर्ल्ड टाइटल शॉट मिलने की संभावनाएं बढ़ गई हैं।

गुयेन का स्टाइल भी कुछ इसी तरह का है और अपने पिछले 2 टाइटल डिफेंस में नॉकआउट जीत दर्ज की हैं। बेहतरीन स्ट्राइकर्स के बीच ये भिड़ंत जरूर फैंस के लिए दिलचस्प साबित होगी।

लियाम हैरिसन

British Muay Thai World Champion Liam Harrison walks to the ring in his punisher shirt

इंग्लैंड के कॉम्बैट स्पोर्ट्स लैजेंड लियाम “हिटमैन” हैरिसन ने मोहम्मद “जॉर्डन बॉय” बिन महमूद पर एकतरफा अंदाज में अपनी पहली ONE Super Series जीत हासिल की है।

आप अनुभवी ब्रिटिश स्टार को रोस्टर के किसी भी अन्य एथलीट के खिलाफ रिंग साझा करने के लिए भेज दें, एक्शन जबरदस्त ही देखने को मिलेगा। लेकिन “एल्बो ज़ोम्बी” मुआंगथाई पीके. साइन्चेमॉयथाईजिम के साथ उनकी भिड़ंत जरूर बेहतरीन साबित होगी, जिन्होंने ONE: A NEW TOMORROW में ब्रीस डेल्वाल को हराया है।

दोनों एथलीट्स का स्टाइल आक्रामक है और जीत हासिल करने के लिए उनके पास कई पैंतरे हैं। दोनों एक ही इरादे से रिंग में उतरते हैं इसलिए एक्शन शानदार देखने को मिलेगा।

रेमंड मागोमेडालिएव

Russian mixed martial artist Raimond Magomedaliev is ready for action in January 2020

रूसी स्टार रेमंड मागोमेडालिएव ने जोई पाइरोटी के खिलाफ अपने पहले प्रोमोशनल मैच में पहले राउंड में बेहतरीन जीत हासिल की है।

वेल्टरवेट डिविजन में कई अन्य एथलीट शामिल हैं और युशिन “थंडर” ओकामी के खिलाफ जीत उन्हें इस डिविजन के टॉप पर पहुंचाने में मदद कर सकती है।

जापानी मार्शल आर्ट्स आइकन का नाम इस खेल में बेहद सम्मान से लिया जाता है और उनके पास शानदार स्किल्स की भरमार है। मागोमेडालिएव के साथ रिंग साझा कर वो जरूर फैंस का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में सफल हो सकते हैं और एक जीत उन्हें वर्ल्ड टाइटल के एक कदम और करीब पहुंचा सकती है।

ये भी पढ़े: 5 चीजें जो हमें ONE: A NEW TOMORROW से सीखने को मिलीं

विशेष कहानियाँ में और

Aslamjon Ortikov unleashes an uppercut during The Inner Circle 39 open workout
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Nong O Hama unleashes a kick at The Inner Circle 38 Open Workout
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Jonathan Haggerty
Tyson Harrison celebrates after beating Kendu Irving
Shamil Erdogan and Paul Elliot collide at ONE Fight Night 48
Regian Eersel (L) | George Jarvis (R)
Duangdawnoi Looksaikongdin makes her walks before she faces Kim Townsend at ONE Friday Fights 128
Rambolek Chor Ajalaboon (L) | Yod-IQ Or Pimolsri (R)
Seksan Or Kwanmuang battles rival Muangthai PK Saenchai at ONE Friday Fights 114