5 चीजें जो हमें ONE: A NEW TOMORROW से सीखने को मिलीं

Sangmanee Sathian MuayThai defeats Kenta Yamada at ONE A NEW TOMORROW DC 1474 768x512

शुक्रवार, 10 जनवरी को हुए ONE: A NEW TOMORROW में जबरदस्त एक्शन से ONE के लिए 2020 की धमाकेदार अंदाज में शुरुआत हुई है।

इम्पैक्ट एरीना के 12 मैचों के बाउट कार्ड में एक्शन से भरपूर मुकाबले देखने को मिले और ONE के बड़े स्टार्स की स्किल्स के बारे में बहुत कुछ सीखने को मिला है।

इस आर्टिकल में आप देख सकते हैं कि ONE: A NEW TOMORROW से हमें कौन सी 5 चीजें सीखने को मिली हैं।

#1 रोडटंग का प्रहार झेलना नहीं है आसान

Rodtang Jitmuangnon knocks out Jonathan Haggerty at ONE A NEW TOMORROW

जोनाथन “द जनरल” हैगर्टी ने बेहद बहादुरी से रोडटंग “द आयरन मैन” जित्मुआंगनोन का सामना किया, एक समय वो पहले ही राउंड में नीचे गिर पड़े थे लेकिन वो रोडटंग के प्रहार को लगातार झेलते रहे।

थाई नॉकआउट आर्टिस्ट ने मेन इवेंट में अनोखे अंदाज में अपना ONE फ़्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल डिफेंड किया है और मैच से पहले उन्होंने अपनी भविष्यवाणी को सच भी साबित किया। उनका कहना था कि उन्हें नहीं लगता जोनाथन उनके अटैक का सामना कर पाएंगे और उनकी बात सच भी साबित हुई है।

तीसरे राउंड में रोडटंग ने बिना रुके रिब्स पर अटैक करना जारी रखा और कुछ ही समय बाद इंग्लिश स्टार एक बार फिर नीचे गिर पड़े।

हैगर्टी एक बार फिर मुकाबला जारी रखने में सफल रहे लेकिन बैंकॉक के 22 वर्षीय एथलीट के पास अपने शॉट्स लगाने के लिए काफी समय था और वो जानते थे कि उनके प्रतिद्वंदी अब और ज्यादा प्रहार झेलने की स्थिति में नहीं हैं।

ये भी पढ़ें: रोडटंग ने हैगर्टी को तकनीकी नॉकआउट से हराकर टाइटल डिफेंड किया

#2 स्टैम्प के ग्राउंड गेम में सुधार हो रहा है

Stamp Fairtex defeats Puja Tomar at ONE A NEW TOMORROW in Bangkok

स्टैम्प फेयरटेक्स को चाहे एक स्ट्राइकर के रूप में जाना जाता है लेकिन ONE विमेंस एटमवेट एथलीट्स को जिस तरह वो ग्रैपल कर रही हैं वो दर्शाता है कि उनके गेम में सुधार हो रहा है।

जैसे उन्होंने पिछले साल अगस्त में आशा “नॉकआउट क्वीन” रोका को हराया था, उसी तरह पूजा “द साइक्लोन” तोमर को भी मैट पर गिराने में सफलता प्राप्त की थी।

मैच के शुरुआती सत्र में जरूर तोमर ने शानदार टेकडाउन किया था लेकिन स्टैम्प को उन्हें रोकने में किसी दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ा और जल्द ही वो अपने पैरों पर खड़े होने में सफल रहीं। इसके बाद स्टैम्प ने दबाव बनाना शुरू किया और उनके द्वारा लगातार स्ट्राइक्स से मैच ने अंतिम रूप लिया था।

जब 2-स्पोर्ट ONE वर्ल्ड चैंपियन ने अपना मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स करियर शुरू किया था, उनकी डिविजन के टॉप कंटेडर्स का मानना था कि अच्छी रेसलिंग और ब्राजीलियन जिउ-जित्सु के सहारे उन्हें स्टैम्प के खिलाफ मुकाबलों में लाभ मिलेगा। लेकिन स्टैम्प Fairtex Training Center में लगातार अपनी स्किल्स में सुधार कर रही हैं और ऐसा प्रतीत होने लगा है कि आने वाले समय में वो और भी नई ऊंचाइयों को छूने वाली हैं।

ये भी पढ़ें: स्टैम्प फेयरटेक्स ने पहले राउंड में पूजा तोमर को तकनीकी नॉकआउट के जरिए हराया

#3 सांगमनी ने ONE Super Series में लय हासिल की

Sangmanee Sathian MuayThai defeats Kenta Yamada at ONE A NEW TOMORROW YK 6114.jpg

सांगमनी “द मिलियन डॉलर बेबी” साथियान मॉयथाई ने सोचा था कि वो अपने ONE डेब्यू मुकाबले में बेहतर प्रदर्शन कर सकते थे और केंटा यमाडा के खिलाफ मैच के बाद ये बाद सच भी साबित हो गई है।

वो बैंकॉक के मॉय थाई स्टेडियम्स में 5 राउंड तक चलने वाले मुकाबलों के आदि हो चुके हैं। ONE Super Series के 3 राउंड तक चलने वाले मुकाबलों में 5 राउंड के मुकाबले जल्दी निर्णय लेना होता है, जिससे वो जजों का ध्यान अपनी ओर खींच सकें और स्टॉपेज से जीत हासिल करें।

अज़ीज़ हलाली के मुकाबले के बाद यमाडा के खिलाफ सांगमनी को अंदाजा हो चुका था कि उन्हें जो करना होगा जल्द करना होगा और लगातार स्ट्राइक्स से प्रहार करना जारी रखा।

उनके नाम 7 मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल्स हैं और 22 वर्षीय मॉय थाई के टॉप टैलेंट्स में से एक हुआ करते थे। अब लगने लगा है कि ग्लोबल स्टेज के लिए भी उन्होंने खुद के प्रदर्शन के बीच एडजस्टमेंट कर लिया है।

ये भी पढ़ें: सांगमनी को दमदार लेफ्ट किक्स के सहारे मिली शानदार जीत

#4 शिनीचग्टा ने खुद को OWS कॉन्ट्रैक्ट के काबिल साबित किया

Shinechagtga Zoltsetseg celebrates his KO of Ma Jia Wen at ONE A NEW TOMORROW

रिच फ्रैंकलिन की ONE Warrior Series से ONE मेन रोस्टर में आने वाले हर एथलीट को सफलता नहीं मिल पाती है लेकिन शिनीचग्टा जोल्टसेट्सेग ने “कैनन” मा जिया वेन पर जीत हासिल कर उन सफल एथलीट्स में शामिल होने की ओर मजबूती से एक कदम आगे बढ़ा दिया है।

मंगोलियन मार्शल आर्टिस्ट के लिए ये नॉकआउट जीत यादगार साबित हुई है जिसका श्रेय उनके द्वारा लगाए गए जबरदस्त ओवरहैंड राइट को जाता है।

अब उनका रिकॉर्ड 11-2-1 का हो गया है और उनके पास वो अनुभव भी है, जिससे वो फेदरवेट डिविजन के टॉप एथलीट्स के लिए बड़ी मुसीबत बन सकते हैं।

ये भी पढ़ें: ONE: A NEW TOMORROW प्राइम कार्ड में दिखा शिनीचग्टा का धमाकेदार प्रदर्शन

#5 अयाका मियूरा के स्कार्फ-होल्ड से दूर रहने में ही समझदारी है

Ayaka Miura applies her trademark scarf-hold at Maira Mazar at ONE A NEW TOMORROW

अयाका मियूरा अभी तक ONE में 3 मैचों का हिस्सा रह चुकी हैं और तीनों मुकाबलों में उनका स्कार्फ-होल्ड अमेरिकाना देखने को मिला है।

ये चौंकाने वाला लम्हा रहा कि किस तरह माइरा मज़ार पहले राउंड में इस होल्ड से निकलने में सफल रहीं और सबमिशन का प्रयास किया था। जितनी ताकत उन्होंने इस प्रयास में लगाई थी, अगर कोई कम अनुभवी एथलीट होती तो वो खुद को थका चुकी होती।

किसी तरह मियूरा ने फिर से पहले की उसी तरह का प्रयास कर दर्शाया कि वो दूसरे दर्जे की एथलीट हैं। इस बार उन्हें रोकने वाला कोई नहीं था।

उनके फ्यूचर अपोनेंट्स को Tribe Tokyo MMA team का प्रतिनिधत्व कर रहीं मियूरा को नॉकआउट करना होगा क्योंकि फिलहाल की स्थिति को देखकर ऐसा लग रहा है कि उनके सामने जो भी आएगा वो उसे टैप आउट करने पर मजबूर करने वाली हैं।

ये भी पढ़ें: ONE: A NEW TOMORROW के लीड कार्ड में मियूरा और रोसौरो ने शानदार जीत हासिल की

विशेष कहानियाँ में और

Nong O Hama unleashes a kick at The Inner Circle 38 Open Workout
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Jonathan Haggerty
Tyson Harrison celebrates after beating Kendu Irving
Shamil Erdogan and Paul Elliot collide at ONE Fight Night 48
Regian Eersel (L) | George Jarvis (R)
Duangdawnoi Looksaikongdin makes her walks before she faces Kim Townsend at ONE Friday Fights 128
Rambolek Chor Ajalaboon (L) | Yod-IQ Or Pimolsri (R)
Seksan Or Kwanmuang battles rival Muangthai PK Saenchai at ONE Friday Fights 114
Yod IQ Or Pimolsri lands a straight right at The Inner Circle 30 open workout
Ubaid Hussain smashes Khusen Salomov with a hard left at ONE Friday Fights 105.